
फ़्री में देखें
शर्तें लागू
10 एपिसोड
1. ला फ़िआमा
ऑर्केस्ट्रा और प्रबंधन में अभी भी विरोध की स्थिति होते हुए, एक प्रसिद्ध, एकांत-प्रिय ओपेरा गायिका की भव्य वापिसी संगीत सभा का संचालन करने के लिए रोड्रिगो वेनिस, इटली पहुँचता है। हेली एन्ड्रू वॉल्श संगीत मंडली के साथ यात्रा करते हुए ख़ुद की यूरोपीय रोमाँच यात्रा पर है, और वह उसे अपनी उम्मीद के मुताबिक नहीं पाती।
31मिन
8 दिस॰ 2016
2. आधुनिक रचना
रोड्रिगो एलेसैंड्रा को एक नयी रचना से उसकी पारंपरिक प्रदर्शन-रचनाओं को चुनौती दे कर उसे अपने सुरक्षित खोल से बाहर निकलने पर मजबूर करता है। एलेसैंड्रा हेली के सामने एक दिलचस्प प्रस्ताव रखती है। इसी बीच, न्यू यॉर्क में, ऑर्केस्ट्रा सिम्फ़नी हॉल में नए किरायेदार को जगह दिए जाने का विरोध कर रहा है।
30मिन
8 दिस॰ 2016
3. तुम्हारी आवाज़ दिल छू जाती है
तालाबंदी के समाधान के लिए एक आख़िरी कोशिश में, मेयर मध्यस्थता के लिए ऑर्केस्ट्रा और प्रबंधन को सिटी हॉल बुलाता है। दबाव बढ़ने और पुराने किस्सों के उभरने के साथ रोड्रिगो एलेसैंड्रा का ध्यान एकाग्र रखने की कोशिश करता है। एरिक हेली से मुलाक़ात करने के लिए आकर उसे चौंका देता है।
26मिन
8 दिस॰ 2016
4. रूमानी संबंध
संगीत सभा के लिए रोड्रिगो के सामने अप्रत्याशित अड़चन आती है। वह हेली के हाथों एक अहम काम सौंपकर अपनी गायिका को तलाशने निकलता है। एक शास्त्रीय से इलेक्ट्रॉनिक संगीत सितारे के रूप में परिवर्तित थॉमस के शुरूआती प्रदर्शन के लिए ग्लोरिया और थॉमस वेनिस पहुँचते हैं।
25मिन
8 दिस॰ 2016
8. पेंच दर पेंच
अपने अगले प्रदर्शन के लिए उसका ऑर्केस्ट्रा परिवार किस तरह उभरेगा, इस बात को सोचते हुए रोड्रिगो की नींद हराम हो जाती है। अपने विवेक के ख़िलाफ़ जाकर ग्लोरिया थॉमस का परिचय अपने माता-पिता से करवाती है। सिंथिया को आख़िरकार उस समस्या का सामना करना ही पड़ता है जिसे वह नज़रंदाज़ करने की पूरी कोशिश कर रही थी।
28मिन
8 दिस॰ 2016
9. रचनात्मक जीवन के लिए रचनात्मक समाधान
रोड्रिगो ख़ुद कमान सँभालता है और अपनी नयी संगीत प्रस्तुति के लिए वित्तीय मदद पाने की कोशिश करता है। अपने पहले संगीत संचालन की तैयारी करते हुए, हेली को एक हठी संगीतकार से अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लिज़ी अपनी उद्घाटन प्रस्तुति पर क़ामयाब होती है और थॉमस ग्लोरिया को दर्शाता है कि वह सच में क्या महसूस करता है।
30मिन
8 दिस॰ 2016
10. तुम बेहतरीन हो या तुम बकवास हो
न्यू यॉर्क सिम्फ़नी ऑडिशन आयोजित करती है और हेली को वह मौक़ा मिलता है जिसकी उसे तलाश थी। रोड्रिगो सीखता है कि ऑर्केस्ट्रा के विकास के लिए असल में किस बात की ज़रूरत होती है। ग्लोरिया थॉमस को एक ख़ास तोहफ़ा देती है और सिंथिया अपरिचित क्षेत्र में कदम रखती है। प्रत्येक अंत एक नयी शुरुआत होता है।
30मिन
8 दिस॰ 2016
























