
Peacock Premium Plus का फ़्री ट्रायल, किराये पर लें या खरीदें
शर्तें लागू
10 एपिसोड
1. See One. Do One. Teach One.

1. See One. Do One. Teach One.
Boston detective Jane Rizzoli (ANGIE HARMON) and medical examiner Maura Isles (SASHA ALEXANDER) investigate a murder that mimics the Surgeon, a serial killer.
51मिन
11 जुल॰ 2010
2. Boston Strangler Redux

2. Boston Strangler Redux
ज़बरदस्त टेंशन है, क्योंकि स्क्वायड दिग्गज बोस्टन स्ट्रैंगलर के संभावित डुप्लीकेट की जांच कर रहा है. या हो सकता है कि सीरियल किलर खुद बोस्टन स्ट्रैंगलर हो? इसी बीच, जेन अपने नए बॉस, लेफ्टिनेंट ग्रांट से भिड़ जाती है, जो संयोग से उसी मोहल्ले में रहता है, जहां जेन पली-बढ़ी थी. मौरा एक बार फिर अपनी आदत की वजह से मुसीबत में पड़ गयी है और उसकी डेट भी अधर में है.
43मिन
18 जुल॰ 2010
3. Sympathy for the Devil

3. Sympathy for the Devil
जेन और मौरा एक युवा लड़के की रहस्यमयी मौत की जांच कर रही हैं, जिसका परिवार केप वर्डे का रहने वाला है. पहली नज़र में ऐसा लग रहा है कि उसकी मौत भूत-प्रेत भगाने की कोशिश के दौरान हुई थी. जेन सच का पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसका ध्यान इस केस से तब हट जाता है जब उसकी मां उसे एक सरप्राइज़ डेट पर भेजती है.
43मिन
25 जुल॰ 2010
4. She Works Hard For the Money

4. She Works Hard For the Money
एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और जांच में पता चलता है कि उसके कई राज़ थे. इस बीच, जेन की मां एंजेला, कार को लेकर उसके पिता से झगड़ने लगती है.
43मिन
1 अग॰ 2010
5. Money For Nothing

5. Money For Nothing
बोस्टन के ब्राह्मण परिवार का सबसे बड़ा भाई एक नौकायन हादसे के बाद बंदरगाह में मरा हुआ पाया जाता है. मौरा के परिवार से घनिष्ठ संबंध और उनकी दिखायी गयी प्रॉपर्टी को लेकर जेन की नाराज़गी जांच में खलल डाल रही है. इस बीच, एंजेला पॉलिनेशियाई हेल्थ ड्रिंक बेचने की कोशिश करती है.
43मिन
8 अग॰ 2010
6. I Kissed a Girl

6. I Kissed a Girl
जेन और मौरा एक हेट क्राइम की जांच कर रही हैं. लेस्बियन बार से निकल रही एक महिला पर जानलेवा हमला होता है और उसकी हत्या कर दी जाती है. जेन हत्यारे को पकड़वाने के लिए बतौर अंडरकवर काम करती है. दूसरी ओर मौरा, जेन को एक हैंडसम योगा ट्रेनर से मिलवाती है. ब्रेंडा स्ट्रॉन्ग (डेस्परेट हाउसवाइव्स) और एंटोनियो सबाटो जूनियर (मेलरोज़ प्लेस, द बिग हिट, जनरल हॉस्पिटल) अतिथि कलाकार हैं.
42मिन
15 अग॰ 2010
7. Born to Run

7. Born to Run
बोस्टन मैराथन उस समय क्राइम सीन में तब्दील हो जाती है, जब एक शूटर रेस में शामिल लोगों को निशाना बनाना शुरू कर देता है. अगली गोलीबारी से पहले हत्यारे को पकड़ने के लिए जेन और मौरा को अपनी जांच सीक्रेट रखनी होगी, ताकि लोगों में दहशत न फैले. बाल्थाजार गेट्टी (ब्रदर्स एंड सिस्टर्स) अतिथि कलाकार हैं.
43मिन
22 अग॰ 2010
8. I'm Your Boogie Man

8. I'm Your Boogie Man
पार्क में एक लाश मिलती है. हत्या का तरीका जेल में बंद उस सीरियल किलर चार्ल्स होयट जैसा है, जिसने एक बार जेन का अपहरण कर, उसकी हत्या करने की कोशिश की थी. मौरा हत्यारे का दिमाग पढ़ना चाहती है, तो वहीं जेन अपने डर को काबू में रखने की कोशिश कर रही है. बार-बार आने वाले अतिथि कलाकार बिली बर्क (ट्विलाइट) FBI एजेंट गेब्रियल डीन की भूमिका में नज़र आएंगे.
43मिन
29 अग॰ 2010
9. The Beast In Me

9. The Beast In Me
फर्जी नाम से रहने वाले एक शख्स की हत्या उसकी कार में कर दी जाती है. मामले की जांच जेन को बोस्टन के विचित्र अतीत की ओर ले जाती है. पीड़ित के बारे में चौंकाने वाली बात मौरा को हैरान कर देती है. इस बीच, फ्रेंकी जूनियर अपने पिता, फ्रेंक सीनियर (बार-बार आने वाले अतिथि कलाकार चैज़ पाल्मिंटेरी - द यूज़ुअल सस्पेक्ट्स, हर्लीबर्ली) की उनके क्लाइंट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करने की कोशिश करता है.
43मिन
5 सित॰ 2010
10. When the Gun Goes Bang, Bang, Bang

10. When the Gun Goes Bang, Bang, Bang
मादक पदार्थों की तस्करी के केस पर काम कर रहे अंडरकवर पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है, जिसके बाद हत्यारे बोस्टन होमीसाइड हेडक्वार्टर पर निशाना साधते हैं. इस के बाद जेन, मौरा और फ्रेंकी जूनियर अपने अस्तित्व को बचाने की जंग में जुट जाते हैं.
43मिन
12 सित॰ 2010




























