यह एक कॉमेडी शो है जिसके मुख्य कलाकार हैं, गोल्डन ग्लोब अवार्ड से पुरस्कृत, मैट लीब्लॉन्क। वे एक कांट्रेक्टर का किरदार निभा रहे हैं जो अपने बच्चों के साथ कुछ ज़्यादा ही समय बिताने लगता है जब उसकी बीवी वापस नौकरी करने लगती है। और आख़िरकार उसे उस बात का एहसास होता है जिसका एहसास हर माँ-बाप को एक न एक दिन होता है, कि उनके प्यारे बच्चे असल में इंसान के रूप में नटखट शैतान हैं।