जोर्मा टैकोन द्वारा निर्देशित 'ओवर योर डेड बॉडी' एक डार्क कॉमेडी-थ्रिलर है। यह एक ऐसे शादीशुदा जोड़े, डैन और लीसा की कहानी दिखाई गई है, जिनके आपसी रिश्ते ठीक नहीं हैं। वे दोनों एक सुनसान केबिन में रहने के लिए जाते हैं, जहाँ उनका एक सीक्रेट मकसद है-एक-दूसरे को मारना। एक-दूसरे को मारने की उनकी योजनाओं में तब रुकावट आती है, जब कुछ भगौड़े कैदी और एक धोखेबाज़ जेल अधिकारी उनके प्लान में टाँग अड़ाते हैं।