
10 एपिसोड
1. ऑफ लव, लॉस एंड एवरीथिंग इन बिटवीन

1. ऑफ लव, लॉस एंड एवरीथिंग इन बिटवीन
सिद्धि वीजू को सबसे प्यारे तरीके से श्रद्धांजलि देती है। छह महीने बीत चुके हैं और उसके पास कहने को कुछ नहीं रहा है। दामिनी सीरीयस जर्नलिस्ट बनने और जे के साथ उसकी घरेलू ज़िंदगी को अच्छे से चलाने की कोशिश कर रही है। अंजना, आर्या के खुशहाल परिवार के सपने में खुद को फँसा हुआ पाती है और उमंग अपने परिवार को फिर से खुश करना चाहती है। क्या अचानक लुधियाना जाने से उमंग अपने पापा के दिल में जगह बना पाएगी?
2. गुलाल

2. गुलाल
उमंग अपना फिटनेस स्टूडियो बनाना चाहती है। अंजना आर्या के टीन एज के नखरे झेल नहीं पा रही है। वही दामिनी शरारती और वाइल्ड बनती जा रही है, पर जे के साथ नहीं। स्नेहा की रक्षक बनने के चक्कर में सिद्धि को गुस्सा झेलना पड़ता है। एक होली पार्टी जिसमें हर तरफ सीक्रेट्स बाहर आते हैं, नशे की हालत में कनफेशन किए जाते हैं और एक बिज़नसमैन उभर कर आता है। क्या भांग का नशा उतरने के बाद अगले दिन ये तूफ़ान शांत होगा?
3. वी आर फाइन

3. वी आर फाइन
जीत के बाद हमेशा हार नहीं होती। लड़कियों ने उनकी में ज़िंदगी आने वाली चुनौतियों से निपटना सीख लिया है। अंजना, वरुण से शांति से डील कर रही है, जो अब उसके घर पे रह रहा है। सिद्धि शहर में नई बॉस की तरह उभर कर आई है। दामिनी को चैलेंज किया जा रहा है, चिढ़ाया जा रहा है। उमंग को अपनी दोस्त के साथ ईमानदार रहने के लिए थोड़ी मदद लेनी पड़ेगी। क्या ये लोग अपने सपनों के फिटनेस स्टूडियो के लिए कोई जगह ढूँढ पाएँगे?
4. स्पार्क्स फ्लाइ

4. स्पार्क्स फ्लाइ
उमामी फिटनेस स्टूडियो का उद्घाटन धूमधाम से होता है और अब उमंग के पास शहर में अपनी एक जगह है। अंजना, वरुण और काव्या के बीच अनमने ढंग से रेफ़री बनी हुई है। घर में जगह देने के बावजूद भी, दामिनी जेह को उसकी निजी ज़िंदगी में जगह नहीं दे रही है। सिद्धि खुद को स्टेज पर एक पुराने प्रेमी के साथ पाती है, जो अब उसका विरोधी है। क्या वो माइक पर जाके अपनी परेशानी बयान करेगी या अपना दुख मन में दबाए रखेगी?
5. लीप ऑफ फेथ

5. लीप ऑफ फेथ
समारा के फैंस उमंग की ज़िंदगी को नर्क बना देते हैं, पर उसे अपने स्टूडियो के स्टाफ में एक दोस्त मिल जाता है। सिद्धि के पहले शो को तालियों के बदले दर्शकों की हँसी मिलती है। आर्या अपने पेरेंट्स को एक घर में पाकर खुश होती है, वो इस खुशी को ज़ाहिर भी करती है। दामिनी कैम्पैन मैनेजर का रोल दिलचस्पी के साथ निभाती है। क्या जे दामिनी की प्राथमिकता समझ पाएगा? क्या सिद्धि स्नेहा को दोस्त बनाने देगी?
6. वेन लव इज़ गॉन

6. वेन लव इज़ गॉन
उमंग और मेहर के बीच पैशन भरा हुआ है पर क्या उमंग दोबारा सेवियर बन रही है? अंजना को याद दिलाया जाता है कि वो उस परिवार के साथ खुशहाल परिवार के सपने नहीं बुन सकती जो उसका अपना नहीं है। दामिनी जे पर अपनी पकड़ ढीली कर देती है लेकिन उसे समझ नहीं आता क्या करे और वो उसे और ज़्यादा मजबूती से अपनी ओर खींचती है। क्या उसे एहसास होगा कि उसके रिश्ते के धागे टूट रहे हैं? क्या उमंग अपना दिल तोड़ेगी या किसी और का
7. मिरर मिरर ऑन द वॉल

7. मिरर मिरर ऑन द वॉल
आंधी के साथ, बिजली चमक रही है। जे दामिनी के साथ शिफ्ट होता है पर शायद दामिनी अब ऐसा नहीं चाहती। वरुण काव्या के पास दोबारा जाना चाहता है पर शायद अंजना नहीं चाहती कि वो उसके घर या ज़िंदगी से दूर जाए। सिद्धि बड़ी नहीं होना चाहती लेकिन शायद एक दिन उसे होना पड़ेगा। उमंग को लगता है कि वो वापस उसी मोड़ पे आ गई है और उसे नया रास्ता लेने की ज़रूरत है। क्या ये शानदार बर्थडे पार्टी उन्हें तूफ़ान से बचा पाएगी?
8. बर्थ डे बम्पस

8. बर्थ डे बम्पस
आज आसमान का रंग अलग है और मूड भी। सेलिब्रेशन का टाइम है। क्राउन के साथ खज़ाने की खोज, झील किनारे पिकनिक, कुछ तीखे शब्द, और सीक्रेट्स बाहर आते हैं। इस सबके बीच सिद्धि का 25वाँ बर्थडे मनाया जाता है। हालाँकि बर्थडे केक होता है लेकिन वो सबके दिलों में मिठास नहीं घोल पाता। क्या घायल दिल एक-दूसरे के घाव भर पाएँगे या टकराकर और ज़ख्मी हो जाएँगे?
9. गेम्स पीपल प्ले

9. गेम्स पीपल प्ले
छुट्टियाँ खत्म होने वाली हैं पर सुकून अब तक नहीं मिला है। सिद्धी स्नेहा से माफ़ी माँगती है और मिहिर की बाँहों में सिमट जाती है। उमंग को अपनी मचलती इच्छाओं पर काबू पाना होगा। अंजना अपने खुशहाल परिवार की तरफ खींची चली जाती है जो उसका हो सकता है। दामिनी और धनंजय अच्छी टीम बनाते हैं। क्या शशांक अपने मन में दबी नाराज़गी से मुक्ति पा सकेगा? क्या जे दामिनी को समझने के लिए अपना दिल तोड़ देगा?
10. द गुड इन गुडबाय

10. द गुड इन गुडबाय
टूटे हुए टुकड़ों को अलविदा कहना पड़ता है। जे दामिनी की ज़िंदगी और घर दोनों से चला जाता है। सिद्धि और स्नेहा अपना दुख बाँटती हैं। उमंग टूट जाती है और ब्रेक अप कर लेती है। अंजना महसूस करती है कि वरुण के बगैर भी उसका परिवार खुशहाल हो सकता है। उमंग के क्लोज़र, सिद्धि का एयरपोर्ट पे भागना, दामिनी का ककून और अंजना का चीज़ों को छोड़ना। क्या उनकी सेफ स्पेस टूट जाएगी? क्या नया साल उनके लिए उम्मीद लेके आएगा?
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.















