हैना
prime video

हैना

Prime Video या SkyShowtime सब्सक्राइब करें

शर्तें लागू

PRIMETIME EMMY® नॉमिनी
बेहद रोमांचक होने के साथ-साथ किशोरावस्था की कहानी बयान करता यह शो, हैना, जंगलों में पली-बढ़ी एक असाधारण लड़की का सफ़र दर्शाता है, जो लगातार उसका पीछा करती एक पूर्व सीआईए एजेंट से बचने की और अपनी सच्चाई जानने की कोशिश में है।
IMDb 7.6/1020193 सीज़न
IMDb 7.6/1020193 सीज़न
8 एपिसोड
  • 1. जंगल

    1. जंगल

    एरिक हैलर द्वारा एक रोमानियन गुप्त केंद्र से नवजात हाना को बचाकर निकालने के 15 साल बाद, वे दोनों पोलैंड के एक घने जंगल में रहती हैं। एरिक ने हाना को एक बेमिसाल छुरेबाज़ और शिकारी बनाने की सीख दी है। फिर भी, अपनी एकाकी दुनिया की सीमाओं को तोड़ने की लालसा में, वह घर से दूर जाने लगती है। यह बात सीआईए एजेंट मरिसा वीग्लर को पता चलती है, जो बचपन से हाना का पीछा कर रही है।

    16+
    48मिन
    29 मार्च 2019
  • 2. दोस्त

    2. दोस्त

    मरिसा के आदमियों द्वारा पकड़े जाने के बाद, हाना को मोरक्को के सीआईए केंद्र से निकलना होगा और एरिक से बर्लिन में मिलने के लिए वहाँ से भागना होगा। रास्ते में, उसकी मुलाकात परिवार के संग छुट्टी मनाने आई ब्रिटिश किशोरी सोफ़ी से होती है, जो हाना को असली दुनिया और किशोरावस्था की मौज-मस्ती का पहला अनुभव कराती है। आम ज़िंदगी की झलक मिलने के बावजूद उस पर मरिसा और उसके जासूसों का ख़तरा मंडरा रहा है।

  • 3. शहर

    3. शहर

    हाना और एरिक बर्लिन में फिर से मिलते हैं, जहाँ वे पुराने फ़ौजी दोस्तों के साथ छिपते हैं और उसे अपने पिता के अतीत के बारे में कुछ और बातें पता चलती हैं। पर हाना के मन में उस ज़िंदगी की चाहत है जिसकी झलक उसने सोफ़ी के साथ देखी थी। उसे अपने पिता की लगाई बंदिशों से कोफ़्त होने लगती है। एरिक और उसके दोस्तों को महसूस होता है कि मरिसा उनके और करीब आ रही है और वे हमले की तैयारी में जुट जाते हैं।

    55मिन
    29 मार्च 2019
  • 4. पिता

    4. पिता

    एरिक ने मरिसा के साथ एक सौदा करने की कोशिश में उसे बंदी बनाकर रखा है, जिससे वह और हाना बर्लिन से सुरक्षित बाहर निकल सकें। इस दौरान, हाना डीटर और उसके परिवार के बीच छिपकर रहती है। यह जानने की आतुरता में कि उसके पिता की योजना क्या है, हाना को अपने अतीत का एक बहुत बड़ा राज़ जानने को मिलता है। जब उनके भाग निकलने की योजना साकार रूप लेने लगती है तभी मरिसा भी भागने की कोशिश करती है।

    57मिन
    29 मार्च 2019
  • 5. कस्बा

    5. कस्बा

    एरिक की ज़िंदगी का सच जानकर उस अनुभव के संत्रास से जूझती हुई हाना लंदन के बाहरी इलाके में सोफ़ी के पास जाकर छुपती है, जो अपनी नई दोस्त का सच अपने माँ-बाप से छिपाकर रखती है। सोफ़ी हाना को स्कूल की एक पार्टी में जाने के लिए मनाती है जहाँ हाना को पहली बार कमसिन मोहब्बत का एहसास होता है। इस बीच, एरिक के भागने के वक्त लगी घातक चोटों से उसे बचाने में उसके दोस्त एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा देते हैं।

  • 6. माँ

    6. माँ

    सोफ़ी और हाना के रिश्ते में एंटॉन की वजह से खटास आ जाती है, क्योंकि एंटॉन को दोनों पसंद करती हैं। इस झगड़े के कारण, मरिसा हाना की माँ बनकर सोफ़ी के घर पहुँचती है। हाना खुद को इस दुविधा में पाती है कि सोफ़ी और उसके परिवार की ज़िंदगियाँ ख़तरे में डाले या अपनी आज़ादी की कुर्बानी देकर मरिसा के साथ चली जाए। इस दौरान, गिरफ़्तार हुए एरिक से सॉयर और उसके आदमी बहुत कठोरता से पूछताछ करते हैं।

    52मिन
    29 मार्च 2019
  • 7. सड़क

    7. सड़क

    इस एहसास से रूबरू होकर कि हाना पूरा सच जानने के सिवाय और कुछ नहीं मानेगी, एरिक उसे रोमानिया वापस ले जाता है ताकि वह अपने अतीत के बारे में और अच्छे से जान सके। इस बीच, मरिसा को एहसास होने लगता है कि शायद सॉयर ने उसे यूट्रैक्स के बारे में पूरा सच नहीं बताया है।

    51मिन
    29 मार्च 2019
  • 8. यूट्रैक्स

    8. यूट्रैक्स

    जब एरिक हाना को यूट्रैक्स का सच बताता है, तो वह कुछ करने पर उतारू हो जाती है। इसी बीच, मरिसा सॉयर से यह पता लगाने की कोशिश करती है कि उस गुप्त केंद्र में आख़िर अब तक चल क्या रहा था।

    49मिन
    29 मार्च 2019
  • हैना
    IMDb 7.6/1020193 सीज़नHDRUHD
    बेहद रोमांचक होने के साथ-साथ किशोरावस्था की कहानी बयान करता यह शो, हैना, जंगलों में पली-बढ़ी एक असाधारण लड़की का सफ़र दर्शाता है, जो लगातार उसका पीछा करती एक पूर्व सीआईए एजेंट से बचने की और अपनी सच्चाई जानने की कोशिश में है।
    कंटेंट एडवाइज़री
    13+
    हिंसाशराब का उपयोगधूम्रपानअभद्र भाषायौन कंटेंटचमकती रोशनी और चमकते पैटर्न प्रकाश के प्रति संवेदनशील दर्शकों को प्रभावित कर सकते हैं
    ऑडियो की भाषाएं
    5.1
    Español (España)DeutschEnglishEnglish [Audio Description]English Dialogue Boost: LowEnglish Dialogue Boost: MediumEnglish Dialogue Boost: HighEspañol (Latinoamérica)FrançaisItalianoMagyarPolskiPortuguês (Brasil)Čeština日本語
    सबटाइटल
    हिन्दीEspañol (España)العربيةČeštinaDanskDeutschΕλληνικάEnglish [CC]Español (Latinoamérica)SuomiFilipinoFrançaisעבריתMagyarIndonesiaItaliano日本語한국어MelayuNorsk BokmålNederlandsPolskiPortuguês (Brasil)Português (Portugal)RomânăРусскийSvenskaதமிழ்తెలుగుไทยTürkçeУкраїнськаTiếng Việt中文(简体)中文(繁體)
    चलाएं पर क्लिक करके, आप हमारी इस्तेमाल की शर्तों से सहमत होते हैं.

    फ़ीडबैक

    सहायता

    मदद पाएं