

Peacock Premium Plus का फ़्री ट्रायल लें या खरीदें
22 एपिसोड
1. Be My Better Half

1. Be My Better Half
जल्द ही गुडविन को एहसास होता है कि अस्पताल की नई सीओओ ग्वेन गैरेट (अतिथि कलाकार हेदर हेडली) के विचार आपस में मेल नहीं खाते, वहीं एप्रिल प्रश्न उठाती है कि क्या इथन की बहन, एमिली, फ़िर से उसका इस्तेमाल कर रही है या नहीं। डॉ. चार्ल्स अपने बीते हुए कल के निर्णयों से जूझते हैं।
2. मुक्ति

2. मुक्ति
तीन सीजन पूरे कर चुके, और एक रात के क्रॉसओवर इवेंट के दूसरे भाग में शिकागो मेड के सारे डॉक्टर और नर्स ख़ुद को एक गंभीर स्थिति में पाते हैं जब एक कॉम्प्लेक्स में आगजनी की घटना के बाद मरीज़ भारी संख्या में आने लगते हैं। डॉ. रोड्ज़ "शिकागो फायर्स" के किसी अपने की जान बचाने की कोशिश करते हैं, वहीं डॉ. हॉलस्टेड और उनका भाई जे अपने निजी विवादों से जूझते हैं।
3. ज़िम्मेदारियाँ

3. ज़िम्मेदारियाँ
जब एक बीमार लड़के को अस्पताल लाया जाता है, इथन को एक कठिन निर्णय लेना होता है जो कि जल्द ही एक खतरनाक और जटिल परिस्थिति में बदल जाता है। कॉनर और मैगी की परीक्षा ली जाती है, वहीं नैटली और इथन एक तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही मेडिकल स्टूडेंट, एल्सा, को समझ नहीं पा रहे हैं।
4. मजबूर

4. मजबूर
डॉ. हॉलस्टेड से अचानक सीपीडी के लोग मिलने आते हैं वहीं इथन को एक महिला पर शक़ होता है जो काफ़ी समय से दर्द झेल रही है। नैटली एक कैंसर के मरीज़ को देख रही है जिसके पास अपने भाई की मदद न करने की अपनी वजह है।
5. वजहों से अनजान

5. वजहों से अनजान
जब परिस्थिति जटिल होने लगती है, विल को मजबूरन नैटली से झूठ बोलना पड़ता है। इथन और एप्रिल को एमिली के प्रेमी के बारे में कुछ बातें पता चलती हैं और ऐवा को समझ नहीं आ रहा कि उस मरीज़ के साथ क्या करना चाहिए जी इलाज करवाने से मना कर रहा है।
6. बेहतर विकल्प

6. बेहतर विकल्प
डॉ. मैनिंग और डॉ. हॉलस्टेड को एक मरीज़ के चोटों को देखकर उसपर शक होने लगता है जब उसे एक कार दुर्घटना के बाद अस्पताल लाया जाता है। इथन और एप्रिल को समझ नहीं आता कि हाल ही में जो कुछ हुआ, उसके बाद भी एमिली को अपने प्रेमी से इतना लगाव क्यों है। विल और नैटली अपनी बैचलर/बैचलरेट पार्टी के लिए तैयार होते हैं।
7. The Poison Inside Us

7. The Poison Inside Us
पूरे अस्पताल को खाली करवाना पड़ता है जब एक जानलेवा रसायन इ.डी. में आ जाता है, और सारे मरीज़ों और डॉक्टरों को ख़तरे में डाल देता है। एक लिफ़्ट में फंसे, डॉ. चार्ल्स और डॉ. मैनिंग को मजबूरन एक गर्भवती महिला के इलाज में एक बड़ा कदम उठाना पड़ता है। गुडविन पर मुश्किल निर्णय लेने की ज़िम्मेदारी आ जाती है और डॉ. रोड्ज़ के सामने वह राज़ खुल जाता है जो डॉ. बेकर उनसे छुपा रही थी।
8. मेरे इशारों पर चलो

