
Startup
खरीदने के लिए उपलब्ध
कलाकार: Adam Brody
10 एपिसोड
1. Disruption

1. Disruption
एक ओर मॉरेल्स परिवार डेल्फ़ा की मौत के गम में डूबा हुआ है, वहीं इज़ी (Otmara Marrero) बदले की भावनाओं में डूबी रहती है. रास्क (Martin Freeman) रूसी गैंग लीडर वेरा (Vera Cherny) के साथ फौस्टियन से जुड़ा सौदा करता है, जो अपने एक बंदे को रास्क के अपराध का गुनहगार के रूप में पेश करने का प्रस्ताव रखता है. निक डर जाता है कि रूसी गैंग का अगला निशाना वह होगा, लेकिन वेरा के पास उसके लिए दूसरी योजनाएं हैं.
49मिन
27 सित॰ 2017
2. Bleeding Edge

2. Bleeding Edge
ज़िंदगी को फिर से पटरी पर लाने का दृढ़ संकल्प करने वाला निक (Adam Brody) रास्क के साथ एक बेतरतीब सौदा करता है. इज़ी खुद को आफ़त भरी गलती के कगार से दूर कर लेती है, लेकिन उसकी ज़रा सी चूक नज़र में आ जाती है. अपने नए प्रोजेक्ट के संबंध में मदद मांगने के लिए इज़ी के पास जाने के बाद रोनाल्ड के पास अपने गैंग के ऊपर पड़ रहे दबाव हटाने के काफी कम विकल्प रह जाते हैं.
44मिन
27 सित॰ 2017
3. Early Adopters

3. Early Adopters
निक की अचानक से उसके पिता के पुराने दोस्त से मुलाकात होती है, जो अमीर होने के साथ-साथ पेचीदा किस्म का व्यक्ति वेस चैंडलर (Ron Perlman) है. जब रोनाल्ड और इज़ी अपनी योजना को अमल में लाने लगते हैं, तब निक उनके सामने एक आश्चर्यजनक प्रस्ताव पेश करता है. अपने भविष्य को लेकर घटती उम्मीदों के बीच रास्क को अपनी ज़िंदगी में हुई गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है.
46मिन
27 सित॰ 2017
4. Loss

4. Loss
एक हतोत्साहित कर देने वाली खोज के बाद, यह तिकड़ी एक नई योजना तैयार करती है. इज़ी एक ऐसे व्यक्ति से मदद मांगती है जो अतीत में उसके लिए अहम था. निक को वेस चैंडलर की अनोखी दुनिया की झलक पाने के लिए बाधाओं का सामना करना पड़ता है. रोनाल्ड को अपने लोगों को व्यापार करने का नया तरीका सिखाने में संघर्ष करना पड़ता है.
46मिन
27 सित॰ 2017
5. Pivot

5. Pivot
एक विनाशकारी त्रासदी के बाद रोनाल्ड को एक शोकजनक नतीजे का सामना करना पड़ता है. अपनी खुली योजना के कारण रूसियों की नज़र में आने के बाद इज़ी खुद को जोखिम भरे हालात में पाती है. वेस की बेटी मारा की मदद से निक अंततः वेस का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाता है.
44मिन
27 सित॰ 2017
6. Liabilities

6. Liabilities
चीज़ें ठीक करने के लिए रास्क कड़े फैसले लेता है. मौत का करीब से सामना होने के अनुभव बाद इज़ी अपने पुराने साथी से संपर्क करती है. अपने व्यवसायक के भविष्य के बारे में सोच कर रोनाल्ड और निक इज़ी के बचाव में एकजुट हो जाते हैं. समूह को इस बात का डर सताता है कि Araknet के सामान वेस को चौंका देंगे.
46मिन
27 सित॰ 2017
7. Growth Hacking

7. Growth Hacking
जब ArakNet अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने के लिए संघर्ष करता है तब इज़ी अपनी टीम के साथ मिलकर पूरा ज़ोर लगाती है. रास्क की स्थिति ठीक हो जाती है, लेकिन उसका घातक अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ता है. वेस, निक और मारा रत्ती भर संभावना बीच ArakNet को भरोसेमंद बनाने के लिए जूझते हैं. रोनाल्ड उस खतरनाक रास्ते पर पहुंचता है जिसे उसने लंबे समय से छोड़ दिया था.
45मिन
27 सित॰ 2017
8. Opportunity Cost

8. Opportunity Cost
Araknet की कायापलट कर देने वाला सुझाव देने के बाद रोनाल्ड को टीम की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. एक कपटपूर्ण चाल से रूसी Araknet पर कड़ा प्रहार करते हैं, परिणामस्वरूप निक और इज़ी को तेज़ी से बदले की कार्रवाई तैयार करनी पड़ती है.
43मिन
27 सित॰ 2017
9. Leverage

9. Leverage
एक ओर Araknet एक बड़ी कामयाबी का जश्न मनाता है, वहीं दूसरी ओर रोनाल्ड समय रहते अपनी ज़िंदगी सुधारने के लिए संघर्ष करता हैं. रूसी लोग एक पुनर्मिलन का प्रस्ताव पेश करते हैं, जिसके कारण कंपनी के भीतर मतभेद उत्पन्न हो जाते हैं और इज़ी को अंदर ही अंदर अशांति से जूझना पड़ता है. जैसे ही Araknet एक विवादित कदम उठाने की तैसारी करता है, एक अप्रत्याशित दुश्मन आ धमकता है.
45मिन
27 सित॰ 2017
10. Soul Proprietor

10. Soul Proprietor
इज़ी एक प्रस्ताव लेकर रास्क के पास जाती है. चूंकि रोनाल्ड हमेशा के लिए अपनी ज़िदगी बदलना चाहता है, इस मामले में तमारा उसकी मदद करती है. निक को एक घिनौनी चीज़ का पता चलता है, जबकि इज़ी Araknet के दुश्मनों को बरबाद करने के लिए एक भयंकर योजना बनाती है.
43मिन
27 सित॰ 2017












