
Paramount+ का फ़्री ट्रायल लें या खरीदें
शर्तें लागू
13 एपिसोड
1. डे 408

1. डे 408
एक दुखद घटना के चलते पूरी संस्था एकजुट हो जाती है, जब एक नए नामित भागीदार की संभावना भी बनती है, लिज़ रैडिक-लॉरैंस (औड्रा मैकडोनल्ड)। इस दौरान, डायेन दुनिया के पागलपन को समझने की कोशिश करती है और अपने माता पिता के घोटाले को लेकर माया का सामना एक और मुसीबत से होता है।
51मिन
3 मार्च 2018
2. डे 415

2. डे 415
जब संस्था को पता चलता है कि एक और मुवक्किल ने एक वकील का क़त्ल कर दिया है तो तनाव बढ़ा ही रहता है। रैडिक, बोसमैन व लॉकहार्ट में लिज़ का पहला दिन है और वह डायेन की सहयोगी के रूप में खड़ी होती है।
50मिन
10 मार्च 2018
3. डे 422

3. डे 422
रैडिक, बोसमैन व लॉकहार्ट एक युवा महिला का प्रतिनिधित्व करती है जिस पर " शिकागो पेंटहाउस" नाम के एक रियलिटी शो के दौरान हमला किया गया था। डायेन को लगता है कि "सभी वकीलों को मार दो" का अगला शिकार वह होगी।
51मिन
17 मार्च 2018
4. डे 429

4. डे 429
लिज़ अपने बेटे के पसंदीदा शिक्षक का मुक़दमा लड़ती है जब उसे लगता है कि स्कूल ने उसे ग़लत कारणों से निकाला है। लूका एल्सबैथ टैसिओनी की मदद लेती है जब उसके परिवार पर एक अनचाहा मुक़दमा होता है। हाल ही में हुए रासायनिक हमले के बावजूद, अपने नए दफ्तर के लिए संस्था जश्न मनाती है।
51मिन
24 मार्च 2018
5. डे 436

5. डे 436
एड्रिअन और डायेन एक प्रसारण केंद्र के लिए बाहरिय वकील बनते हैं जो एक विवादस्पद क्रायक्रम प्रसारित करने वाला है जिससे एक लोकप्रिय अभिनेता की ज़िंदगी बर्बाद हो सकती है। शिकागो पुलिस विभाग के साथ गस्त पर माया और लूका को बहुत अलग अनुभव होते हैं।
54मिन
31 मार्च 2018
6. डे 443

6. डे 443
एड्रिअन रातों-रात प्रसिद्द हो जाता है जब टीवी पर उसकी निर्भीक बातचीत सनसनी की तरह फ़ैल जाती है। लूका, जिसे अब भी अपनी गर्भावस्था को आधिकारिक तौर पर ज़ाहिर करना है, को संस्था में अपने भविष्य की चिंता होती है। इस दौरान, एड्रिअन को हाल में मिली लोकप्रियता उसे शिकागो की सबसे बड़ी संस्था और अपने चालू मुक़दमे की निर्णायक समिति की नज़रों में ले आती है।
50मिन
7 अप्रैल 2018
7. डे 450

7. डे 450
एक राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक समिति की सलाहकार, रूथ ईस्टमैन, रैडिक, बोसमैन व लॉकहार्ट के पास आती है डीएनसी के लिए एक गोपनीय महाभियोग कार्यनीति बनाने के लिए जिसे राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ़ इस्तेमाल किया जाएगा जिससे संस्था के भागीदार असमंजस में पड़ जाते हैं।
52मिन
14 अप्रैल 2018
8. डे 457

8. डे 457
रैडिक, बोसमैन व लॉकहार्ट, रशीद क्लार्कसन, एक अफ़्रीकी-अमेरिकी ख़ुफ़िया पुलिसवाले का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो अपने काम के दौरान एक दूसरे पुलिसवाले द्वारा गोली मारे जाने से विकलांग हो जाता है।
53मिन
21 अप्रैल 2018
9. डे 464

9. डे 464
एक रूसी छात्रा डायेन से मदद मांगती है देश निकाला से बचने के लिए, इस दावे के साथ कि राष्ट्रपति ट्रम्प के कथित "पेशाब वाले वीडियो" में वह भी थी।
52मिन
28 अप्रैल 2018
10. डे 471

10. डे 471
रैडिक, बोसमैन व लॉकहार्ट में हंगामा मच जाता है जब एक भागीदार "सभी वकीलों को मार दो" के अनजान कातिल का शिकार बनता है। शिकागो पुलिस प्रमुख संस्था में हलचल फैला देता है जब वह संस्था के ख़ास मुवक्किल लमौंड बिशप और कौलिन स्वीनी को संदिग्ध मानता है।
49मिन
5 मई 2018
11. डे 478

11. डे 478
संस्था में बहस गरमा जाती है जब लिज़ और माया एक जानेमाने फोटोग्राफर, रॉन विलिअम्स की वकील बनती हैं जो एक महिला पर मुक़दमा कर रहा है जिसने उनके संबंध के बारे में एक वेबसाइट को बताया। जे संभावित संदिग्धों की जाँच जारी रखता है एड्रिअन को गोली लगने के मामले में जबकि डायेन को अपने मुनीम से चौंकाने वाली ख़बर मिलती है।
52मिन
12 मई 2018
12. डे 485

12. डे 485
जे को एक ग़लत आरोप पर गिरफ़्तार किया जाता है जब वह माया और एक गवाह को कौलिन स्वीनी की मंगेतर, नफ़टाली आमडो, के मामले में अदालत ले जा रहा था। पूरी संस्था जे की मदद के लिए जुट जाती है जब उन्हें पता चलता है कि यू.एस. अप्रवासी और सीमा शुल्क विभाग उसकी गिरफ़्तारी में शामिल है और उनका मक़सद ग़लत हो सकता है।
40मिन
19 मई 2018
13. डे 492

13. डे 492
सीज़न दो की आख़िरी कड़ी। कर्ट की पृष्ठभूमि जाँच के चलते एफ.बी.आई. डायेन से पूछताछ करती है, जिसके अनपेक्षित और गंभीर परिणाम होते हैं। शिकागो का मेयर एड्रिअन और जूलिअस को बुलाते हैं एक "विचार मंच" में भाग लेने के लिए जिस में "सभी वकीलों को मार दो" की समस्या का कैसे हल करें पर कैसे ख़र्चा करना है।
55मिन
26 मई 2018




























