द टेस्ट : अ न्यू एरा फॉर ऑस्ट्रेलियाज़ टीम, एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ है, जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की पुरुष टीम की अन्य देशों की क्रिकेट टीमों के साथ भिड़ंत को दिखाती है, साथ ही पर्दे के पीछे के दृश्यों के माध्यम से यह समझने में मदद करती है कि कैसे दुनिया की एक सबसे बेहतरीन क्रिकेट टीम की छवि बुरी तरह से ख़राब हो गई और किस तरह वह अपने खिताब और अपनी उज्ज्वल छवि को पुनः प्राप्त करती है।