
पहला एपिसोड फ़्री
सीज़न 1
10 एपिसोड
1. एपिसोड 101 - "सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन"
"सीरीज़ की शुरुआत होगी तीनों जजों - सुनिधि, अमित और न्यूक्लिया के शानदार प्रदर्शन के साथ। दस टीमें इस शोकेस एपिसोड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगी। कुछ धूम मचाने वाले गानों और शानदार पेशकशों के साथ, बिना एलिमिनेशन वाले इस एपिसोड में ऐसे शानदार ट्रैक हैं जो यकीनन आपकी प्लेलिस्ट में शामिल होंगे।"
2. एपिसोड 102 - "फिल्मों के टाइटल गीत"

2. एपिसोड 102 - "फिल्मों के टाइटल गीत"
इस एपिसोड का थीम है मशहूर बॉलीवुड फिल्मों के टाइटल गीतों के रीमिक्स। पहली बार मुकाबले से बाहर होने की चुनौती का सामना करते हुए, इस एपिसोड में दसों टीमें अपना पूरा ज़ोर लगा देंगी। देखिए कैसे ये प्रतिभाशाली जोड़ियाँ देसी बॉयज़, रॉक ऑन! और आशिकी जैसे गानों का नया अंदाज़ लेकर मुकाबले में बने रहने के लिए धूम मचाएँगी...
3. एपिसोड 103 - "लाइव साज़ों के साथ"

3. एपिसोड 103 - "लाइव साज़ों के साथ"
चीज़ों को और भी दिलचस्प बनाने के लिए हमने इस एपिसोड में जोड़े हैं लाइव साज़। अपने ट्रैक में शामिल करने के लिए हर टीम को एक दिलचस्प साज़ मिला है। दरखास्त में सारंगी, बेबी डॉल में हारमोनियम, उफ़ तेरी अदा में बैगपाइप के जुड़ने के साथ, वक्त आ गया है कुछ ज़बरदस्त परफ़ोर्मेन्स देखने का। इसे और भी मज़ेदार बनाने के लिए, तीनों जज इन बेमिसाल लाइव संगीतकारों के साथ झूमेंगे और गाएँगे!
4. एपिसोड 104 - "प्यार"

4. एपिसोड 104 - "प्यार"
द रीमिक्स के इस एपिसोड में, प्यार का थीम लेकर आएगा आठ रोमांटिक और दिल छू लेने वाले ट्रैक, जैसे राब्ता, गज़ब का है दिन और सुन रहा है ना तू। कई बेमिसाल पेशकशों के साथ यह एपिसोड मुकाबले को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा देगा, पर अंत में मुकाबले से बाहर हुई टीम का नाम सबको चौंका देगा। जो प्यार में हैं और जो प्यार में पड़ना चाहते हैं, वे यह एपिसोड देखना न भूलें!
5. एपिसोड 105 - "फ़ाउंड साउंड"

5. एपिसोड 105 - "फ़ाउंड साउंड"
"आवाज़ों के साथ नए प्रयोग एक नया आयाम छुएँगे! मुश्किल पर शानदार, इस एपिसोड का थीम है मशहूर बॉलीवुड गानों में अपने आस-पास की आवाज़ों को शामिल करना। हमारे प्रतियोगी पेश करेंगे इस सीज़न के कुछ बेहतरीन ट्रैक, रसोई घर, बाज़ार, गैराज जैसी जगहों की कुछ रोज़मर्रा की आवाज़ों का इस्तेमाल करके। देखिए झूमने पर मजबूर कर देने वाले इन ट्रैक्स पर जजों को झूमते हुए। हैशटैग ऑनलूप"
6. एपिसोड 106 - "मेहमान कलाकार"

6. एपिसोड 106 - "मेहमान कलाकार"
इस एपिसोड में छह बेमिसाल मेहमान गायक - राजा कुमारी, निकिता गाँधी, नकाश अज़ीज़, शादाब फ़रीदी, मामे खान और इक्का इस जश्न में शामिल होकर इसमें चार चाँद लगा देंगे! इस एपिसोड में कोई टीम मुकाबले से बाहर नहीं होगी और मुकाबले को एक विराम लगेगा, तब सामने आएँगे ऐसे बेजोड़ मेल, शानदार पेशकशें और रीमिक्स गाने जिन्हें भुलाना मुश्किल है।
7. एपिसोड 107 - "रेट्रो रीमिक्स"

7. एपिसोड 107 - "रेट्रो रीमिक्स"
बेस के राजा' न्यूक्लिया अपनी खास पेशकश के साथ इस एपिसोड की शुरुआत करेंगे। नए गानों को रेट्रो स्टाइल में रीमिक्स करने पर मटरगश्ती, अम्बरसरिया और चिट्टियाँ कलाइयाँ जैसे गानों को एक नया रूप मिलेगा, जिनके साथ होंगे कुछ नायाब, दिल जीत लेने वाले परफ़ोर्मेन्स। देखिए कि कौन सी टीमें द रीमिक्स के टॉप पाँच में पहुँच पाती हैं!
8. एपिसोड 108 -"जजों की चुनौती + मेड्ली"

8. एपिसोड 108 -"जजों की चुनौती + मेड्ली"
"सुनिधि की जानदार पेशकश के साथ इस एपिसोड की शानदार शुरुआत होगी, पर मुकाबला अभी जारी है शानदार चार तक पहुँचने के लिए! इस एपिसोड में पाँचों टीमें जजों द्वारा चुने गए गानों को अपने अंदाज़ में पेश करेंगी। पर इतना ही नहीं, इसमें एक दूसरा राउंड भी है। टीमें गुज़रे दौर के गानों की मेड्ली पेश करेंगे, जो इस शो को अभिनव संगीत की नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।"
9. एपिसोड 109 - "देसी धुन + ग्लोबल बीट्स"

9. एपिसोड 109 - "देसी धुन + ग्लोबल बीट्स"
सेमीफ़ाइनल एपिसोड में दो राउंड चारों टीमों के लिए मुकाबला और कड़ा कर देंगे। पहले राउंड में बॉलीवुड गानों पर अंतर्राष्ट्रीय शैलियाँ आज़माने की उनकी काबिलियत को आँका जाएगा। और दूसरे राउंड में हिंदुस्तान के अलग-अलग क्षेत्रों की आवाज़ों को शामिल करने की चुनौती होगी। गेंदा फूल, फेविकोल से और कभी कभी अदिति जैसे गानों में अपना जादू डालकर कौन सी तीन टीमें ग्रैंड फ़िनाले तक पहुँचेंगी?
10. एपिसोड 110 - "ग्रैंड फ़िनाले"

10. एपिसोड 110 - "ग्रैंड फ़िनाले"
अमित त्रिवेदी अपने सबसे हिट गाने, लंडन ठुमकदा, की धुआँधार पेशकश के साथ फ़िनाले की ज़बरदस्त शुरुआत करेंगे! फिर तीनों फाइनलिस्ट दो चुनौती भरे राउंडों में मुकाबला करेंगी, जिनके बाद एपिसोड के बीच में एक टीम मुकाबले से बाहर होगी। फिर टॉप दो टीमें द रीमिक्स जीतने वाली हिंदुस्तान की पहली टीम बनने के लिए ऐसा यादगार मुकाबला करेंगी जो पहले कभी नहीं देखा गया!
The Remix
IMDb 6.6/1020181 सीज़न
निर्माता और कलाकार
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.














