कैम्पस ड्राइवर्स
prime

कैम्पस ड्राइवर्स

Prime में शामिल हों

शर्तें लागू

नई सीरीज़
सभी एपिसोड उपलब्ध हैं
लोईस अपने जीवन के प्यार मैक्स के साथ बेलरोज़ आती है। वहीं लेन, कैम्पस के सबसे मशहूर ऐप कैम्पस ड्राइवर्स का मेकर है, जिसे किसी से भी दिल न लगाने के लिए जाना जाता है। दोनों की राहें बिल्कुल जुदा थीं, लेकिन कुछ मुलाकातें पुराने ज़ख्मों को कुरेदकर सब कुछ बदल देती हैं। और जब प्यार बिन बुलाए दस्तक देता है, तो कुछ भी पहले जैसा नहीं रहता।
2026
ड्रामारोमांटिकमेलोड्रामैटिक
ड्रामारोमांटिकमेलोड्रामैटिक
2026
टीवी-एमए
6 एपिसोड
  • 1. हार्टब्रेक

    1. हार्टब्रेक

    बेलरोज़ में कदम रखते ही लोईस का सब कुछ छिन जाता है: उसका बॉयफ्रेंड भी और रहने का ठिकाना भी। कोई और रास्ता न देख, वह लेन ओ'नील के साथ शिफ्ट हो जाती है, जो बेहद पॉपुलर होने के साथ-साथ रहस्यमयी भी है। लेन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छात्रों के लिए कैम्पस ड्राइवर्स, एक राइड-हेलिंग ऐप शुरू किया है। मगर लोईस का आना और उधर कैम्पस में ऐरन की वापसी, उनकी सुकून भरी ज़िंदगी में तूफ़ान का इशारा करती है।

    46मिन
    5 नव॰ 2026
  • 2. न्यू गर्ल

    2. न्यू गर्ल

    बेलरोज़ में लोईस के सितारे गर्दिश में दिख रहे हैं, यहाँ तक कि उसकी स्कॉलरशिप भी छिनने की कगार पर है। लेकिन हिम्मत न हारते हुए वह बेका, कैरी, होप और प्रुडन्स के सहारे धीरे-धीरे खुद को संभालती है। मगर लेन के साथ रहने से नए सवाल खड़े होने लगते हैं। उस रहस्यमयी बंद कमरे और ऐरन की वापसी के बीच, लेन के अतीत के राज़ उनके इस नए और नाजुक रिश्ते को खतरे में डाल देते हैं।

    43मिन
    5 नव॰ 2026
  • 3. ज़ॉम्बी गर्ल

    3. ज़ॉम्बी गर्ल

    लोईस धीरे-धीरे मैक्स से दूर होने लगती है और लेन के करीब आती है, जिससे दोनों के बीच एक गहरा और सच्चा रिश्ता पनपने लगता है। मगर लेन की ज़िंदगी की टोह लेने की उसकी आदत उनके इस नाजुक जुड़ाव को खतरे में डाल देती है। इसी बीच लेन की माँ वापस आकर उसे एलम्नाइ गाला की ज़िम्मेदारी सौंप देती है, और ऐरन के साथ उसका झगड़ा और बढ़ जाता है: ये सब इस बात का सबूत हैं कि लेन का अतीत उसे घेरने के लिए तैयार खड़ा है।

  • 4. विंटर ब्रेक

    4. विंटर ब्रेक

    क्रिसमस पर अकेले रह गए लेन को लोईस अपने साथ पहाड़ों में छुट्टियां बिताने के लिए बुला लेती है। बेलरोज़ की दुनिया से दूर, उनका रिश्ता एक नया मोड़ लेता है। मगर मैक्स की अचानक वापसी उनके बीच बढ़ती नजदीकियों को तोड़ देती है और लोईस के दिल में उथल-पुथल मचा देती है।

    38मिन
    5 नव॰ 2026
  • 5. गेम ओवर

    5. गेम ओवर

    शारीरिक नजदीकियों की वजह से लोईस और लेन के बीच एक अजीब सा खिंचाव आ जाता है। जहाँ लोईस अपनी आज़ादी और आत्मनिर्भरता को लेकर कशमकश में है, वहीं लेन अपनी माँ के दबाव के आगे टूट जाता है, जो उसे गाला इवेंट में ऐरन को साथ रखने पर मजबूर करती है। जब लेन के पुराने ज़ख्म फिर से हरे होते हैं, तो उनका रिश्ता एक कड़े इम्तिहान से गुज़रता है।

    28मिन
    5 नव॰ 2026
  • 6. सुपरमैड

    6. सुपरमैड

    दिल टूटने के बाद लोईस खुद को संभालती है, लेन की माफ़ियों को दरकिनार कर उससे दूरी बना लेती है और मेडिकल की पढ़ाई में मन लगाती है। दूसरी तरफ, पछतावे की आग में जल रहा लेन खुद में सिमट जाता है। आखिरकार, वह अपनी तकदीर का फैसला खुद करने और अपनी कहानी नए सिरे से लिखने की ठान लेता है। वह गाला इवेंट बड़े खुलासों का जरिया बनता है, जहाँ लेन अपने अतीत की बेड़ियों को तोड़कर दुनिया के सामने सच लेकर आता है।

    42मिन
    5 नव॰ 2026
  • कैम्पस ड्राइवर्स
    ड्रामारोमांटिकमेलोड्रामैटिक
    2026HDRUHD
    लोईस अपने जीवन के प्यार मैक्स के साथ बेलरोज़ आती है। वहीं लेन, कैम्पस के सबसे मशहूर ऐप कैम्पस ड्राइवर्स का मेकर है, जिसे किसी से भी दिल न लगाने के लिए जाना जाता है। दोनों की राहें बिल्कुल जुदा थीं, लेकिन कुछ मुलाकातें पुराने ज़ख्मों को कुरेदकर सब कुछ बदल देती हैं। और जब प्यार बिन बुलाए दस्तक देता है, तो कुछ भी पहले जैसा नहीं रहता।
    समीक्षाएं
    1. 5 स्टार
      0%
    2. 4 स्टार
      0%
    3. 3 स्टार
      0%
    4. 2 स्टार
      0%
    5. 1 स्टार
      0%
    सभी समीक्षाएं देखें
    कंटेंट एडवाइज़री
    टीवी-एमए
    नग्नताहिंसानशीले पदार्थ का उपयोगशराब का उपयोगअभद्र भाषायौन कंटेंटLuzes intermitentes e padrões estroboscópicos podem afetar espectadores fotossensíveis
    ऑडियो की भाषाएं
    5.1
    हिन्दीEnglishDeutschEspañol (España)Español (Latinoamérica)FrançaisFrançais [Audiodescription]Français Dialogue Boost: MediumFrançais Dialogue Boost: HighItalianoMagyarPolskiPortuguês (Brasil)TürkçeČeštinaالعربيةதமிழ்తెలుగుಕನ್ನಡമലയാളംไทย日本語
    सबटाइटल
    हिन्दीEnglishالعربيةCatalàČeštinaDanskDeutschΕλληνικάEspañol (Latinoamérica)Español (España)EuskaraSuomiFrançais [CC]GalegoעבריתMagyarIndonesiaItaliano日本語ಕನ್ನಡ한국어മലയാളംMelayuNorsk BokmålNederlandsPolskiPortuguês (Brasil)Português (Portugal)RomânăSvenskaதமிழ்తెలుగుไทยTürkçe中文(简体)中文(繁體)
    ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.

    फ़ीडबैक

    सहायता

    मदद पाएं