सेबस्टियन, अपनी मृतक प्रेमिका हूलिएता को श्रद्धांजलि देता है। वह उसके साथ लिखी फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा है। सहनिर्माता नतालिया के साथ वह पैसों का प्रबंध करने की कोशिश करता है, पर ऐसा न होने पर वे फ़िल्म को नाटक में बदलने का फ़ैसला करते हैं। प्रेमिका की हाल ही में हुई मौत की वजह से वह आहत है और फ़ैसला करता है कि कोई नया रिश्ता शुरू नहीं करेगा, इसलिए बेतरतीब ढंग से अकेले जीवन जीना शुरू कर देता है।