

Paramount+ का फ़्री ट्रायल लें या खरीदें
12 एपिसोड
1. बेहतरीन दिन

1. बेहतरीन दिन
लागुएर्टा की हत्या के 6 महीने बीत जाने के बाद, डेक्सटर अभी भी पिता, भाई और सीरियल किलर के रूप में जीवन यापन कर रहा है। डेबरा अब निजी फर्म में पी.आई. के रूप में काम कर रही है। उसकी जगह बटीस्टा लेफ्टिनेंट के रूप में पदभार सम्हालता है। इस बीच, मियामी मेट्रो एक व्यक्ति की हत्या की जांच करता है, जिसके मरने के बाद उसके दिमाग के टुकड़े निकाल लिए गये थे।
2. हर अच्छी चीज़

2. हर अच्छी चीज़
मियामी मेट्रो मस्तिष्क सर्जन के लिए अपनी खोजबीन जारी रखता है, वहीं डॉ वोगेल डेक्सटर को अपने पिछले मरीजों के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर उनकी सूची प्रदान करता है। डेबरा अपने पी.आई. मामले के बारे में जानकारी इकट्ठा करती है और मामले को अपने हाथों में लेती है।
3. डेक्स्टर मॉर्गन को क्या खाए जा रही है?

3. डेक्स्टर मॉर्गन को क्या खाए जा रही है?
डेक्सटर मस्तिष्क सर्जन की खोज जारी रखता है। डॉ. वोगेल डेक्सटर के सामने यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि वह मनोविक्रत होते हुए भी खुद में परिपूर्ण है। डेबरा को पी.एस.टी.डी. से ग्रसित होने का पता चलता है और वह मायूसी में लागुएर्ता की हत्या को स्वीकार करने के लिए याचिका दाखिल करती है।
4. घाव

4. घाव
डेक्सटर डॉक्टर वोगेल की सूची में एक और संभावित सीरियल किलर का पीछा करता है। क्विन सार्जेंट की परीक्षा उत्तीर्ण करने की खुशी मानते हुए एक लड़ाई में डेबरा के सम्मान की रक्षा करता है। डॉ वोगेल पी.एस.टी.डी. से ग्रसित डेबरा का इलाज़ शुरू करते हैं।
5. यह वाली ऊँगली

5. यह वाली ऊँगली
डॉक्टर वोगेल को एक ब्रेन सर्जन द्वारा अगवा कर लिया जाता है, जबकि डेक्सटर और डेबरा उसे बचाने का प्रयास करते हैं। मसूका को पता चला कि उसकी एक बेटी भी है।
6. एक छोटा प्रतिबिम्भ

6. एक छोटा प्रतिबिम्भ
डेक्सटर यह देखने के लिए एक युवा मनोचिकित्सा पर नज़र रखता है कि वह उसका शिकार बनने योग्य है या नहीं। डेक्सटर और डेबरा अंततः सामान्य जीवनयापन करते हैं पर तभी उसकी पूर्व प्रेमिका हेन्ना उन्हें आश्चर्यचकित कर देती है।
7. ड्रेस कोड

7. ड्रेस कोड
डेक्सटर यह जानने के लिए हेन्ना का पीछा करता है की वह क्यों मियामी वापस आई है। डेक्सटर एक व्यक्ति को आश्रय देकर अपने नियम सिखाता है।
8. क्या हम पहुँच गए

8. क्या हम पहुँच गए
डेक्सटर अपने आश्रित व्यक्ति का पीछा करता है क्यूंकी उसे लगता है की उसने अपने पड़ोसी की हत्या कर दी है। इस बीच, डेक्सटर हेन्ना को देश से बाहर निकालने में उसकी मदद करने की कोशिश करता है।
9. अपने पसंद का संगीत बनाओ

9. अपने पसंद का संगीत बनाओ
डेक्सटर उस पर आश्रित व्यक्ति की हत्या की जांच करता है। डॉक्टर वोगल को जीवन का सबसे बढ़ा आश्चर्य मिलता है, जब उनका कोई अपना अतीत से वापस आ जाता है।
10. अलविदा मियामी

10. अलविदा मियामी
डॉ वोगेल की मदद से, डेक्सटर मस्तिष्क सर्जन को अपना शिकार बनाने के लिए एक स्थान पर लाने की कोशिश करता है। अंत में, डेक्सटर के जीवन के एक महत्वपूर्ण व्यक्ति की उसकी आंखों के सामने हत्या कर दी जाती है।
11. बक्से में बन्दर

11. बक्से में बन्दर
डेक्सटर हेन्ना और हैरिसन के साथ देश से भागने और सैक्सन को आख़िरी बार वहाँ से निकालने के बीच फँसा हुआ है। घटनाओं का एक नाटकीय क्रम ऐसा रूप लेता है, जो मानवीय रूप से डेक्सटर के व्यक्तित्व को निखारता है, लेकिन साथ ही उसकी शिथिलता के कारण, ये एपिसोड एक धूमिल अंत पर ख़त्म होता है।
12. वो राक्षस याद हैं?

12. वो राक्षस याद हैं?
इस अभूतपूर्व सीरीज़ के अंतिम एपिसोड में, डेक्सटर को असंभव सी लग रही, बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। एक तूफान रूप ले रहा है जो जल्द ही मियामी को अपनी चपेट में लेने वाला है और डेक्सटर को इन सब से अपने तरीके से निपटना है।
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.






























