
Prime में शामिल हों
शर्तें लागू
सीज़न 1
10 एपिसोड
1. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 1

1. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 1
मॉरो लार्रेया की ज़िंदगी में एक दुखद घटना घटती है जिसके कारण उसे मेक्सिको जाना पड़ेगा और चाँदी की खानों में काम करना पड़ेगा। उधर दुनिया के दूसरे कोने में, हेरेज़ के वाइन बनाने वाले परिवार की एक दौलतमन्द उत्तराधिकारिणी सोलेदाद मॉन्टाल्वो की ज़िंदगी भी एक नाटकीय मोड़ लेगी।
1घंटा
24 मार्च 2021
2. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 2

2. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 2
मॉरो और सोलेदाद, दोनों को अपनी-अपनी जगह नई परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मॉरो को पता है कि उसकी बेटी मारियाना की होने वाली शादी में खतरा हो सकता है, इसलिए उसे शादी होने तक मेक्सिकन समाज से इस बात को छुपाना होगा कि उसे पैसों की तंगी है। उधर सोलेदाद उस समय अतीत का सामना करती है जब उसका भाई गुस्तावो लंदन पहुँचकर गुज़रे ज़माने के प्यार को फिर से ताज़ा करने की कोशिश करता है।
1घंटा
25 मार्च 2021
3. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 3

3. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 3
मॉरो, भविष्य में बनने वाले अपने परिवार की एक सदस्य कारोला गोरोस्टीज़ा को कुछ पैसे पहुँचाने के लिए हवाना पहुंचता है। पर उसके सामने कारोबार से संबंधित एक ऐसा प्रस्ताव रखा जाता है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।
49मिन
25 मार्च 2021
4. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 4

4. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 4
गुलामों के जहाज़ में पैसा लगाने के भयानक फ़ैसले के बाद मॉरो को अपने ज़मीर को जवाब देना पड़ता है। आखिरकार वह तय करता है कि वह कारोला को दगा देकर दासता-विरोधियों का साथ देगा ताकि गुलामों का सौदा न होने पाए। दूसरी तरफ़, सोलेदाद को अपने सौतेले बेटे ऐलन का सामना करना पड़ेगा, और उससे उसे यह छुपाना होगा कि एडवर्ड मानसिक तौर पर बीमार है।
51मिन
25 मार्च 2021
5. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 5

5. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 5
लुईस की मौत का क्यूबा और लंदन, दोनों जगहों के लोगों पर काफ़ी गहरा असर होता है। मॉरो और गुस्तावो बिलियर्ड्स का एक खेल खेलते हैं, जिस पर दोनों के भविष्य टिके हैं। सोल तय करती है कि इससे पहले कि ऐलन उसके पति को कानूनी तौर पर अयोग्य करार दे और पूरे परिवार की सम्पत्ति हड़प ले, उसे और एडवर्ड को लंदन छोड़कर हेरेज़ जाना होगा।
51मिन
25 मार्च 2021
6. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 6

6. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 6
मॉरो और सांतोस, अपनी नई सम्पत्ति हासिल करने के लिए हेरेज़ पहुंचते हैं। यहीं पर आखिरकार मॉरो की मुलाकात सोल से होती है, जो अपनी पारिवारिक सम्पत्ति को लेकर झगड़ा करने के बजाय, मॉरो से ज़िंदगी और मौत से जुड़े मामलों में मदद माँगती है।
47मिन
25 मार्च 2021
7. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 7

7. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 7
कारोला गोरोस्टीज़ा के हवाना से पहुँचने के कारण मॉरो औक सोल दुविधा में पड़ जाते हैं और वे उसे कैद में रखने के लिए मजबूर हैं ताकि वह उनके लिए खतरा न बने। पर हमारे नायक और नायिका को सिर्फ़ कारोला से खतरा नहीं है। ऐलन क्लेडन के आने की वजह से सोल की जान उस समय खतरे में आ जाती है जब वह उसे धमकी देता है कि उससे सारी वंशानुगत सम्पत्ति हड़प लेगा।
47मिन
25 मार्च 2021
8. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 8

8. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 8
सोल को ऐलन के हमले से बचाने के बाद, मॉरो जल्दी से ला टेंप्लांज़ा को बेचने की कोशिश करेगा। दूसरी तरफ़, एडवर्ड को उसके बेटे से बचाने के लिए, सोलेदाद अपने पति के छुपने के लिए एक बढ़िया जगह ढूँढ़ती है: वह मठ जहाँ इने अकेले रहती है। पर उसे यह गुमान नहीं है कि उसने अपने पति को और बड़े खतरे में डाल दिया है, क्योंकि पुराना प्यार फिर से जाग उठेगा और उसका नतीजा अप्रत्याशित होगा।
47मिन
25 मार्च 2021
9. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 9

9. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 9
मॉरो और उसके बेटे के आपसी झगड़े के कारण एक दरार पैदा होगी, जिसका फ़ायदा कारोला गोरोस्टीज़ा उठाएगी और उस सम्पत्ति को हड़पने की कोशिश करेगी जिस पर उसे लगता है कि उसका हक है। दूसरी तरफ़, सोलेदाद यह स्वीकार नहीं कर पाती कि उसके और मॉरो के प्यार का क्या अंजाम होगा, और वह अपने पति को लेकर हेरेज़ से चले जाने का फ़ैसला करती है।
41मिन
25 मार्च 2021
10. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 10

10. ला टेंप्लांज़ा - एपिसोड 10
सांतोस हुएसोस की मौत का ज़िम्मेदार बनने के बाद, ऐलन क्लेडन को एडवर्ड के ठिकाने का पता चलता है। वह हताश होकर एक आखिरी कदम उठाता है और एडवर्ड को बाहर निकालने के लिए उस मठ में आग लगा देता है जहाँ वह रुका हुआ है। सोल और मॉरो उसे बचाने के लिए अपनी जी-जान लगा देंगे। क्या वे सफल होंगे... या इस कोशिश में उन्हें भी अपनी जान कुर्बान करनी पड़ेगी?
50मिन
25 मार्च 2021
















