
सीज़न 1
16 एपिसोड
1. एपिसोड 1: पागल कुत्ता

1. एपिसोड 1: पागल कुत्ता
शहर मुयंग में, एक बीस-पच्चीस साल की युवती की लाश एक ग्रीनहाउस परिसर के पास पाई जाती है। अपराधी ने उसके होठों के कोनों को काटकर एक भयानक निशान छोड़ा है। डिटेक्टिव जासूस रयू सुंग-जून, क्रोध से भरा हुआ अपनी अथक कोशिश से संदिग्ध को पकड़ लेता है। अपने खिलाफ़ सारे सबूत होने के बावजूद, संदिग्ध अपनी बेगुनाही का दावा करता है और जूरी ट्रायल की मांग करता है।
2. यहाँ आने वाले सब उम्मीद छोड़ दें

2. यहाँ आने वाले सब उम्मीद छोड़ दें
सभी सबूतों के मद्देनजर, जंग मान-चुन को हत्यारा करार दिया जाता है। नौ जूरी सदस्य एकमत होकर उसे दोषी पाते हैं, और जज रयू सुंग-हून उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाते हैं। उसी शाम, जूरी सदस्य चार्ल्स के रेस्तरां में एक डिनर के लिए इकट्ठा होते हैं।
3. एपिसोड 3: भगवान से बिछड़े मासूम

3. एपिसोड 3: भगवान से बिछड़े मासूम
तनावपूर्ण टकराव के दौरान, रयू सुंग-जून और जुंग मान-चुन घायल हो जाते हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। उनकी रिकवरी के दौरान, एक पार्क में दूसरी महिला का शव मिलता है, जिस पर पहले हत्या की तरह ही भयानक निशानियाँ हैं। क्या कोई नकली अपराधी खुला घूम रहा है, या असली हत्यारा अभी भी आज़ाद है?
4. एपिसोड 4:कर्म का फल

4. एपिसोड 4:कर्म का फल
बेक मून-गैंग जंग, मान-चुन से उसकी बेटी की मौत का बदला लेना चाहता है और अस्पताल में उससे भिड़ता है। खतरा महसूस करते हुए, जुंग मान-चुन एक चौंकाने वाला सच बताता है: यह सब "यूं-जे" नाम के एक व्यक्ति का रचा हुआ था। मून-गांग को "होप वेलफ़ेयर सेंटर" से नंबर 13 वाला लड़का याद आता है और उसे संदेह है कि रयू सुंग-जून ही शायद वह लड़का हो सकता है।
5. एक पक्का वादा

5. एक पक्का वादा
जुंग मान-चुन के परिवार की हत्या के आरोप में फंसा रयू सुंग-जून जान बचा कर भाग रहा है। केवल जो यून-की ही उसकी मदद करने को तैयार है, उसने उसे अपने बच्चों के सेंटर के, एक गोदाम में छिपा दिया है। वह रयू सुंग-हून से मदद मांगती है, जो सुंग-जून से मिलने को तैयार हो जाता है।
6. तुम्हारा दुश्मन है तुम्हारा करीबी

6. तुम्हारा दुश्मन है तुम्हारा करीबी
भाइयों ने गुप्त रूप से मिलकर असली हत्यारे "यूं-जे" को पकड़ने और सुंग-हून पर लगे इलज़ाम हटाने का फैसला करते हैं। हत्यारे का पीछा करते हुए, जो यून-की के सेंटर की एक बच्ची, युना, पर निर्दयतापूर्वक हमला होता है। सुंग-जून, युना के चित्र के टैटू से संदिग्ध, चोई सून-गिल, की पहचान करता है और उसका सामना करता है, जिससे आख़िरकार एक महत्वपूर्ण कड़ी का खुलासा होता है।
7. नंबर से पुकारे गए बच्चे

