
फ़्री में देखें
8 एपिसोड
1. ब्रैंड व्याख्या
हाइडी क्लम और टिम गन 10 डिज़ाइनरों का लॉस एंजेलिस, कैलिफ़ोर्निया में स्वागत करते हैं, जहाँ वे अपना पहला सौंपा गया काम तैयार करके पहुँचे हैं, यानी दो डिज़ाइन वाला कलेक्शन जो उनके ब्रैंड की व्याख्या करेगा। एक मोड़ पर, डिज़ाइनरों का वोग बिज़नेस के साथ इंटरव्यू होगा जिसमें रनवे पर जाने से पहले वे अपने ब्रैंड का प्रचार करेंगे। एक जीतेगा और एक को सामान खोलने से पहले ही वापस भेज दिया जाएगा।
2. रेज़ोर्ट के कपड़े
हाइडी और टिम डिज़ाइनरों को उनका अगला काम सौंपते हैं, जो है दो डिज़ाइन वाला, रिज़ोर्ट के कपड़ों का एक छोटा कलेक्शन, एक ऐसे फ़ैशन शो के लिए जो एक तैरते हुए रनवे पर होगा। पहले काम में कमज़ोर नज़र आने के बाद एक डिज़ाइनर को छुटकारा मिल जाता है जबकि दूसरा मौलिक छपाई दिखाकर जजों को खुश नहीं कर पाता और उसे निकाल दिया जाता है।
3. आधुनिक शादी
जब डिज़ाइनरों से तीन डिज़ाइन वाला, आधुनिक शादी का कलेक्शन दो-दो के जोड़े में तैयार करने को कहा जाता है तब उन्हें शादी की शहनाई सुनाई देती है। जहाँ कुछ टीमें मिलकर अच्छे से काम करती हैं, वहीं बाकी टीमें अपनी आवाज़ पहुँचाने के लिए आपस में लड़ती-झगड़ती हैं और आखिर में, जजों का एक अप्रत्याशित फ़ैसला सभी को हैरान कर देता है।
5. नवोन्मेष
सभी डिज़ाइनर मशहूर अमरीकी ब्रैंड लीवाइस के साथ मिलकर काम करेंगे, और दो डिज़ाइन वाला, डेनिम कलेक्शन तैयार करेंगे जिनमें से एक नवोन्मेष डेनिम शोस्टॉपर होगा। कुछ डिजाइनर अपना कमाल दिखाते हैं और जजों को फ़ैसला लेने में मुश्किल होती है, जबकि दूसरे डिज़ाइनर चूक जाते हैं और निष्कासन से बचने के लिए उन्हें जमकर मुकाबला करना पड़ता है।
6. वीडियो अभियान
डिज़ाइनरों को अपने ब्रैंड के मार्केटिंग अभियान वाले वीडियो के लिए दो डिज़ाइन वाला एक कलेक्शन तैयार करना होगा जो उनके ब्रैंड के सफ़र को दर्शाएगा। एक डिज़ाइनर प्रतियोगिता की थकान से जूझता है और दूसरा काम की चुनौतियों से, जिसके कारण सीजन में पहली बार जजों को फ़ैसला लेना बहुत मुश्किल लगता है।
7. सोच वाली दुकानें
आखिरी बचे तीन प्रतियोगियों को दस लाख डॉलर नज़र आते हैं, पर इससे पहले कि उन्हें अपना अंतिम कलेक्शन बनाने का मौका मिले, उन्हें आठ डिज़ाइन वाला कलेक्शन तैयार करने का काम सौंपा जाता है, जो उस सोच वाली दुकान में देखने को मिलेगा जो उनके ब्रैंड का प्रतीक है। सभी डिज़ाइनर दबाव महसूस करते हैं, और प्रतिस्पर्धा के समापन के इतने करीब पहुँचकर कोई भी खाली हाथ घर वापस नहीं जाना चाहता।
8. फ़ाइनल
मेकिंग द कट के इस सीज़न की अंतिम कड़ी में, आखिरी बचे डिज़ाइनरों को एमेज़न फ़ैशन की अध्यक्ष के आगे कारोबारी भाषण देना होगा और एक आखिरी दस डिज़ाइन वाला कलेक्शन पेश करना होगा। एक डिज़ाइनर को मेकिंग द कट का विजेता घोषित किया जाता है और उसे परामर्श का मौका, एमेज़न पर अपना कलेक्शन, और ब्रैंड में निवेश करने के लिए दस लाख डॉलर मिलते हैं।
मेकिंग द कट
IMDb 6.7/1020213 सीज़नHDRUHD
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.