8. मेरे इशारों पर चलो
डॉ. चार्ल्स को बड़ी मुश्किल होती है डॉ. चॉय को यह समझाने में कि हर बीमारी का इलाज सर्जरी नहीं है। डॉ. रोड्ज़ ख़ुद को मुसीबत में पाते हैं जब वे गुडविन के निर्देश का पालन नहीं करते। एप्रिल तब मैगी से परेशान हो जाती है जब वह लगातार एक स्थानापन्न प्रभारी नर्स के रूप में एप्रिल की नेतृत्व कुशलता पर सवाल उठती रहती है। डॉ. मैनिंग को शक़ होता है कि डॉ. हॉलस्टेड उससे कुछ छुपा रहे हैं।
9. सदैव साथ

9. सदैव साथ
विल और नैटली अपनी शादी की तैयारियां कर रहे होते हैं, लेकिन जल्द ही विल को एहसास होता है कि वह इन सब से दरकिनार हो गया है। डॉ. चार्ल्स और गुडविन के बीच एक मरीज़ के इलाज को लेकर मतभेद हो जाता है वहीं डॉ. चॉय और एप्रिल को बिना किसी मदद के एक गर्भवती महिला का प्रसव संभालना होगा। डॉ. रोड्ज़ एक ऐसे मरीज़ का ऑपरेशन कर रहे हैं जो डिटेक्टिव हॉलस्टेड के लिए काफ़ी महत्त्व रखता है।
10. हर दर्द की दवा

10. हर दर्द की दवा
एप्रिल ख़ुद को एक ख़तरनाक परिस्थिति में पाती है और नैटली को विल की ख़बर मिलती है। डॉ. रोड्ज़ उस जश्न की तयारी करते हैं जहाँ उनके हाइब्रिड ओआर को पुरस्कृत किया जाएगा और वे डॉ. बेकर को उनके साथ आंके के लिए मनाते हैं।
11. भरोसा

11. भरोसा
विल हाल ही में हुई घटनाओं के बाद अपनी अस्पताल की दिनचर्या को अपनाने की कोशिश करता है। इथन और एप्रिल का निजी रिश्ता उनके पेशेवर जीवन पर प्रभाव डालने लगता है। डॉ. चार्ल्स और डॉ. मैनिंग साथ मिलकर अल्जाइमर से पीड़ित एक मरीज़ का इलाज करते हैं। डॉ. रोड्ज़ और डॉ. बेकर के बीच एक मरीज़ को लेकर मतभेद हो जाता है जिसे एक किडनी की सख़्त ज़रूरत है।
12. प्यार की ख़ातिर

12. प्यार की ख़ातिर
डॉ. हॉलस्टेड फ़ौरन डॉ. मैनिंग को बचाने के लिए निकल पड़ते हैं जब एक मेडिकल इवैक्यूएशन के दौरान उनका हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। डॉ. रोड्ज़ और डॉ. बेकर के निजी रिश्ते में दिक्क़तें बढ़ने लगती हैं। डॉ. चार्ल्स और डॉ. चॉय साथ मिलकर एक मरीज़ को उसके नशे की आदत से निपटने के बारे में बताते हैं। एल्सा के पहले मरीज़ की मृत्यु के बाद, एप्रिल उसे सांत्वना देती है।
13. दिल में दबे राज़

13. दिल में दबे राज़
डॉ. हॉलस्टेड कुछ ज़रूरी बातें डॉ. मैनिंग से छिपाते हैं और वो उनके बदले हुए व्यव्हार पर प्रश्न उठाने लगती है। डॉ. चॉय एक मरीज़ के इलाज से संबंधित कुछ कठिन निर्णय लेते हैं जिसमें एप्रिल भी शामिल है। डॉ. रोड्ज़ की निगरानी में डॉ. बेकर द्वारा हुई एक ग़लती उनके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकती है।
14. जो हुआ उसे ठीक नहीं किया जा सकता

14. जो हुआ उसे ठीक नहीं किया जा सकता
विल की निजी दिक्क़तें डॉ. मैनिंग और उसके रिश्ते और उसके पेशेवर जीवन में बाधाएं पैदा करती रहती हैं। डॉ. बेकर अपने और डॉ. रोड्ज़ के संबंधों को सुधारने की कोशिश करती हैं। गुडविन मैगी के जानलेवा निर्णय पर सवाल उठाती है और डॉ. चार्ल्स एक नए दोस्त की बेटी की मदद करने की कोशिश करते हैं।
15. रहस्य के रखवाले

