
Peacock Premium Plus का फ़्री ट्रायल लें या खरीदें
शर्तें लागू
15 एपिसोड
1. What Doesn't Kill You

1. What Doesn't Kill You
मौरा के बायोलॉजिकल पिता गैंगस्टर पैडी डॉयल की गोली मारकर हत्या होने बाद, उसकी जेन के साथ दोस्ती में दरार पड़ जाती है. आंतरिक मामलों को लेकर जेन के खिलाफ जांच की जा रही है. वहीं एजेंट डीन के साथ उसके रिश्ते का पर्दाफाश हो जाता है.
42मिन
4 जून 2012
2. Dirty Little Secret

2. Dirty Little Secret
जेन और मौरा के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है. इस कारण उनके करीबी लोग बीच में फंस गए हैं. लेकिन जब दोनों एक सुरंग में मारे गए कॉलेज स्टूडेंट के केस की जांच करती हैं, तो उन्हें अपने मतभेद भुलाने पड़ते हैं. इसी बीच फ्रेंकी सीनियर ऐसी खबर लेकर आता है, जो एंजेला को परेशान कर देती है.
42मिन
11 जून 2012
3. This Is How a Heart Breaks

3. This Is How a Heart Breaks
जब मौरा डेनिस (अतिथि कलाकार एडी सिब्रियन - थर्ड वॉच, CSI: मियामी) से बेहद अनोखे अंदाज़ में मिलती है, तो वह उसके अलग पहलू सामने लाता है. जेन के अतीत से कोई लौटकर आया है. इस वजह से वो बेहद इमोशनल हो जाती है. बार-बार आने वाले अतिथि कलाकार क्रिस वेंस (डेक्सटर, बर्न नोटिस) सार्जेंट मेजर केसी जोन्स के रूप में दिखाई देंगे.
42मिन
18 जून 2012
4. Welcome to the Dollhouse

4. Welcome to the Dollhouse
डॉल के ड्रेस में युवा महिला प्रोफेशनल की लाश पब्लिक ट्रांज़िट सिस्टम में मिलती है. जेन और मौरा सुरागों की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही हैं. एंजेला कैफ़े के लिए नए आइडियाज़ लागू करती है. जेन को पता चलता है कि केसी (बार-बार आने वाले मेहमान कलाकार क्रिस वेंस) कैसे घायल हुए थे.
42मिन
25 जून 2012
5. Throwing Down the Gauntlet

5. Throwing Down the Gauntlet
जेन मौरा को उसकी बायोलॉजिकल मां डॉ. होप मार्टिन से मिलाने का रास्ता ढूंढ रही है. एंजेला राजनीतिक कैंपेन में शामिल हो जाती है. वहीं जेन और फ्रेंकी जूनियर को जानने वाली एक नन लौट आयी है.
42मिन
2 जुल॰ 2012
6. Money Maker

6. Money Maker
जब एक अमीर आदमी की हत्या कर दी जाती है, तो जेन और मौरा यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या हत्या का संबंध उसकी कंपनी से है. इस बीच मौरा को अपनी बायोलॉजिकल मां डॉ. होप मार्टिन (बार-बार आने वाली अतिथि कलाकार शेरोन लॉरेंस) और सौतेली बहन के बारे में पता चलता है. एंजेला और लेफ्टिनेंट डिटेक्टिव कैवनॉग अपनी इश्कबाज़ी जारी रखते हैं.
42मिन
9 जुल॰ 2012
7. Crazy For You

7. Crazy For You
जासूस सुरागों को जोड़कर साइकेट्रिस्ट पति-पत्नी के हत्यारे तक पहुंच जाते हैं. जब बोस्टन पुलिस डिपार्टमेंट मेडिकल एग्ज़ामिनर के लिए सेमिनार करता है, तो वहां मौजूद लोगों में से एक मामले में मदद करने की पेशकश करता है.
42मिन
16 जुल॰ 2012
8. Cuts Like a Knife

8. Cuts Like a Knife
एक दुल्हन की मंडप में कदम रखने से ठीक पहले हत्या कर दी जाती है. जेन और मौरा को यह पता लगाना होगा कि क्या इसका दूल्हे की एक्स-गर्लफ्रेंड या दुल्हन की यूरोपीय संबंधों से कोई कनेक्शन है. घर पर जेन का नया पड़ोसी एंजेला, फ्रेंकी और फ्रॉस्ट का ध्यान आकर्षित कर रहा है.
42मिन
23 जुल॰ 2012
9. Hometown Glory

