
Prime या Wonder Project सब्सक्राइब करें
शर्तें लागू
8 एपिसोड
1. ए टेल ऑफ़ टू स्वोर्ड्स

1. ए टेल ऑफ़ टू स्वोर्ड्स
गोलायथ का वध हो चुका है। जब फिलिस्तीनी और इज़राइली सेनाएँ भिड़ती हैं, तो डेविड उस बवंडर के बीच फँस जाता है। जोनाथन उस उथल-पुथल के बीच लड़ता है, जबकि सॉल अपने अंदर की बुराइयों का सामना करता है और राजकुमारियों को ख़ुद का ख़याल रखने को छोड़ दिया जाता है। कत्लेआम के बीच, पुरानी यादें अकीश की हावी होने वाली बदले की आग का रहस्य उजागर करती हैं। जीत की जंग अब जान बचाने की जद्दोजहद में बदल जाती है।
53मिन
26 मार्च 2026
2. ए जर्नी होम

2. ए जर्नी होम
सॉल की सेना जीतकर गिबियाह लौटती है, पर महल की दीवारों के पीछे रहस्य उमड़ते हैं और संबंध बदलते हैं। डेविड, जिसे "दैत्य संहारक" के रूप में पूजा जा रहा है, लोगों के दिलों में जगह बनाने लगता है और जोनाथन के साथ उसका रिश्ता भी गहरा होने लगता है। अहिनोहम सत्ता के लिए साज़िश रचती है, मीराब परिवार और प्यार के बीच कशमकश में होती है, और संबंधों में ऐसे बदलाव आते हैं जो इज़राइल के नाज़ुक भविष्य को रूप देंगे।
58मिन
26 मार्च 2026
3. द मिडल पाथ

3. द मिडल पाथ
जोनाथन डेविड को जंग के लिए तैयार करता है। सॉल और अहिनोहम के बीच तनाव बढ़ता है। डेविड के बढ़ते प्रभाव से दरबार विचलित होता है। गाथ में, अकीश ताक़त पाने के लिए संघर्ष करता है। बदनामी को मिटाने के लिए, एश्बाल कबीले के सरदार की बेटी से ब्याह रचाता है, और नई कूटनीति का रास्ता खोलता है। मीखाल दर्दनाक सच का सामना करती है, योआब पर कृपा होती है, आबनर की वफ़ादारी डोलती है और एड्रियल राजा को एक ख़बर देता है।
59मिन
26 मार्च 2026
4. रोड टू अटोनमेंट

4. रोड टू अटोनमेंट
प्रायश्चित के दिन शाही कारवाँ टैबनैकल का सफ़र तय करता है, और सॉल सबके सामने सैमुअल का आमना-सामना करने की तैयारी करता है। सफ़र के दौरान, एक करीबी गाँव में फिलिस्तीनी हमला करते हैं और सेनापति के रूप में डेविड के कौशल की परीक्षा होती है। एलिअब बेहद मुश्किल फ़ैसले का सामना करता है जब वह और योआब राजा के एक गुप्त अभियान पर जाते हैं। सैमुअल एक पारंपरिक रस्म करता है और अपने मत पर कायम रहता है।
57मिन
26 मार्च 2026
5. गॉड ऑफ़ स्वोर्ड्स

5. गॉड ऑफ़ स्वोर्ड्स
अनेक युद्धों के बाद, डेविड और जोनाथन का दोबारा मिलन होता है, परेशानियाँ तब बढ़ जाती हैं जब आबनर वर्जित ज्ञान की तलाश में उन्हें एनडोर ले जाता है, जहाँ पर एक रहस्यमय लोहार और सबको डराने वाली एनडोर की डायन ख़तरनाक साधनों और गूढ़ सत्यों का प्रस्ताव रखते हैं, जो हमेशा के लिए शक्ति-संतुलन को बदल सकता है।
58मिन
26 मार्च 2026
6. फ़ॉर्ज्ड इन फ़ायर

6. फ़ॉर्ज्ड इन फ़ायर
डेविड की बढ़ती ताकत से सॉल का उन्माद बढ़ता है, अहिनोहम परेशानी मिटाने के लिए उसके मन में एक खतरनाक विचार डालती है। अपनी वफ़ादारी साबित करने और मीखाल से शादी करने के लिए, सॉल डेविड को एक फिलिस्तीनी भट्टी को तबाह करने और ख़ुद एक हज़ार दुश्मनों को मारने का आदेश देता है। जोनाथन ऐसे कल से रूबरू होता है जहाँ वह राजा नहीं होगा। अकीश को एक मौका मिलता है। सॉल हद पार करके शाही दावत का माहौल बिगाड़ देता है।
58मिन
26 मार्च 2026
7. ए रॉयल वेडिंग

7. ए रॉयल वेडिंग
शाही परिवार सॉल के फ़ैसलों की वजह से बँट जाता है, अनाज भंडारों में आग लगाए जाने पर पूरे राज्य में भुखमरी की स्थिति आ जाती है। जोनाथन को एक अच्छी ख़बर मिलती है। एश्बाल ईडम के राजा के साथ सौदा करने की सलाह देता है। केज़िया एक शाही शादी की तैयारियाँ करती हैं, एड्रियल अपनी चाल चलता है। ईश्वर-नियुक्त को उजागर किया जता है।
50मिन
26 मार्च 2026
8. द ट्रुथ रिवील्ड

8. द ट्रुथ रिवील्ड
सॉल अपने उन्माद में डेविड के साथ खुलेआम जंग का ऐलान कर देता है, जो महल की दीवारों और परिवार के रिश्तों को चरमरा देता है। मीखाल प्यार और वफ़ादारी के बीच चुनने के लिए मजबूर हो जाती है, जबकि जोनाथन अपने दोस्त को बचाने के लिए सब कुछ दाँव पर लगा देता है। जैसे-जैसे पूरे इज़राइल में आग और विश्वासघात फैलते हैं, भविष्यवाणी और सत्ता एक ऐसे अंतिम युद्ध में टकराती हैं जो राज्य को हमेशा के लिए बदल देगा।
1 घंटा 4 मिनट
26 मार्च 2026
















