52 एपिसोड
1. द ऑर्केस्ट्रा

1. द ऑर्केस्ट्रा
ओज़ी बूस ओर्केस्ट्रा में एक साथ काम करते हैं। एड फ़्रेड, नेली और टेड को निर्देशित करने के लिए कॉन्सर्ट मास्टर के रूप में खड़ा है, जो इंस्ट्रूमेंट बजा रहे हैं। वे नोट चार्ट में गड़बड़ कर देते हैं और बहुत अजीब से सुर निकलते हैं, इसलिए एड सब छोड़ कर वहां से चला जाता है। लेकिन इस शोर के बीच, संगीत की छड़ी से जादू निकलता है। एड वापस लौटता है और उन्हें क्रिसमस के लिए मधुर ट्यून बनाने के लिए कहता है!
2. लव

2. लव
पेंगुइन आज नैली को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। नेड उसके लिए ट्रैंपोलाइन पर कूदता है, बच्चा बनता है व तारों को पकड़ने हेतु उछलता है। एड रासायनिक औषधि को फूलों को अंकुरित करने के लिए मिलाता है, लेकिन वह जल्द गायब हो जाता है! टेड के पास नैली के लिए गुब्बारे हैं, लेकिन जब वो देने की कोशिश करता है, तो वे उड़ जाते हैं। अंतः, अब फ़्रेड की बारी है। क्या नैली को प्रभावित कर उसका प्यार हासिल करेगी?
3. व्हेन वे ग्रो अप

3. व्हेन वे ग्रो अप
एड बड़ा होकर एक अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता है; नैली एक स्टार बनना चाहती है! टेड बड़ा होकर बावर्ची बनना चाहता है, जबकि नेड डॉक्टर और फ्रेड एक फ़ायरफ़ाइटर बनना चाहता है। आप बड़े होकर क्या बननना चाहते हैं?
4. द क्रिसमस ट्री

4. द क्रिसमस ट्री
ओज़ी बूस क्रिसमस मना रहे हैं, वे क्रिसमस ट्री को सजाते हैं! वे लाइट और गहने लटकाते हैं, लेकिन पेड़ के सबसे ऊपर तक नहीं पहुँच पाते। देखें कि कैसे वह पेड़ के सबसे ऊपर तक पहुँचने के लिए टर्न लेते हैं।
5. द शेरिफस बैज

5. द शेरिफस बैज
ओज़ी बूज़ भमिका निभा रहे हैं - फ़्रेड, टेड और नैली रेड इंडियन चीफ़, नेड एक मेक्सिकन जबकि एड एक शेरिफ़ की भूमिका निभा रहा है। मेल स्टारफ़िश भी उनके साथ जुड़ना चाहता है, लेकिन उसे अपने लिए कोई भूमिका नहीं मिल पाती। टेड के पास एक विचार है, वह एड को उसके शेरिफ़ बैज के रूप में एक मेल पहनाता है।
6. इट्स ब्रोकन

6. इट्स ब्रोकन
नैली का सुंदर फूलदान टूट गया है। टेड, जो प्लेन उड़ा रहा था उस पर शक जाता है, जैसे कि फ़्रेड, जो बॉल से खेल रहा था। कौन उसका फूलदान तोड़ सकता है? लेकिन आखिरकार, एड अपनी गलती स्वीकार लेता है और ओज़ी बूज़ बदल जाते हैं।
7. ऑल फॉर वन!

7. ऑल फॉर वन!
यह सर्दी का समय है और पेंगुइन आइस-स्केटिंग कर रहे हैं। जब वे बर्फ़ पर फ़िसलते हैं, टेड खुद को लेकर थोड़ा डरा हुआ है और इसलिए पीछे हट जाता है। वह कई बार कोशिश करता है, लेकिन शर्मिंदगी होकर फिसल कर गिर जाता है। देखें कैसे ओज़ी बूज़ टेज को बर्फ़ या आइस पर स्केट करने में मदद करते हैं।
8. द लिटिल बाइसिकल

8. द लिटिल बाइसिकल
सभी ओज़ी बूज़ नेड की साइकल चलाना चाहते हैं। वे सब उसकी तरफ भागते हैं और एक दूसरे से झगड़ने लगते हैं और साइकल को खोलना शुरू करते हैं। नेड उसे वापस ठीक करता है और ओज़ी बूस को एक-एक करके उसकी साइकल चलाने के लिए उन्हें अनुशासित करता है। इस तरह सभी को मज़ा आता है।
9. गेटिंग अक्रॉस

9. गेटिंग अक्रॉस
उसे ढूँढने में काफ़ी समय व्यतीत करने के बाद, नैली नेड को सड़क की दूसरी तरफ खड़ा पाती है। लेकिन, दोनों दोस्त एक साथ नहीं आ पाते क्योंकि अन्य ओज़ी बूज़ पेंगुइन, एड, टेड और फ़्रेड उस सडक पर आइस-स्केटिंग करने में व्यस्त हैं जिसे नेड और नैली पार करना चाहते हैं। सुरक्षित रूप से सडक पार करने और नैली से सफ़लतापूर्वक मिलने के लिए नेड क्या करेगा?
10. ए बैड कोल्ड!

