
Prime में शामिल हों
शर्तें लागू
सीज़न 1
8 एपिसोड
1. रोसा द ब्यूटीफुल

1. रोसा द ब्यूटीफुल
अल्बा जब अपने पारिवारिक घर लौटती है, तो उसे नानी क्लारा की डायरियाँ मिलती हैं। उन्हें पढ़ते हुए वह अतीत की एक उजली यात्रा पर निकलती है, जिसमें क्लारा के भाग्य को निर्धारित करने वाले शुरुआती हालात और वे प्रतिध्वनियाँ सामने आती हैं जो अब भी उसके भाग्य को आकार दे रही हैं।
46मिन
28 अप्रैल 2026
2. लास् त्रेस् मारियास्

2. लास् त्रेस् मारियास्
शहर में उसके इंतज़ार में घटी त्रासदी के बाद, एस्तेबान त्रुएबा रेगिस्तान को छोड़ लास् त्रेस् मारियास् की दक्षिणी जागीर में बस जाता है, ख़ुद का एक साम्राज्य बनाने का दृढ़ निश्चय लेकर। इस बीच, क्लारा देल वाये अपनी माँ नीवेआ और अंकल मार्कोस के मार्गदर्शन में शगुन-अपशगुन पहचानने और अन्य शक्तियों को जागृत करने लगती है। दो अलग दिशा को जाने वाले रास्ते मिलते हैं जिनसे एक ही पारिवारिक कहानी रची जाती है।
45मिन
28 अप्रैल 2026
3. क्लारा द क्लेयरवॉयंट

3. क्लारा द क्लेयरवॉयंट
एस्तेबान क्लारा को राजधानी में अपने नए घर, "द ग्रेट हाउस ऑन द कॉर्नर" लाता है। उनकी बेटी ब्लांका के जन्म के बाद, परिवार-जिसमें एस्तेबान की बहन फेरुला भी शामिल है - लास् त्रेस् मारियास् जाता है। वहाँ क्लारा को अपने पति के भयावह अतीत का पता चलता है और उसे एहसास होता है कि उसका भाग्य पांचा गार्सिया और उसके वंशजों से जुड़ा हुआ है।
52मिन
28 अप्रैल 2026
4. द लवर्स

4. द लवर्स
ब्लांका और फ़ोरमैन के बेटे, पेद्रो तेर्सेरो, लास् त्रेस् मारियास् में हर गर्मियों में मिलते हुए जवान होते हैं। उनका वर्जित प्यार हर साल और गहरा होता जाता है, जो एक बेलगाम और ख़तरनाक जुनून का रूप ले लेता है। जब त्रुएबा को इसका पता चलता है, तो उसका दबाया हुआ सारा गुस्सा फूट पड़ता है, जिससे उसकी बीवी और बेटी दोनों पर ख़तरा मंडराने लगता है।
54मिन
5 मई 2026
5. द टाइम ऑफ द स्पिरिट्स

5. द टाइम ऑफ द स्पिरिट्स
क्लारा अपनी नक्षत्रीय बहनों, लुईसा, नोरा और मार्ता मोरा के प्यार और देखभाल से अपने पति की हिंसा से उबरती है। उनके साथ मिलकर वह द ग्रेट हाउस ऑन द कॉर्नर को बदल देती है और आत्माओं की सलाह पर चलते हुए ज़रूरतमंदों, कलाकारों और आध्यात्मिक जिज्ञासुओं को पनाह देती है। इस बीच, पेद्रो की गैरमौजूदगी में बची ब्लांका अनिश्चितता के सफर पर चलती है।
45मिन
5 मई 2026
6. लिटल अल्बा

6. लिटल अल्बा
अल्बा के पैदा होने से परिवार के पुराने ज़ख्म भरने लगते हैं। ब्लांका चीनी मिट्टी से बनाए अपने जानवरों से लाभ कमाती है, इस बात से अंजान कि उसकी एंटी रोसा ने दशकों पहले उनकी कढ़ाई करने की शुरुआत की थी। मोरा बहनों और अपने अतरंगी मेजबानों के साथ क्लारा अपनी पराकाष्ठा पर पहुँचती है, और हँसी और आध्यात्मिक ज्ञान साझा करती है, लेकिन अतीत से आया हुआ कोई क्लारा की ज़िंदगी में एक नया मोड़ ला देता है।
46मिन
12 मई 2026
7. द टेरर

7. द टेरर
अठारह की उम्र में, अल्बा त्रुएबा मिगेल के साथ अपने रिश्ते के ज़रिए जुनून और राजनीति की समझ पाती है, जब देश आशा और विभाजन की नुकीली धार पर खड़ा होता है। परिवार तक पहुँचने वाले एक संकट के बीच, पुराने समय से छुपा एक राज़ उसकी आत्मा को झंझोर देता है, और देश की राजनीतिक उथल-पुथल उसकी ज़िंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल देती है।
56मिन
12 मई 2026
8. द आवर ऑफ ट्रुथ

8. द आवर ऑफ ट्रुथ
देश एक हिंसक तानाशाही से जूझ रहा है, जबकि परिवार बिखरता जाता है। अल्बा अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करके ज़रूरतमंदों की मदद करने की पूरी कोशिश करती है और यह जानती है कि कोई भी अपने भाग्य से बच नहीं सकता।
58मिन
12 मई 2026
