7. नंबर से पुकारे गए बच्चे
जैसे-जैसे नए सबूत सामने आते हैं, मामला और भी जटिल होता जाता है। जूरी के सदस्य कांग योंग-गी की बेटी की शादी में इकट्ठा होते हैं, तभी एक और भयानक घटना घटती है, जिससे सभी लोग दहशत में आ जाते हैं। क्या यह सब एक सोची-समझी साजिश थी, जिसमें शुरू से ही जूरी के सदस्यों को निशाना बनाया गया था?
8. मौत का ट्रेलर

8. मौत का ट्रेलर
हत्यारे और "होप वेलफ़ेयर सेंटर" के बीच क्या संबंध है? जूरी सदस्यों के साथ उनके क्या संबंध हैं? सभी जूरी सदस्य संदेह के घेरे में है क्योंकि उन सभी को एक जैसा गुप्त संदेश मिला है।
9. शुरुआत शुरू से

9. शुरुआत शुरू से
रयू सुंग-हून की मदद से, रयू सुंग-जून से इलज़ाम हटा दिया जाता है, लेकिन उसे अभी भी कई अनसुलझे सवालों का सामना करना पड़ता है। फिर, जो यून-की चौंकाने वाली खबर सुनाता है: "यूं-जे मर चुका है!" यह कैसे हो सकता है?
10. वो लड़का जो मौत को मात दे गया।

10. वो लड़का जो मौत को मात दे गया।
सुंग-जून को पता चलता है कि जो यून-की की माँ "होप वेलफ़ेयर सेंटर" में नर्स थी। वह जांच के लिए उससे मिलने जाता है, लेकिन वह उसे देखकर घबरा जाती है। उस रात, यून-की से एक ज़रूरी कॉल आने के बाद सुंग-जून बच्चों के सेंटर की ओर भागता है। क्या यून-की खतरे में है?
11. संदेह का अंत

11. संदेह का अंत
सुंग-जून जो यून-की को बचाने के लिए सुंग-हून का पीछा करता है, लेकिन उसकी उम्मीदें धरी की धरी रह जाती हैं। एक रहस्यमय व्यक्ति सुंग-हून को अपनी पहचान बताता है।
12. बाक़ी मासूम ज़िंदगियों का सच

12. बाक़ी मासूम ज़िंदगियों का सच
जो यून-की को लगता है कि युना ने मरते हुए जिस व्यक्ति पर इशारा किया था, वही हत्यारा हो सकता है, वह यह संदेह रयू सुंग-जून से साझा करती है। सुंग-जून को भी उसी व्यक्ति की ओर इशारा करने वाले सुराग मिलते हैं।
13. लापता लोग

13. लापता लोग
अचानक, जो यून-की और सात अन्य लोग अगवा कर लिए जाते हैं। क्या उन्हें उसी व्यक्ति ने अगवा किया है जिसकी वे तलाश कर रहे थे, या यह कोई नया व्यक्ति है? क्या रयू सुंग-जून उन्हें बचा पायेगा, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए?
14. खोई हुई यादें

14. खोई हुई यादें
20 साल पहले "होप वेलफ़ेयर सेंटर" में वास्तव में क्या हुआ था? जैसे-जैसे ना गूक-हेई और योम गी-नाम की चिंता बढ़ती जाती है, वे खुद को इस मामले से जुड़े रहस्यों और झूठ के जाल में उलझा हुआ पाते हैं।
15. शिल्पकार

15. शिल्पकार
रयू सुंग-जून को अदालती रिकॉर्ड से पता चलता है कि उसके पिता, रयू इल-हो, 20 साल पहले "होप वेलफ़ेयर सेंटर" मामले में जज थे। वह अपने पिता का सामना करता है अपने सभी सवालों के जवाब मांगता है।
16. फ़ैसले का दिन

16. फ़ैसले का दिन
जैसे-जैसे सारी सच्चाई सामने आती है, रयू सुंग-जून अपने परिवार के अंतिम पलों का गवाह बनता है, जबकि रयू सुंग-हून, जिसके पास कोई रास्ता नहीं है, वह अपनी किस्मत के अंतिम उलझे हुए जाल का सामना करता है। भाइयों को अपने अतीत का सामना करना होगा ताकि वे इस गुत्थी को सुलझा सकें।