10. ए बैड कोल्ड!
नैली, एड, फ़्रेड और नेड अपने बैग पैक करके कैपिंग पर जाने के लिए तैयार हैं, जिसमें सभी आवश्यक खाना, पेय, टेंट और स्लीपिंग बैग हैं। लेकिन चूंकि टेड, रेड पेंगुइन को ठंड लग रही है, इसलिए वह कैंपिंग ट्रिप पर अपने मित्रों के साथ नहीं जा पाता। क्या दूसरे पेंगुइन उसे पीछे छोड़ देते हैं या वे अपने अच्छे दोस्त टेड को छोड़े बिना कैंप करने की कोई योजना बनाते हैं?
11. द केक

11. द केक
नैली सभी ओज़ी बूज़ के लिए केक तैयार करना चाहता है। लेकिन नेड, टेड, फ़्रेड और एड सभी सामग्री के साथ खेलने में व्यस्त हैं। नैली को लगता है कि उसका केक और भी बेहतर बनेगा, यदि वो उसे अपने दोस्तों की मदद के बिना बनाएगा। क्या वह अपने स्वादिष्ट केक को सभी ओज़ी बूज़ के साथ बांटेगी, जिन्होंने उसकी मदद नहीं की?
12. द फर्स्ट डे

12. द फर्स्ट डे
आज नैली का स्कूल में पहला दिन है और वह एक नया रंगीन स्कूलबैग लाती है। लेकिन वह अपने सभी दोस्तों को पीछे छोड़कर, अकेले जाने से डर रही है। ओज़ी पेंगुइन उसे उसके पहले दिन के लिए छोटे तोहफ़े देते हैं, जैसे रंगीत पेंसिल, स्नैक, पेंसिल पाउच और उसके अकेलेपन को दूर करने के लिए एक डॉल या गुड़िया। जब नैली स्कूल में अपने पहले दिन से वापस आती है, तो उसके पास अपने दोस्तों के लिए एक सरप्राइज़ है।
13. वाशिंग

13. वाशिंग
यह पेंगुइन के लिए नहाने का समय है क्योंकि साफ़ रहना बहुत ही महत्वपूर्ण है। एड यह देखने के लिए कि सभी पेंगुइन साफ़ हैं, अन्य ओज़ी बूज़, टेड, नेड, फ़्रेड और नैली की बारीकी से जांच करता है। लेकिन जब दूसरे पेंगुइन एड की जांच करते हैं, तो वो कहता है कि उसके पास खुद को साफ़ करने का समय नहीं था। दूसरे पेंगुइन एड को नहलाने और साफ़ करने के लिए क्या करेंगे?
14. इट्स टाइम!

14. इट्स टाइम!
ओज़ी बूज़ पेंगुइन टेड, एड, नेड और फ़्रेड सभी पैदल चलने के लिए तैयार है। लेकिन नैली तैयार होने में बहुत समय लगाती है और दूसरे पेंगुइन को इंतज़ार करवाते हैं। दूसरे पेंगुइन इंतज़ार करके थक जाते हैं और अपना धैर्य खो देते हैं और जब तक नैली वॉक या पैदल चलने के लिए तैयार होती है, बाकी सभी पेंगुइन सो जाते हैं क्योंकि तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। अब नैली क्या करेगी?
15. आइस हॉकी

15. आइस हॉकी
फ़्रेड, नेड, एड, टेड और नैली व्यस्त हैं और हॉकी के खेल के नियम सीखने की कोशिश कर रहे हैं, जो उनके लिए लगभग एक नया खेल है। टेड यहाँ एक गोलकीपर है, जो ध्यान केंद्रीत करने के बजाय सो रहा है, जिसके कारण टेड और फ़्रेड आसानी से गोल कर लेते हैं। टेड अपनी टीम के लिए दुखी है और उन पर कड़ी नज़र रखने का फ़ैसला करता है लेकिन बॉल के पास आते ही वह छींकने वाला है। क्या टेड की टीम स्कोर कर पाएगी?
16. स्ट्रेटनिंग अप

16. स्ट्रेटनिंग अप
ओज़ी बूज़ फ़ुटबॉल का खेल खेलना चाहते हैं लेकिन नैली इसका विरोध करती है क्योंकि वह फ़ुटबॉल के गेम से पहले उस जगह को साफ़ करना चाहती है। पेंगुइन सफ़ाई अभियान में लग जाते हैं, लेकिन इस प्रक्रिया में फ़ुटबॉल खो देते हैं। क्या वो बॉल ढूँढ पाएंगे?
17. इन द सन

