

Prime में शामिल हों
शर्तें लागू
सीज़न 1
12 एपिसोड
1. लाल गंदम

1. लाल गंदम
अंतरिक्ष कॉलोनी में रहने वाली हाई स्कूल की छात्रा अमाते, कुरियर नियॉन से मिलती है और एक अवैध जंक डीलर के चक्कर में फँस जाती है। अमाते सैन्य पुलिस की बर्बरता को बर्दाश्त नहीं कर पाती जो कि "लाल गंदम" नाम के रहस्यमयी मोबाइल सूट को पकड़ने की कोशिश कर रही होती है, और अपने सामने मौजूद अगली पीढ़ी के मोबाइल सूट, जीक्वाक्स में बैठ जाती है।
25मिन
8 अप्रैल 2025
2. सफेद गंदम

2. सफेद गंदम
एक साल तक चले युद्ध के दौरान, प्रिंसिपैलिटी ऑफ़ जियोन की सेनाओं का एक कुशल पायलट, चार, अर्थ फे़डरेशन के नवीनतम मोबाइल सूट "गंदम" को साइड 7 पर कब्ज़ा लेता है। इसके कारण युद्ध का रुख नाटकीय रूप से बदल जाता है जिसके चलते प्रिंसिपैलिटी ऑफ़ जियोन की जीत होती है। लेकिन, युद्ध समाप्त होने से ऐन पहले, गंदम और चार...
25मिन
15 अप्रैल 2025
3. क्लैन बैटल में माचू

3. क्लैन बैटल में माचू
अमाते बेमन से "क्लैन बैटल" नाम की अवैध मोबाइल सूट प्रतियोगिता में शामिल होती है। अपनी बेचैनी के बीच, उसकी मुलाक़ात सूजी से होती है, जो लाल गंदम का पायलट है। अमाते सुझाव देती है कि वे दोनों "माव" के रूप में एक टीम बनाकर क्लैन बैटल में उतरें। एंट्री नेम "माचू" के साथ, अमाते एक बार दोबारा जीक्वाक्स में सवार होकर अंतरिक्ष में प्रवेश करती है।
25मिन
22 अप्रैल 2025
4. द विच्स वॉर

4. द विच्स वॉर
एक सुपर यूनिकम जिसे "चुड़ैल" के नाम से जाना जाता है, जिसने एक साल तक चले युद्ध के दौरान 100 से ज़्यादा दुश्मनों को मार गिराया था, वह लाल गंदम के साथ एक पुराना हिसाब चुकता करने के लिए क्लैन बैटल में उतरती है। इस चुड़ैल को देखकर, जो अपने पति और बच्चे को छोड़ने की कीमत पर भी मोबाइल सूट की लड़ाई में भाग लेती है, माचू इंसानी जुनून की गहराई को महसूस करती है।
25मिन
29 अप्रैल 2025
5. न्यान को किरा-किरा के बारे में नहीं पता

5. न्यान को किरा-किरा के बारे में नहीं पता
माचू क्लैन बैटल में पैसे कमाने और सूजी और नियॉन के साथ पृथ्वी की यात्रा करने की योजना बनाती है। लेकिन, क्लैन बैटल वाले दिन, ज़ेवियर माचू को देख लेता है। इसके कारण, पृथ्वी की यात्रा सिर्फ़ एक सपना बनकर रह जाती। उसी पल, नियॉन...
25मिन
6 मई 2025
6. किसिलिया की हत्या की साजिश

6. किसिलिया की हत्या की साजिश
आंकी को सूजी के ठिकाने का पता चलता है। लाल गंदम के बारे में जानकारी किसी भी क्लैन बैटल की पुरस्कार राशि से ज़्यादा कीमती है। माचू को पता चलता है कि आंकी क्लैन बैटल के दौरान उस खुफिया जानकारी को बेचने की योजना बना रही है। अर्थ फे़डरेशन फ़ोर्सेस की खुफिया एजेंसी को क्षिलिया की गुप्त जानकारी के बारे में पता चलता है और वह फैसला करती है...
25मिन
13 मई 2025
7. माचू की बगावत

7. माचू की बगावत
आंकी की योजना के बारे में पता चलने के बाद, माचू नियॉन के साथ मिलकर क्लैन बैटल का इस्तेमाल करके सूजी को भागने में मदद करने की योजना बनाती है। लेकिन, अगले क्लैन बैटल में उनका सामना एक नवनिर्मित मोबाइल कवच से होता है जिसे आतंकवादियों के द्वारा चलाया जाता है और जिसका मकसद होता है क्षिलिया की हत्या करना।
25मिन
20 मई 2025
8. फॉलिंग ऑन द मून

8. फॉलिंग ऑन द मून
एक साल तक चले युद्ध के अंतिम चरण में, कैप्टन चार के नेतृत्व में सोडोन बेड़े को लॉन्च किया जाता है ताकि अर्थ फे़डरेशन फ़ोर्सेस को सोलोमन फोर्ट्रेस को गिराने से रोका जा सके; ग्रेनादा की ल्यूनर सिटी को बचाने के लिए।
25मिन
27 मई 2025
9. द रोज़ ऑफ़ शॅरन

9. द रोज़ ऑफ़ शॅरन
एक रहस्यमय संदेश द्वारा निर्देशित, माचू सोडोन से बच निकलती है और जीक्वाक्स में अकेले बैठकर पृथ्वी पर उतरती है। पृथ्वी पर दुर्घटनाग्रस्त होकर उतरने के बाद, उसे "लेडी" के रूप में पूजी जाने वाली एक ऐसी लड़की द्वारा बचाया जाता है, जिसे काबास एस्टेट में बंदी बनाकर रखा गया होता है। माचू उसके साथ कोर फाइटर में बैठकर भागने की कोशिश करती है।
25मिन
3 जून 2025
10. योमागनो ब्लॉकेड

10. योमागनो ब्लॉकेड
योमागनस्थो को तबाही मचाने से रोकने के लिए, माचू सरिया बुरू के कहने पर गुलाब वाली लड़की को बचाने के लिए एक मिशन पर जाती है। लेकिन, क्षिलिया उससे पहले ही अपनी चाल चल देती है। नियॉन का मोबाइल सूट, जीफ्रेड, ज़ेकुनोवा कैनन को सक्रिय करना शुरू कर देता है। इसका लक्ष्य: पृथ्वी के तमाम मुनष्य…
25मिन
10 जून 2025
11. द एल्फासाइडर्स

11. द एल्फासाइडर्स
गुलाब वाली लड़की को बचाने के दौरान, माचू का जीक्वाक्स नियॉन के जीफ्रेड से भिड़ जाता है। अंत में, सूजी की मदद से, माचू अकेले ही योमागनस्थो के अंदर प्रवेश करती है। वहाँ, उसकी मुलाकात चार और क्षिलिया से होती है।
25मिन
17 जून 2025
12. इसलिए मैं...

12. इसलिए मैं...
यह आखिरी खेल है। दूसरी तरफ़ से एक सफेद मोबाइल सूट आता है, जो लाला को मारने की कोशिश करता है। माचू को यह देखकर आश्चर्य होता है कि इस सफेद शैतान का पायलट कोई और नहीं बल्कि सूजी है। लाला को बचाने के लिए माचू नियॉन के साथ माव बन जाती है और सूजी से लड़ने का फैसला करती है।
29मिन
24 जून 2025



























