
सीज़न 1
5 एपिसोड
1. जहाँ डर ना हो

1. जहाँ डर ना हो
अरबपति टॉम वैगनर और एनएफएल आइकन टॉम ब्रेडी के नेतृत्व में एक धनी अमेरिकन कंसौर्टियम द्वारा किया गया अधिग्रहण, अभिशप्त प्रतीत होने वाले बर्मिंघम सिटी फुटबॉल क्लब के लिए एक नया सवेरा लेकर आता है। क्लब में ताज़ा निवेश के कारण, 2023/24 के सीज़न से पहले माहौल काफी आशावादी होता है, पर एक चौंकाने वाली प्रबंधकीय नियुक्ति के कारण जल्दी ही मूड खराब हो जाता है, जिसके अनपेक्षित और विनाशकारी परिणाम होते हैं।
2. अगला पन्ना

2. अगला पन्ना
रैलेगेट होकर निचले डिवीज़न में लुढ़कने के बाद, टॉम ब्रेडी और टॉम वैगनर दबाव में आ जाते हैं कि वे बर्मिंघम सिटी के कुख्यात मुखर प्रशंसकों के सामने अपनी योग्यता साबित करें। एक रोमांचक युवा कोच की नियुक्ति एवं टीम और स्टेडियम पर रिकॉर्ड-तोड़ रकम खर्च करने के बाद, ब्लूज़ निशाने पर आ जाता है और उसे रैक्सम के रूप में एक बड़ी शुरूआती चुनौती से जूझना पड़ता है - कई जानी-मानी हस्तियों के सामने।
3. खुशियाँ और गम

3. खुशियाँ और गम
लगातार खराब प्रदर्शन के कारण क्रिस डेविस और उनकी बर्मिंघम सिटी दबाव में आ जाती है, खासकर उम्मीद लगाये बैठे ब्लूज़ प्रशंसकों की वजह से। एक तरफ़, टीम अपनी फॉर्म में सुधार की कोशिश करती है, तो दूसरी तरफ़ रिकॉर्ड-तोड़ पैसे खर्च करके खरीदे गये जे स्टैंसफील्ड एक्सेटर सिटी में वापसी करते हैं जो कि एक ऐसा क्लब है जिसका उनके परिवार से गहरा और निजी रिश्ता है।
4. ये बनानालैंड होगा

4. ये बनानालैंड होगा
जहाँ बर्मिंघम सिटी सर्दियों के कड़े शेड्यूल से जूझती है, वहीं टॉम ब्रेडी की स्वास्थ्य और फिटनेस से संबंधित अनूठी जानकारी सामने आती है। अटलांटिक महासागर के दोनों ओर एक शानदार खेल सप्ताहांत चल रहा होता है, जहाँ ब्रेडी सुपर बोल एलआईएक्स में शिरकत करते हैं, वहीं ब्लूज़ प्रीमियर लीग की दिग्गज टीम न्यूकासल यूनाइटेड के साथ एफए कप मुकाबले में अपने दमखम का परीक्षण करते हैं।
5. सफ़र पूरा करो

5. सफ़र पूरा करो
2024/25 के सीज़न के अंत में कई ट्रॉफ़ियाँ और रिकॉर्ड नज़र के सामने हैं। लाखों डॉलर दाँव पर लगे हैं और बर्मिंघम सिटी की टीम चैंपियनशिप में एक ज़रूरी प्रमोशन हासिल करना चाहती है, जबकि टॉम ब्रेडी और टॉम वैगनर इंग्लिश फुटबॉल के घर वेम्बली में वर्टू ट्रॉफी फाइनल के लिए उड़ान भरते हैं। क्या ब्लूज़ इस दबाव को झेल पायेंगे, या शाप का असर दोबारा दिखेगा?
बर्मिंघम में निर्मित: ब्रेडी और ब्लूज़
20251 सीज़नUHD
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.















