
सीज़न 1
6 एपिसोड
1. सैमुएल

1. सैमुएल
अकेले रहने वाला उलिसिस बार्सिलोना लौटता है जब उसका पूर्व पार्टनर एक क्रांतिकारी तकनीक, पैंडोरो को डिक्रिप्ट करने के लिए उसे बुलाता है। यह मुलाकात हत्या बन जाती है और उलिसिस मुख्य संदिग्ध बन जाता है। उसके भागने का वीडियो वायरल हो जाता है, वहीं टेक मुगल डामियान डिस्किन डे वन के लॉन्च की तैयारी करता है। जल्द ही उलिसिस को एहसास होता है कि कुछ भी वैसा नहीं है जैसा दिखता है।
2. साल्वाडोर

2. साल्वाडोर
पैंडोरा का सुराग न मिलने पर उलिसिस पॉला के पास जाता है। पॉला उसे एक वीडियो दिखाती है, जो असली कातिल का खुलासा करता है। उसे बेगुनाह साबित करने वाली एकमात्र शख़्स रेबेका है, लेकिन उसकी सोशल मीडिया गतिविधियाँ उसे डिस्किन के निशाने पर ले आती हैं। डे वन को बिना किसी परेशानी के लॉन्च करने के लिए डिस्किन तकनीक के ज़रिए दख़ल देकर सबूत मिटाता है और सभी गवाहों को चुप कराने के लिए एक कातिल को भेजता है।
3. पॉला

3. पॉला
उलिसिस रेबेका के साथ छिपता है, जो एकमात्र गवाह है जो उसकी बेगुनाही साबित कर सकती है। साथ मिलकर वे पता लगाते हैं कि पैंडोरा कहाँ छिपा हो सकता है, लेकिन रेबेका चोरी-छिपे उस तकनीक को सक्रिय कर देती है, जिससे उनकी लोकेशन उजागर हो जाती है। डिस्किन सभी छूटे हुए सिरों को खत्म करने के लिए अपनी भाड़े की हत्यारिन को भेजता है। हिंसा भड़क उठती है, उलिसिस सब कुछ खोकर एक बार फिर भागने को मजबूर हो जाता है।
4. रेबेका

4. रेबेका
रेबेका से पुलिस पूछताछ करती है, जबकि उलिसिस एक और हत्या का मुख्य संदिग्ध बन जाता है। जब दोनों फिर मिलते हैं, तो वे अंततः पैंडोरा तक पहुँचते हैं और तब उसकी असली प्रकृति का खुलासा होता है। इस बात से अंजान कि कॉन्टैक्ट लेंस के ज़रिये उसे नियंत्रित किया जा रहा है, रेबेका अनजाने में उनका ठिकाना उजागर कर देती है। उधर बिरान उनकी ओर बढ़ती है, और इधर पुलिस और डिस्किन, दोनों का घेरा कसते चला आ रहा है।
5. बेथ

5. बेथ
उलिसिस और रेबेका सिंक्रोट्रॉन पहुँचते हैं। डे वन को रोक सकने वाले सबूत के लिए उन्हें एक्सेलेरेटर की शक्ति चाहिए। परिसर में घुसने के लिए वे कॉन्टैक्ट लेंस सक्रिय करते हैं, डिस्किन उन्हें ट्रैक कर लेता है। एक्सेलेरेटर के अंदर पीछा शुरू हो जाता है। अकेले पड़ने और घिर जाने के बावजूद, उलिसिस बाहर निकलने में कामयाब होता है, जहाँ सामने इंस्पेक्टर मोरेनो होता है, जो निशाना साधता है… और गोली चला देता है।
6. एना

6. एना
उलिसिस और रेबेका को इंस्पेक्टर मोरेनो के दबाव में डिस्किन के मुख़्यालय ले जाया जाता है। इस बीच, बेथ डिस्किन को धोखा देने पर विचार करती है और साल्वाडोर की मदद मांगती है। डिस्किन लेंस के असली उद्देश्य का खुलासा करता है और उलिसिस से सहयोग मांगता है। जैसे ही वैश्विक लॉन्च शुरू होता है, तकनीक के ख़तरों के सबूत लाइव प्रसारण में दिखाए जाते हैं, और सच दुनिया के सामने उजागर हो जाता है।
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.















