द रीमिक्स - यह है हिंदुस्तान के संगीत की नई आवाज़! संगीत के इस रिएलिटी शो में कुछ बेहतरीन संगीतकार मशहूर बॉलीवुड गानों को बदलेंगे, फेर-बदल करेंगे, रीमिक्स करेंगे। एक गायक और एक संगीत निर्माता की टीम हमारे पसंदीदा गानों को एक नया रंग देगी। दसों टीमें हमारे सेलेब्रिटी जजों, सुनिधि चौहान, अमित त्रिवेदी, और न्यूक्लिया को प्रभावित करने के लिए पूरे ज़ोर-शोर से शानदार प्रदर्शन करेंगी!