17. इन द सन
ओज़ी बूज़ खेलना चाहते हैं, लेकिन बाहर बहुत धूप है। नैली खुद को अनभिज्ञ महसूस करती है लेकिन उसे बाद में अपनी गलती का एहसास होता है और वह खुद को सनग्लास , टोपी और अन्य सभी आवश्यक चीज़ों के साथ उस धूप भरे दिन के लिए तैयार करती है और अचानक से बिजली कड़कने की आवाज़ आती है। क्या नैली खेल पाएगी?
18. द कोरस

18. द कोरस
ओज़ी बूज़ एक कोरस समूह बनाने की योजना बनाते हैं और पूरे विश्वास के साथ इसकी शुरुआत करते हैं लेकिन जल्दी ही राह से भटक जाते हैं। एड एक लीडर के रूप में, इस बात से अनजान समूह को खुश करने की कोशिश करता है कि पीछे रेडियो चल रहा है और यह समूह की आवाज़ नहीं है।
19. आछू!

19. आछू!
ओज़ी बूज़ एक दिलचस्प कहानी पढ़ रहे हैं, जब टेड को अचानक बीच में छींक आ जाती है और वह अपनी बीमारी दूसरों को फ़ैलाकर उन्हें भी बीमार कर देता है। डॉक्टर टेड एक रक्षक के रूप में आते हैं और बाकी सभी को ठीक करके खुद बीमार हो जाते हैं। उसे एक असली डॉक्टर की जरूरत है!
20. द डिफरेंट कलर्ड ब्लाकस

20. द डिफरेंट कलर्ड ब्लाकस
ओजी बू पेंग्विन विभिन्न रंगों के ब्लॉकों नया खेल सिख रहे हैं और इड जल्दीबाजी में ब्लॉकों का ढेर लगाता है। इसके कारण उनका टॉवर गिर जाता है। फिर इड धैर्य के सरल नियमों का पालन करता है और खुशी से इसे अमल में लाता है, और अधिक ब्लॉक लेने में सक्षम हो जाता है।
21. द टैप डांस

21. द टैप डांस
ओजी बू टैप डांस पर शो कर रही है लेकिन नेड को मंच का डर रहता है। नेड स्वयं को शांत करता है और विश्रान्ति लेता है और मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ध्यान लगाए हुए हैं। उसके दोस्तों के अच्छा टैप शो के प्रदर्शन के बाद उनकी बारी आती है। क्या नेड दर्शकों को टकटकी लगाकर देखने के लिए बढ़िया शो का प्रदर्शन कर पाएगा?
22. ब्लाइंड मैनस बफ

22. ब्लाइंड मैनस बफ
पेंग्विन बच्चे आंखों पर पट्टी बांधने वाला खेल रहे हैं और आंनद वाले पल व्यतित किए हैं। इस बार ईडकी बारी आंखों पर पट्टी बांधने के लिए आई है और उसे उसके दोस्तों को पकड़ना है। फ्रेड, नेड, नेल्ली और टेड ने हड़बड़ी में चलाया और अपने स्तर पर प्रयास किया न पकड़े जाए और ईडको भी थोड़ा चकमा देते हैं। क्या इस चकमे के बावजूद भी ईडअपने दोस्तों में से एक को पकड़ने में सक्षम होगा, और विजेता बनेगा?
23. गोइंग फिशिंग

23. गोइंग फिशिंग
थोड़ा लाल रंग का पेंग्विन टेड तेज धूप वाले दिन मछली पकड़ने बाहर निकला है, और कीड़े के बदले में स्वादिष्ट केक का टुकड़ा चारा के रूप में प्रयोग करता है। तारामीन (स्टारफिश) मेल स्वादिष्ट केक के कारण फंस जाता है, लेकिन टेड की रणनीति उल्टी पड़ जाती है और जिसके कारण तारामीन पानी में जाने में सफल हो जाता है। यह देखा जाना बाकी है कि क्या टेड और मेल वापस वहीं पर जा पाते हैं, मूल रूप से वे जहां से आए थे!
24. अ वंडरफुल सरप्राइज

24. अ वंडरफुल सरप्राइज
नेल्ली उपहार के साथ खेल रही है कि वह अप्रत्याशित रूप से बॉक्स के अंदर रखा हुआ पाती है, हालांकि उसके पास कोई जानकारी नहीं है कि यह उपहार किसका है। जब सभी ओजी बू पेंग्विन एक साथ एकत्रित होते हैं, तो नेड ने नेल्ली को वही उपहार भेंट करता है जिसके साथ वह पहले से ही लापरवाही से खेल रही थी। नेड से उन्हें कौन सा उपहार मिला है और क्या छेड़छाड़ के बाद भी वह अपने मूल आकार में है?
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
समीक्षाएं
- 0%
- 0%
- 0%
- 0%
- 0%
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.
