
Prime में शामिल हों
सीज़न 1
12 एपिसोड
1. पहला एपिसोड

1. पहला एपिसोड
क्रूर अपराधियों के 'मृत्यु मत' की शुरुआत हो चुकी है। मतदान के नतीजे तय करते हैं कि उन्हें मृत्युदंड मिलेगा या नहीं। इस बीच, विशेष जाँच हेडक्वार्टर अपनी तफ़्तीश शुरू कर चुका है।
2. दूसरा एपिसोड

2. दूसरा एपिसोड
दूसरा 'मृत्यु मत' शुरू हो चुका है। पुलिस, गेटाल के मृत्युदंड को रोकने की पूरी कोशिश कर रही है। मू-चान और क़ातिल के अगले शिकार को लेकर आ रही गाड़ी में एक धमाका होता है।
3. तीसरा एपिसोड

3. तीसरा एपिसोड
गेटाल के दूसरे शिकार को मारने के लिए हुए धमाके में मू-चान घायल हो जाता है। यह देखकर, जू-ह्यून दुखी हो जाती है। उधर, जेल में बंद सूक-जू की कहानी एक बार फिर दुनिया के सामने आती है।
4. चौथा एपिसोड

4. चौथा एपिसोड
मौजूदा केस की पूरी जानकारी पता करने के लिए मू-चान विशेष टीम में शामिल की गई जू-ह्यून को सूक-जू के पास भेजता है। मृत्यु मत के तीसरे शिकार के बारे में इशारा करती एक वीडियो सबके सामने आने वाली है।
5. पाँचवां एपिसोड

5. पाँचवां एपिसोड
मृत्यु मत वाली सुबह, सूक-जू पुलिस से हाथ मिलाता है। एक टीम गेटाल के अगले शिकार कैप्टन ओह को बचाने के लिए रवाना होती है। पुलिस गेटाल की असली पहचान जानने की दिशा में एक और कदम बढ़ाती है।
6. छठा एपिसोड

6. छठा एपिसोड
जू-ह्यून और सूक-जू संदिग्ध का पीछा करते हैं। मू-चान, कैप्टन ओह के क़तिल जिन-वूक से पूछताछ करता है। पुलिस गेटाल को पकड़ने का ऐलान करती है, लेकिन गेटाल की असली पहचान कुछ और ही है।
7. सातवाँ एपिसोड

7. सातवाँ एपिसोड
मू-चान और सूक-जू का आठ साल पहले का केस सामने आता है। अपनी बच्ची की हत्या के बाद, सूक-जू ने अपराधी को अपने हाथों से मारा था। इस जुर्म में शामिल अपराधी के साथी की असलियत भी बेनकाब होती है।
8. आठवाँ एपिसोड

8. आठवाँ एपिसोड
जनता मृत्यु मत के पक्ष में झुकती जा रही है। पुलिस को अहसास होता है कि ली मिन-सू ही वो 'सबसे बड़ा फ़ैन' है जिसने सूक-जू को चिट्ठियाँ लिखी थीं। जैसे ही मू-चान सूक-जू पर असली गेटाल होने का इल्ज़ाम लगाता है, सूक-जू भाग निकलता है।
9. नौवाँ एपिसोड

9. नौवाँ एपिसोड
गेटाल की असली पहचान सबके सामने आती है। इस बीच, मिन-सू मृत्यु मत का सिस्टम चुरा लेता है। गेटाल का पीछा करते-करते जू ह्यून मिन-सू के गुप्त कक्ष में पहुँच जाती है।
10. दसवां एपिसोड

10. दसवां एपिसोड
ली मिन-सू के केस की जांच में मिन जी-यंग की दखलअंदाज़ी बाधा बनती है। मिन-सू को मृत्यु मत का निशाना बनाकर, गेटाल उसे उसके गुनाहों की सज़ा दिलवाने की कोशिश करता है।
11. ग्यारहवां एपिसोड

11. ग्यारहवां एपिसोड
मिन-सू की मौत मृत्यु मत के नहीं बल्कि मिन जी-यंग की योजना के कारण होती है। सूक-जू खुद को मृत्यु मत का शिकार घोषित करके आत्महत्या का मन बनाता है और जी-हुन उसे रोकने की कोशिश करता है।
12. बारहवां एपिसोड

12. बारहवां एपिसोड
ज़्यादातर लोग सूक-जू को मृत्यु दंड दिए जाने के खिलाफ़ वोट देते हैं, जिसके चलते उसका मृत्यु मत रद्द कर दिया जाता है। सूक-जू मतदान का प्रोग्राम पुलिस को देने ही वाला होता है लेकिन चुल-मिन के साथ हुई झड़प के कारण वो दोनों गहरे पानी में गिर जाते हैं। एक और शख्स गेटाल का नकाब अपने चेहरे पर लगाता दिखाई देता है। वो कौन हो सकता है?
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.















