
फ़्री में देखें
शर्तें लागू
8 एपिसोड
1. "दि बिग राइड"
सीज़न दो ! नया और बेहतर ! पहले से 50% ज़्यादा धमाकेदार, आतंकवादी, हैरत अंगेज मोड़, अजीब रवायतें, और ज़बरदस्त आगाज़ का शानदार सफ़र ! लेकिन रुकिए, इतना ही नहीं ! यहाँ आपको बहता मिलेगा दुसरे ब्रांड्स से दोगुना खून, दम खम और लाजवाब एक्शन ! ये एक्सक्लुज़िव ऑफ़र उपलब्ध है सिर्फ और सिर्फ़ अमेज़ॉन प्राइम विडियो पर! तो देर मत कीजिये ! अभी आर्डर कीजिये !
1 घंटा 5 मिनट
3 सित॰ 2020
2. "प्रॉपर प्रीपरेशन एंड प्लानिंग"
बॉयज़ को मिल गया है एक सुपर आतंकवादी, स्टारलाईट को मिले हैं वॉट के ख़िलाफ़ सबूत, डीप अपने ही अहसासों में खो गया है, और होमलैंडर को अपने लिए एक परिवार (कुछ हद तक) मिल गया है। और इसके साथ ही एक ज़बरदस्त ख़ुलासा कि सुपर सूट में जेब क्यूँ नहीं होती।
1 घंटा 2 मिनट
3 सित॰ 2020
3. "ओवर दि हिल विद दि स्वोर्ड्स ऑफ़ अ थाउसेंड मेन"
ध्यान दें : अगर आप या आपका कोई अपना कंपाउंड वी के सम्पर्क में आता है, तो आप वित्तीय मुआवजा पा सकते हैं। वॉट ने कई लोगों को बिना उनकी जानकारी या सहमती के ये ड्रग चढाई है। अगर आपको लगता है आपको या आपके अपनों को कंपाउंड वी दिया गया है, तो ब्रेम्मेर एंड ब्रेम्मेर लॉ फ़र्म के फोन नम्बर 1-888-177-2774 पर मुफ़्त कानूनी सलाह के लिए फ़ोन कीजिये। अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहें !
1 घंटा 1 मिनट
3 सित॰ 2020
4. "नथिंग लाइक इट इन दि वर्ल्ड"
रोड़ ट्रिप ! दि बोयज़ एक रहस्यमयी सुपर लिबर्टी का पता लगाने उत्तरी कैरोलिना जा रहे हैं। और क्या आप जानते हैं किसी इन्सान की कैंडी चॉइस भी बता सकती है वो सीरियल किलर है या नहीं? आप भी जानना चाहते हैं तो देखिये और सीखिये ! यह एपिसोड़ आपकी जान बचा सकता है !
1 घंटा 10 मिनट
3 सित॰ 2020
5. "वी गोट्टा गो नाऊ"
वॉट स्टूडियो को ये बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि #सुपर-सेवेन-की-सुबह फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो गई। वीसीयू अपने बारह साल के सफ़र में यहाँ तक आ पहुंचा है। अगर आपको एक हीरो वाली फ़िल्में पसंद हैं, तो सात हीरों वाली फिल्म आपको सात गुना पसंद आएगी। इसमें आप मिलेंगे नये हीरो @रियलस्टॉर्मफ्रंट से ! देखते हैं इनकी शुरुआत कैसी रहेगी! 2021 की गर्मियों में आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में !
1 घंटा 3 मिनट
17 सित॰ 2020
6. "दि ब्लडी डोर्स ऑफ़"
दि सेज ग्रोव सेंटर® मानसिक बीमारियों से जूझते लोगों की देख रेख के लिए संकल्पित है। हमारे दयावान डॉक्टर और काउंसलर मरीज़ों को व्यक्तिगत सेवाए देते हैं ताकि वो बेहतर ज़िन्दगी बिता सकें। अगर आपको या आपके अपनों को मदद चाहिए, तो सेज ग्रोव सेंटर पर आज ही इन नम्बर पर फ़ोन करें 1-800-122-8585. यह वॉट इन्टर्नैशनल@ की एक सहायक कम्पनी, ग्लोबल वैलनेस सर्विसेज@ की सहायक कम्पनी हैं।
1 घंटा 7 मिनट
24 सित॰ 2020
7. "बुचर, बैकर, कैंडलस्टिक मेकर"
कोंग्रेसी विक्टोरिया न्यूमैन की वॉट के खिलाफ की धोखाधड़ी के मुकदमें की सुनवाई तीन दिन में होने वाली है। क्या इस वक़्त जब हमें सुपरहीरोज़ की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, हम उसे उनके ऊपर मुकदमा चलाने देंगे? हमें इस गन्दी राजनीति के खिलाफ़ खड़ा होना ही ही होगा। देशभक्त अमरीकियों से जुड़िये और बीस डॉलर वॉटप्रॉमिस.कॉम पर भेजकर न्यूमैन और उसके साथियों से कहिये वो नहीं जीत सकते, “हमारे रहते तो हरगिज़ नहीं”™.
57मिन
1 अक्टू॰ 2020
8. "व्हाट आई नो"
"***सुपर विलेन से सावधान *** आपको ये सुचना होमलैंड सुरक्षा विभाग से भेजी जा रही है। आपके इलाक़े के लिए सुपर विलेन अलर्ट जारी किया जा चुका हैं। कृपया चौकन्ने रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सुचना दें। अगर आपको लगे कि आपने किसी सुपर विलेन को देखा है, तो उन्हें ख़ुद रोकने की बिलकुल कोशिश ना करें। तुरतं ही क़ानूनी अधिकारीयों से सम्पर्क करें।
1 घंटा 10 मिनट
8 अक्टू॰ 2020




























