
सीज़न 1
7 एपिसोड
1. एपिसोड 1

1. एपिसोड 1
पेरिस के एक इलाके में, ड्रग एन्फोर्स्मेन्ट एजेंसी चरस के कामयाब तस्कर मूसा जेबली के पूरे माल पर छापा डालती है। उसके पकड़े जाने से उसका पूरा परिवार मुश्किल में आ जाता है, जिसमें उसका छोटा भाई ड्रिस भी शामिल है, ड्रिस एक होशियार स्टूडेंट है जो हमेशा से ड्रग्स के धंधे से दूर ही रहा है। उनके सामने है विलियम, एक नया नया तबादला होकर आया नौजवान पुलिसवाला, जो पुलिस के नए अंदाज़ों से वाकिफ़ हो रहा है।
2. एपिसोड 2

2. एपिसोड 2
मूसा के गिरफ्तार होने से पूरे इलाके में तहलका मच जाता है। विलियम को अपने किए का एहसास होता है और वो अपने साथ काम करने वालों की आँखों में खुद को सही साबित करने की कोशिश करता है। मूसा के लेनदार ड्रिस को धमकी देते हैं और वो मदद के लिए अपने बचपन के दोस्तों का हाथ थाम लेता है। जेल में मूसा को भी पुराने पहचान वालों से निपटना पड़ता है।
3. एपिसोड 3

3. एपिसोड 3
विलियम अपने सहकर्मी टाज़ के सामने कबूल करता है कि उसके खबरी ने उसे धोखा दिया है। वो उसका पीछा करने का फैसला करते हैं, पर खुद को ड्रिस के रास्ते में पाते हैं। डकैती में चुराई गई चरस बेचने को मजबूर नौजवान ड्रिस पार्टियों में ड्रग्स बेचना शुरू कर देता है, पर उसकी मंगेतर इनेस को उसका ऐसा करना बिल्कुल पसंद नहीं आता।
4. एपिसोड 4

4. एपिसोड 4
जेबली परिवार मोरोक्को पहुँचता है ताकि अपने चाचाओं का भरोसा फिर से जीत सके, जो रिफ़ पहाड़ों में चरस की खेती करते हैं। विलियम और ड्रग स्क्वाड के प्रमुख रैचेटन उनका पीछा कर रहे होते हैं। पर राजनैतिक षडयन्त्र की वजह से पुलिस और डीलर्स दोनों का प्लान चौपट हो जाता है।
5. एपिसोड 5

5. एपिसोड 5
राजदूत के घर हुए हादसे के बाद रैचेटन और विलियम को फ्रांस लौटना होता है। अपने से ऊंचे अफसरों की बात ना मान विलियम जेबली परिवार के बारे में पता लगाने के लिए मोरोक्को में ही रुक जाता है। ड्रिस बेनाली के बेटे से बदला लेने का सोच चुका है और अपने चाचाओं से दुश्मनी मोल ले कर परिवार की ज़मीन पर खुद क़ब्ज़ा कर लेता है, उसके चाचाओं को उसका यूं ताकत हथियाना पसंद नहीं आता।
6. एपिसोड 6

6. एपिसोड 6
गठबंधन की बदौलत ड्रिस और विलियम दोनों अपने अपने कामों में ऊपर उठते हैं। विलियम एक के बाद एक छापे मार कर ड्रग स्क्वाड में झंडे गाड़ता है, जिससे अलग अलग कानूनी एजेंसियों के बीच मनमुटाव बढ़ता जाता है। ड्रिस ने पूरे मार्केट में अपनी ड्रग्स का सैलाब ला दिया है, और उसके क्लाइंट एक एक कर के रास्ते से हटते जा रहे हैं। मूसा को ये सब नहीं पता और उसे अपने भाई की कामयाबी पर शक होने लगता है।
7. एपिसोड 7

7. एपिसोड 7
बदले की आग में जलता ड्रिस आखिरकार बेनाली को ढूँढ ही लेता है। पर मूसा से मिली जानकारी से कस्टम्स उसके घर पर छापा मार देता है। रैचटन और विलियम का पर्दाफाश हो जाता है और वो खुद को बचाने की पूरी कोशिश में जुट जाते हैं। अब विलियम को किसी वक्त साथी रह चुके ड्रिस को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश करनी होगी।
द सोर्स
IMDb 6.6/1020241 सीज़नHDRUHD
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.
