9. Hometown Glory
बॉय बैंड का स्टार शो के लिए अपने शहर पहुंचता है, तो उसकी हत्या कर दी जाती है. जेन और फ्रेंकी पीड़ित के साथ पले-बढ़े थे. वो इस मामले को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं. जेन और मौरा को यह तय करना होगा कि क्या एंजेला को लिडिया (बार-बार आने वाली अतिथि कलाकार एलेक्जेंड्रा होल्डन - फ्रैंकलिन एंड बैश) की प्रेग्नेंसी के बारे में सच बताने का समय आ गया है. वहीं एंजेला उसके बेबी शॉवर की तैयारी कर रही है.
42मिन
30 जुल॰ 2012
10. Melt My Heart to Stone

10. Melt My Heart to Stone
एक मूर्ति टूटती है, तो उसके अंदर से महिला की लाश सामने आती है. जेन और मौरा हत्यारे का सुराग ढूंढ रही हैं, क्योंकि शवों की संख्या बढ़ने लगती है. हेडक्वार्टर में एक नए जासूस को स्क्वायड में शामिल किया जाता है. इस बीच डेनिस रॉकमंड, मौरा को छोड़कर बोस्टन लौटता है और उसे वापस पाने की कोशिश करता है. लिडिया को डिलीवरी पेन शुरू हो गया है.
42मिन
13 अग॰ 2012
11. Class Action Satisfaction

11. Class Action Satisfaction
जब कैफे में एक व्यक्ति की जहर से मौत हो जाती है, तो जेन और टीम तुरंत ही कॉन्टेमिनेशन सोर्स का पता लगाने में जुट जाती हैं. जांच के दौरान स्टेनली की असली भावनाएं उजागर होती हैं. इस बीच टॉमी और लिडिया अपने बच्चे की कस्टडी को लेकर असहमत होते हैं. जासूस कोर्साक अपनी पूर्व पत्नियों में से एक से फिर मिल जाता है.
42मिन
26 नव॰ 2012
12. Love the Way You Lie

12. Love the Way You Lie
प्रसिद्ध युवा मेमोरीज़ राइटर की लाश मिलती है, तो पहले मामला सुसाइड का लगता है. जेन और मौरा को जल्द ही पता चलता है कि इस कहानी में कुछ और भी है. इस बीच फ्रॉस्ट एक युवा अफ्रीकी-अमेरिकी छात्र से जुड़े एक पुराने मामले में उलझ जाता है क्योंकि उसकी अंतिम अपील खारिज कर दी जाती है. वहीं जेन को पता चलता है कि एंजेला छिपकर रोमांस कर रही है.
42मिन
3 दिस॰ 2012
13. Virtual Love

13. Virtual Love
माइक्रोब्रूअर की हत्या होने पर वर्चुअल और वास्तविक दुनिया टकरा जाती हैं. एंजेला नए व्यक्ति से मिलकर लेफ्टिनेंट कैवेनॉ से आगे बढ़ने की कोशिश करती है. वहीं जेन और उनकी टीम वंचित किशोरों को सलाह देती है, लेकिन इस काम का अंत बेहद विनाशकारी होता है.
42मिन
10 दिस॰ 2012
14. Over/Under

14. Over/Under
जब एक पूर्व कॉलेज फ़ुटबॉल खिलाड़ी को उसके अल्मा मेटर, जेन के लिए फंड रेज़र प्रोग्राम के दौरान कारवाशिंग मशीन में चाकू मार दिया जाता है. जैन-मौरा हत्यारे का पता लगाने के लिए सुराग ढूंढ रही हैं. इसी बीच फ्रॉस्ट की मां एक अप्रत्याशित खबर लेकर बोस्टन आती है. लेफ्टिनेंट कर्नल केसी जोन्स (बार-बार आने वाले अतिथि कलाकार क्रिस वेंस) जेन से टकराते हैं और वह भी चौंकाने वाली खबर बताने के लिए मजबूर हैं.
42मिन
17 दिस॰ 2012
15. No More Drama In My Life

15. No More Drama In My Life
डॉ. होप मार्टिन (बार-बार आने वाली अतिथि कलाकार शेरोन लॉरेंस) मौरा से अपना जीवन बदलने के लिए मदद मांगती है. जेन लेफ्टिनेंट कर्नल केसी जोन्स (बार-बार आने वाले अतिथि कलाकार क्रिस वेंस) की होने वाली रीढ़ की सर्जरी को लेकर चिंतित है और टॉमी (बार-बार आने वाले अतिथि कलाकार कॉलिन एग्लेसफील्ड) बच्चे टी.जे. को दिखा रहा है. लोग तब चौंक जाते हैं, जब एक इमारत ढह जाती है और उसके अंदर उनके अपने फंस जाते हैं.
42मिन
24 दिस॰ 2012




























