
खरीदने के लिए उपलब्ध
10 एपिसोड
1. प्रारंभिक/जन्मदिन मुबारक, जेनेट टर्नर

1. प्रारंभिक/जन्मदिन मुबारक, जेनेट टर्नर
अपरंपरागत 90 के दशक की थ्रिलर क्रुएल समर तीन गर्मियों की कहानी है, जब एक आकर्षक ज़िन्दगी जीने वाली लड़की लापता हो जाती है, और एक पढ़ाकू, कुछ बनने की चाह में एक अजीब दिखने वाली लड़की से एक ख़ूबसूरत लड़की में बदल जाती है, और फिर अमेरिका में सबसे तिरस्कृत व्यक्ति होती है।
2. एक शानदार अच्छा समय

2. एक शानदार अच्छा समय
वार्षिक गार्डन क्लब पार्टी में, केट की आदर्श लड़की वाली छवि धूमिल होने लगती है क्योंकि वह एक निर्णय करती है जो अनजाने में उसे उसके माता-पिता, उसके प्रेमी और उसके सबसे अच्छे दोस्तों से अलग होने का रास्ता शुरू करता है।
3. शानदार जश्न

3. शानदार जश्न
चार जुलाई के उत्सव के दिन, जेनेट अपनी "अच्छी लड़की" वाली छवि से भटकना जारी रखती है, जबकि पुलिस उसके खिलाफ जाँच शुरू कर देती है, जिससे उसके परिवार की नींव टूट जाती है। जेनेट ने आतिशबाज़ी समारोह में जेमी के साथ मेल-जोल बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन पाया कि जितना सोचा था वह उससे कहीं ज़्यादा अकेली पड़ सकती है। विंस को पद से हटा दिया जाता है और सच्चाई की जाँच करने के लिए मजबूर किया जाता है।
4. शिकार नहीं किया तो भूखे रहोगे

4. शिकार नहीं किया तो भूखे रहोगे
वार्षिक वॉलिस शिकार यात्रा केट को याद दिलाती है कि वह पूरी तरह से उन लोगों पर भरोसा नहीं कर सकती जो उसके बहुत करीब हैं, और वह जितनी कोशिश कर ले, अतीत हमेशा किसी न किसी तरह सामने आ ही जाता है। मुकदमे के तनाव के चलते, रहस्य खुल जाता है। इस बीच, केट की किसी से अचानक दोस्ती हो जाती है।
5. जैसी कार्निवल के भगवान की इच्छा

5. जैसी कार्निवल के भगवान की इच्छा
अफ़वाह और पीड़नोन्माद जेनेट और केट पर अपनी पकड़ मजबूत कर लेते हैं जब वे एक-दूसरे को घेरते हैं, जवाबों की तलाश में, स्काइलिन काउंटी फ़ैर में। हाउस ऑफ मिरर्स में लड़कियों के बीच निर्णायक मुठभेड़ ने जेनेट को अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए पहले से कहीं अधिक दृढ़ संकल्पी बनाया वहीं केट यादों के भंवर में उलझ गई।
6. मेरे अंदर का समंदर

6. मेरे अंदर का समंदर
बढ़ते तनाव के कारण जेनेट और उसका परिवार टूट कर बिखरने की कगार पर है, और शहर के भीतर अफ़वाहें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे बीते सालों में टर्नर दम्पति की तीन अलग-अलग तरह से शादी की वर्षगांठ मनती है। सिंडी शहर के लोगों का दबाव नहीं संभाल पाती वहीं ग्रेग अपनी बेटी का ज़ोरदार समर्थन करते हैं।
7. जन्मदिन मुबारक, केट वॉलिस

7. जन्मदिन मुबारक, केट वॉलिस
केट के लिए जन्मदिन का जश्न मनाना दुनिया में करने लायक़ आखिरी चीज़ लगती है, तभी केट का एक नया दोस्त उसे दिखता है कि कभी-कभी, सही दृष्टिकोण के साथ, एक जश्न मनाना आपको उस चीज़ से मुक्त कर सकती है जो आपको परेशान करती है। वॉलिस परिवार के रहस्य अंततः उजागर हो जाते हैं, जिससे परिवार बिखर जाता है। लेकिन 1993 की घटनाओं के अप्रत्याशित मोड़ के लिए केट तैयार नहीं है जो उसके जीवन को हमेशा के लिए बदल देते हैं।
8. सबूत

8. सबूत
स्कूल के पहले दिन, हर कोई जानता है कि गर्मियों का नाटक ख़त्म हो चुका है और यह कि कुछ लोग जेनेट और केट के नाटक का परिणाम दूसरों के मुकाबले ज़्यादा भुगतेंगे। जेमी कोशिश करता है अपनी बुराइयों से लड़ने की और अपने आप में सुधार लाने की जबकि जेनेट ने केट के आरोप के बढ़ते दुष्परिणामों को देखना शुरू कर दिया है।
9. मेरा अपना राज़

9. मेरा अपना राज़
मार्टिन के घर में केट के बिताए समय पर एक करीबी नज़र। अपने माता-पिता, अपने हितों और लक्ष्यों और खुद के चरित्र के लिए केट के प्यार का परीक्षण उन तरीकों से किया जाएगा जिसका वह अनुमान भी नहीं लगा सकती।
10. दुश्मन गवाह

10. दुश्मन गवाह
कोर्ट की तारीख आते ही केट और जेनेट की दुनिया आपस में टकरा जाती है, आख़िरकार दो युवतियों को मजबूर करते हुए कि वे हर किसी के दिमाग में उठते सवाल का जवाब दें, लेकिन जवाब एक ऐसी कीमत पर आता है, जिसका भुगतान हर कोई नहीं कर सकता। बेन और विंस को सुलह का मौका मिलता है। अन्ततः सत्य खुद उजागर हो जाता है।
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
समीक्षाएं
- 0%
- 0%
- 0%
- 0%
- 0%
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.