15. रहस्य के रखवाले
जब नैटली और मैगी की आँखों के सामने एक प्लो ट्रक एक स्थानीय मेले को तहस नहस करता हुआ निकल जाता है, उनके ऊपर कुछ कठिन निर्णय लेने की ज़िम्मेदारी आ जाती है, वो भी अस्पताल पहुँचने के रास्ते में। शिकागो मेड के डॉक्टरों और नर्सों पर बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी आ जाती है जब ज़रूरतमंद मरीज़ों एक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुँचती है। डॉ. चार्ल्स की पूर्व पत्नी एक बड़ी खबर के साथ शहर आती हैं।
16. पुराना प्रेमी, नया प्यार

16. पुराना प्रेमी, नया प्यार
नैटली और विल एक-दूसरे से और दूर होते चले जाते हैं। डॉ. चार्ल्स को अपनी पूर्व पत्नी के प्रति अपनी भावनाओं को मानने में थोड़ी मुश्किल होती है। डॉ. रोड्ज़ और डॉ. बेकर के बीच की निजी दिक़्क़तें अस्पताल में भी मुसीबतें खड़ी करती रहती हैं।
17. ये दूरियां

17. ये दूरियां
जब एक कार अकस्मात ही एम्ब्युलेंस बे के दरवाज़ों से भिड़ जाती है, डॉ. चॉय को एक कर्मचारी, जो मलबे के नीचे दबा हुआ है, और एप्रिल, जो मुसीबत में है, को बचाने के लिए कुछ मुश्किल निर्णय लेने पड़ते हैं।
18. सच का सामना

18. सच का सामना
डॉ. रोड्ज़ को एक दिल दहला देने वाला फ़ोन कॉल आता है और उन्हें एक चलती सर्जरी के बीच में अस्पताल से बाहर जाना पड़ता है। डॉ. हॉलस्टेड एक एफबीआई एजेंट की मदद के लिए आगे आते हैं जिसे इआर में लाया गया है, लेकिन उन्हें लगता है कि उन्हें पूरी बात नहीं बताई जा रही है। डॉ. मैनिंग और डॉ. चॉय के बीच एक मरीज़ और डॉक्टर के बीच की गोपनियनता के मामले को लेकर मतभेद हो जाता है।
19. बंधक

19. बंधक
अस्पताल को पूरी तरह बंद कर दिया जाता है जब एक बंदूकधारी सारे कर्मचारियों को बंधक बना लेता है। गुडविन को मजबूरन एक मुश्किल निर्णय लेना होता है। डॉ. रोड्ज़ को एहसास होने लगता है कि अब उनके पिता के पास काफ़ी कम समय बचा है।
20. नफा नुकसान

20. नफा नुकसान
डॉ. चार्ल्स और डॉ. मैनिंग के बीच एक मरीज़, जो ख़ुद को ज़हर दे रही है, को सँभालने के तरीकों को लेकर मतभेद हो जाता है। डॉ. रोड्ज़ डॉ. बेकर के ऊपर कुछ संगीन आरोप लगाते हैं। डॉ. हॉलस्टेड को नैटली के नए प्रेमी पर कुछ चीज़ों को लेकर शक होता है और डॉ. चॉय बर्नी का इलाज करते हैं।
21. आपा न खोना

21. आपा न खोना
कैरलाइन के पास सब के लिए एक खबर है, जिस वजह से डॉ. चार्ल्स अपने और उसके रिश्ते को लेकर एक निर्णय लेने पर मजबूर हो जाते हैं। मैगी अपनी बहन के नए प्रेमी से मिलती है, लेकिन उसे पता चलता है कि आगे ख़तरा हो सकता है। डॉ. रोड्ज़ को अत्यंत दुखद हालातों से गुज़ारना पड़ता है। डॉ. चॉय और एप्रिल के सामने एक अनपेक्षित स्थिति आ जाती है जिससे उनका रिश्ता और मज़बूत हो जाता है।
22. साहस

22. साहस
सीजन के फिनाले में, डॉ. चार्ल्स और कैरलाइन कुछ बड़ी योजनाएं बनाते हैं। ऐवा कॉनर के साथ अपना रिश्ता बनाए रखने के लिए संघर्ष करती है। एजेंट ली की दी गई ख़बर के अनुसार विल की जान को ख़तरा हो सकता है।
शिकागो मेड
IMDb 7.6/10201511 सीज़न
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
अन्य फ़ॉर्मैट
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.





























