
Prime में शामिल हों
शर्तें लागू
सीज़न 1
10 एपिसोड
1. एपिसोड 1

1. एपिसोड 1
थाईलैंड में क्रिप्टोकरेंसी के शुरुआती दिनों में, रियल एस्टेट अरबपति ट्रिन उन कुछ करोड़पतियों में से एक था, जिसने क्रिप्टोकरेंसी पर ध्यान दिया। दूसरी ओर, बैंक नाम का एक रहस्यमय एमआईटी छात्र एक ऐसी टीम की तलाश में था, जो एक क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफ़ॉर्म बनाने में उसकी मदद कर सके। उनमें से एक है हाई स्कूल का पुराना दोस्त गेत और दूसरी है रॉक-गर्ल हैकर जेन।
46मिन
1 नव॰ 2023
2. एपिसोड 2

2. एपिसोड 2
ग्रैंडिवा की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रहती है, लेकिन गेत के बड़े भाई "आइस" की पहुँच के कारण बैंक की मुलाकात "ट्रिन" से हो जाती है, जिससे बैंक को यह उम्मीद होती है कि वह उसके प्लेटफ़ॉर्म का मुख्य निवेशक बनेगा। मगर यह सब इतना आसान नहीं होता, क्योंकि ट्रिन और बैंक दोनों ने अपने मन में कुछ योजनाएँ छुपा रखी होती हैं।
47मिन
2 नव॰ 2023
3. एपिसोड 3

3. एपिसोड 3
यह भाग जेन के अतीत को उजागर करता है। बैंक की पुरानी कोडिंग टीचर ऐन का पर्दाफाश हो जाता है, और ग्रैंडिवा का पूरा सोर्स कोड चोरी हो जाने के बाद बैंक की टीम को फिर से शुरुआत करनी होगी।
46मिन
8 नव॰ 2023
4. एपिसोड 4

4. एपिसोड 4
बैंक की टीम ने डीफाई (डिसेन्ट्रलाइज़्ड फाइनेंस) का सहारा लिया। बिटबुल ने क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने वाले जो नाम के एक ताबीज संग्राहक को सबके सामने पेश किया, जो ट्रिन का एक विश्वस्त आदमी भी है। एक शो पर कैमरे के सामने गेत को अपमानित किया जाता है। बैंक का अपनी टीम के साथ पहले वाला रिश्ता नहीं रह जाता। जब बैंक की पुरानी दिलबर वापस आ रही होती है, जेन अपनी भावनाओं को लेकर उलझन में पड़ जाती है।
43मिन
9 नव॰ 2023
5. एपिसोड 5

5. एपिसोड 5
बैंक का नया प्लेटफ़ॉर्म एरेस अच्छा प्रदर्शन कर रहा होता है, लेकिन जेन की सेहत की कीमत पर। जबकि ट्रिन थाईलैंड में क्रिप्टोकरेंसी साम्राज्य का एकमात्र मालिक बनने की अपनी योजना का अगला कदम उठाता है। अंत में, जेन भावुक होकर बैंक से उनके अगले कदम के बारे में पूछती है।
47मिन
15 नव॰ 2023
6. एपिसोड 6

6. एपिसोड 6
एरेस को किसी ने हैक कर लिया। बैंक की टीम नुकसान को कम तो कर सकती है, लेकिन उनके रिश्तों में फ़ासले आ चुके हैं। यह एपिसोड बस दोस्तों के बीच के रिश्तों को ही नहीं, बल्कि हर किसी के पारिवारिक संबंधों को भी उजागर करता है। अंत में, बैंक एक महत्वपूर्ण फ़ैसला लेता है।
44मिन
16 नव॰ 2023
7. एपिसोड 7

7. एपिसोड 7
बैंक बिटबुल में ट्रिन के साथ काम करने चला जाता है। गेत का अतीत सामने आता है। बिटबुल की स्थिति कमज़ोर तो हो जाती है, पर बैंक ट्रिन के लिए एक शानदार चीज़ बना देता है। यहीं से एरेस का पतन शुरू हो जाता है।
47मिन
22 नव॰ 2023
8. एपिसोड 8

8. एपिसोड 8
एरेस को एक बड़ा झटका लगने से बिटबुल का रुकना असंभव हो जाता है। ट्रिन अपनी शक्ति का उपयोग करके अपने साम्राज्य को पहले से कहीं बड़ा बना लेता है, लेकिन साथ ही ट्रिन बैंक और ऐन के रिश्ते पर सवाल उठाना भी शुरू कर देता है।
41मिन
23 नव॰ 2023
9. एपिसोड 9

9. एपिसोड 9
आखिरकार बैंक पकड़ा जाता है और ट्रिन की ताकत उसके पीछे लग जाती है। लेकिन बैंक के साथ-साथ उसका परिवार भी मुसीबत में पड़ जाता है। अंत में, ट्रिन की ताकत का मुकाबला करने के लिए बैंक को अपना आखिरी दाँव चलना ही पड़ता है।
42मिन
29 नव॰ 2023
10. एपिसोड 10

10. एपिसोड 10
थाई क्रिप्टोकरेंसी की महागाथा का सारांश: वह शक्ति, संघर्ष और बलिदान, जिसे ट्रिन, बैंक, जेन और गेत कभी भूल नहीं पाएँगे।
49मिन
30 नव॰ 2023















