
Prime में शामिल हों
शर्तें लागू
6 एपिसोड
1. मौका हाथ आए तो हम नहीं छोड़ते

1. मौका हाथ आए तो हम नहीं छोड़ते
गैविन पॉइंट पाइपर के एक आलीशान सबअर्ब में सायमन को पानी के सामने बना एक आलीशान घर दिखाता है जिसकी कीमत आँसू निकाल दे, और मॉनिका डि'लीन को एक प्रस्ताव देने के लिए लंच पर बुलाती है। टैमी और सायमन खूबसूरत पाम बीच पर एक रईस क्लाइंट के लिए एक घर देखने जाते हैं, और गैविन दूसरे दावेदारों को हराकर क्लोवेली वाली लिस्टिंग पाने के लिए सब दाँव पर लगा देता है।
41मिन
29 सित॰ 2022
2. तपकर ही हीरा निखरता है

2. तपकर ही हीरा निखरता है
बाज़ार बेतहाशा आगे बढ़ रहा है। यह विक्रेता का बाज़ार है, इसलिए डि'लीन का कारोबार ऊँचाइयाँ छू रहा है, मॉनिका व्यस्त होने के बावजूद समय निकालकर एक बड़ा सालाना चैरिटी कार्यक्रम आयोजित करती है। गैविन दो ऐसी प्रॉपर्टियाँ बेचने में लगा है जिनकी बहुत माँग है, सायमन वे दोनों अपने क्लाइंटों के लिए पाना चाहता है। पर चूँकि प्रॉपर्टियाँ इतनी तेज़ी से बिक रही हैं, उन्हें हासिल करने का वक्त निकलता जा रहा है।
41मिन
29 सित॰ 2022
3. दुनिया पर राज

3. दुनिया पर राज
डेल्टा गुडरेम के लिए देहात में एक ऐसा एस्टेट ढूँढ़ने की सायमन और गैविन की शर्त अब ज़ोर पकड़ने लगी है जहाँ वह अपना अगला एल्बम रिकॉर्ड कर सके। सायमन मॉनिका के साथ एक खूबसूरत ऑर्चर्ड हाउस देखने जाता है। यह डेल्टा के लिए सही हो सकता है! डि'लीन अपना ध्यान अपने परिवार पर लगाती है और सब मॉनिका के कार्यक्रम में आकर उसकी चैरिटी के लिए पैसे जमा करने के लिए ऐसे काम करते हैं जो पहले कभी नहीं किए।
51मिन
29 सित॰ 2022
4. हासिल कर लो

4. हासिल कर लो
सायमन डि'लीन से सिडनी के एक आलीशान उपनगर वॉक्लूज़ में मिलता है, इससे पहले कि डि'लीन घर को नीलामी पर डाल दे, वह अपने क्लाइंट के लिए उसे खरीदना चाहता है। गैविन कामयाबी पाने के तरीके नोआ को बताता है, जो टीआरजी के उभरते सितारों में से है। टैज़ को एक बड़ी खबर देनी है और वह गैविन को नए दफ़्तर के लिए एक कमाल की जगह दिखाती है। सायमन एक सनकी नए क्लाइंट के लिए एक बेहद खूबसूरत क्लिफ़टॉप प्रॉपर्टी देखता है।
37मिन
6 अक्टू॰ 2022
5. शायद मैं मरकर जन्नत में हूँ

5. शायद मैं मरकर जन्नत में हूँ
मॉनिका सायमन को मस्ती के लिए बनाया गया एक घर दिखाती है जहाँ 23 कारों वाला एक गैराज और छत पर एक बोलिंग ऐली भी है। गैविन टीआरजी को बढ़ाने के लिए एक तेज़-तर्रार एजेंट को नौकरी का प्रस्ताव देने बॉन्डाई जाता है। डि'लीन सिएना हाउस के लिए 10 मिलियन डॉलर का प्रस्ताव ठुकरा देती है पर अब नीलामी में उससे ज़्यादा कीमत पाने का दबाव बन गया है।
35मिन
13 अक्टू॰ 2022
6. जो करने के लिए मैं पैदा हुआ

6. जो करने के लिए मैं पैदा हुआ
डि'लीन की ज़बरदस्त नीलामी का एक रोमांचक अंत होता है। टीआरजी का कारोबार और फलफूल रहा है जब गैविन नए दफ़्तर की जगह पक्की करने वाला है और एक आलीशान इमारत टीआरजी के कारोबार के लिए नए दरवाज़े खोल रहा है। पाम बीच में, सायमन और टैमी एक वीआईपी क्लाइंट के लिए एक बेहद खूबसूरत प्रॉपर्टी देखते हैं, और कारोबार और जश्न साथ में होता है जब गैविन और सायमन मिलकर हार्बर पर सगाई की पार्टी देते हैं।
47मिन
20 अक्टू॰ 2022















