
Prime में शामिल हों
सीज़न 1
8 एपिसोड
1. एपिसोड 1

1. एपिसोड 1
टॉम और मिया के नाना की हाल ही में मृत्यु हुई है। वे उनके नाम एथेन्स में एक इमारत छोड़ गए हैं, जहाँ मिया पढ़ाई कर रही है। टॉम उस विरासत को संभालने के लिए वहाँ आता है ताकि उसे बेचकर मिलने वाले पैसे से न्यू यॉर्क में अपना स्टार्ट-अप शुरू कर सके... और उसे पता चलता है कि उसकी बहन ने कॉलेज छोड़ दिया है और उसकी पूंजीवाद-विरोधी गतिविधियों से उनकी सामूहिक विरासत को बेचना मुश्किल हो सकता है।
2. एपिसोड 2

2. एपिसोड 2
“आधिकारिक” किराएदारों और इमारत में घुसने वाले “अवैध” अड्डावासियों के बीच मतभेद हो जाता है। टॉम को उसे जल्दी बेचना होगा। वह मिया को बताता है कि वह और उसके दोस्त नाना की विरासत में मिली इमारत में ही रह रहे हैं। अपने मकान मालकिन/वारिस की नई पदवी से परेशान मिया अपने प्रेमी क्रिस्टोस को कुछ नहीं बताती। वह शरणार्थियों की मदद के लिए एनजीओ चलाता है। पर उसे जल्द ही सच का पता चल जाएगा।
3. एपिसोड 3

3. एपिसोड 3
एनजीओ का मुख्यालय आग में ध्वस्त हो गया है। टॉम और मिया विस्थापित शर्णार्थियों और प्रवासियों को अपनी इमारत में ले जाते हैं। मिया और कमरासाथी नोअम की अच्छी पटती है, पर क्रिस्टोस इससे चिढ़ता है। टॉम न्यू यॉर्क जाने की योजना बदल देता है। इसलिए उसकी प्रेमिका लिली एथेन्स आ जाती है ताकि इमारत की बिक्री जल्द करवा सके और उनके स्टार्ट-अप के लिए पैसे जमा हो सकें। पर इसके लिए उन्हें इमारत को खाली करवाना होगा।
4. एपिसोड 4

4. एपिसोड 4
बलात्कार के हादसे के सदमे से मिया अंदर ही अंदर घुटने लगती है और अपनी आपबीती किसी को नहीं बताती। नोअम उसके अजीब बर्ताव से हैरान है। टॉम को यह जानकर बुरा लगता है कि लिली उनके पार्टनर जॉश को डेट कर रही थी। फिर टॉम और मिया को एक राज़ पता चलता है... कि नाना का अपनी ग्रीक रखैल से एक नाजायज़ बच्चा था।
5. एपिसोड 5

5. एपिसोड 5
परिवार के साथ क्रिस्मस मनाने मिया और टॉम फ़्रांस आते हैं। पर रात की दावत जल्द ही हिसाब बराबर करने की होड़ में बदल जाती है। लिली के धोखे से परेशान टॉम के मुंह से निकल जाता है कि उनका एक नाजायज़ मामा है जो ग्रीस में कहीं छिपा है। मिया वेंडी के सामने स्वीकार करती है कि उसने कॉलेज छोड़कर प्रवासियों और शरणार्थियों की मदद करने में खुद को समर्पित कर दिया है। वह टॉम को बताती है कि उसका बलात्कार हुआ था।
6. एपिसोड 6

6. एपिसोड 6
मिया और टॉम इमारत की बिक्री स्थगित करने की कोशिश में यह दावा करते हैं कि इमारत के नीचे कुछ पुरानी चीज़ें मिली हैं। टॉम रीम को उसकी शरणार्थी माँ की तलाश में लेरोस ले जाता है जिसकी नाव डूब गई थी। नोअम मिया को मीलोस के एक टेक्नो उत्सव में आमंत्रित करता है जहाँ वे एक-दूसरे से प्यार का इज़हार करते हैं। एथेन्स वापस आने के बाद सारे निवासी छत पर पार्टी करते हैं... और उनमें से एक गलती से नीचे गिर जाता है।
7. एपिसोड 7

7. एपिसोड 7
उस घातक हादसे के बाद कमरासाथियों की ऊपरी मंज़िल को खाली करवाया जाता है। अवैध अड्डावासी उन्हें अपनी मंज़िल में आने देते हैं। मिया पूरी तरह से टूट चुकी है। उसे नोअम के अंतिम संस्कार में आने नहीं दिया जाता; नोअम के परिवार को उसके नए जीवन से संबंधित कोई चीज़ स्वीकार नहीं है। टॉम को मिया की फ़िक्र होती है। वह चाहता है कि उसके दुख दूर करने का कोई उपाय निकाल सके। वह रीम के प्रति हो रही कशिश से परेशान है।
8. एपिसोड 8

8. एपिसोड 8
कमरासाथियों को वहाँ से बेदखल होने में कुछ ही महीने बचे हैं। जब मिया को पता चलता है कि क्रिस्टोस ने केवल उसके साथ ही दुर्व्यवहार नहीं किया था, तो वह ऑनलाइन वीडियो जारी करके सब कुछ बताने का फैसला करती है। एनजीओ नई जगह चला जाता है। सब कमरासाथी अपने-अपने देश वापस जाना तय करते हैं। मिया नई शुरुआत करने की ठान लेती है। टॉम के हॉन्ग कॉन्ग जाने से पहले रीम उसे अपनी भावनाएं बताने की कोशिश करती है...
ग्रीक सैलड
IMDb 7.3/1020231 सीज़नHDRUHD
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.















