
फ़्री में देखें
6 एपिसोड
1. हम आ रहे हैं
"कोच प्राइम" के पहले एपिसोड में कॉलेज फुटबॉल की दुनिया में तब तहलका मैच जाता है जब पेशेवर फुटबॉल के हॉल ऑफ फ़ेम डियॉन सैंडर्स यूनिवर्सिटी ऑफ कॉलोराडो, बूल्डर के मुख्य कोच बनकर आते हैं। उनके इस कदम की हो रही चौतरफा आलोचना को अनदेखा करके कोच प्राइम अपने निर्णय पर अडिग रहते हैं और यह समझते हैं कि उनका एकमात्र लक्ष्य अपनी टीम की कायापलट करके उसकी किस्मत को चमकाना है।
2. बर्दाश्त करो या चुप रहो
सीज़न शुरू होने से पहले वाला अभ्यास और अनुकूलन चरण पूरा हो चुका है और पतझड़ का मौसम करीब आ रहा है। कॉलोराडो बफलो को 2022 की नेशनल चैंपियनशिप की उपविजेता और दमदार टीसीयू टीम के विरुद्ध खेलना है। उनकी टीम के जीतने की संभावना बहुत धूमिल है और आलोचक शक्तिशाली टीसीयू के मुकाबले में बफलो की संभावनाओं को खारिज कर रहे हैं। मगर कोच प्राइम का जुझारू जज्बा टीम में उत्साह का संचार कर देता है।
3. निजी मामला है
कॉलोराडो बफलो टीम टीसीयू पर जीत दर्ज करके खेल जगत को स्तब्ध कर देती है। इस उलटफेर की वजह से बफलो कॉलेज फुटबॉल रैंकिंग के शीर्ष 25 में आ गई। इधर नैशनल स्पोर्ट्स शो "प्राइम का प्रभाव" देखने के लिए बूल्डर पहुंचते हैं, उधर कॉलोराडो बफलो टीम नेब्रास्का और कॉलोराडो स्टेट के विरुद्ध लगातार दो प्रतिस्पर्धी मुकाबलों की तैयारी करती है।
4. हम इसी लिए यहाँ हैं
कोच प्राइम के नेतृत्व में कॉलोराडो बफलो अपने सारे मुकाबलों में अविजित रहती है और ओरेगॉन तथा यूएससी के विरुद्ध दो बड़े पैक-12 मुकाबलों की तैयारी करती है। उधर हेइसमैन में खेलने वाले ट्रैविस हंटर चोट लगने के कारण मुखबले से बाहर हो जाते हैं, उधर बफलो को आशा है कि वे बिना हारे अपना यह सफर पूरा करेंगे।
5. आत्म मंथन
यदि विपरीत परिस्थितियों में व्यक्ति के चरित्र का पता चलता है, तो बफलो को अब तक की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैविस हंटर और शायलो सैंडर्स मैदान पर वापस आते हैं। कोच प्राइम टीम को चुनौती देते हैं कि वह उस जज्बे का पुनः प्रदर्शन करे जिसके कारण उसे पूर्व में सफलता मिली थी।
कोच प्राइम
IMDb 6.6/1020233 सीज़नUHD
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.




















