
Prime में शामिल हों
शर्तें लागू
सीज़न 1
8 एपिसोड
1. सर्कल जर्क क्या है?

1. सर्कल जर्क क्या है?
अपनी बॉस को प्रभावित करने के अपने पहले बड़े अवसर को बुरी तरह बर्बाद करने के बाद, ज़ोई खुद को एनोनिमस सेक्स एंड लव ऐडिक्ट्स स्वयं सहायता समूह में पाती है, जहाँ वह रोमांस की दीवानी निले, रिश्तों से कतराने वाले बेन और एक बुरे रिश्ते में फँसे डेनिस से मिलती है।
33मिन
29 नव॰ 2022
2. आखिरकार संयमी

2. आखिरकार संयमी
थेरेपी में प्रगति से आश्वस्त, लव ऐडिक्ट्स अब अपनी ज़िम्मेदारी खुद लेना चाहते हैं : ज़ोई किसी को करीब आने देने की कोशिश करना चाहती है और अपने घर रहने के लिए निले को बुलाती है, बेन संयम बरतने की नई शपथ के मद्देनज़र एक नारीवादी कविता मुकाबले का आयोजन करता है, और डेनिस आखिरकार इवोन से खुलकर बात करने को तैयार है। पर क्या लव ऐडिक्ट्स अपनी सहजता के दायरे से बाहर कदम रख पाएँगे - या वे बुरी तरह असफल होंगे?
34मिन
29 नव॰ 2022
3. बड़ी मौत और छोटी मौत

3. बड़ी मौत और छोटी मौत
आख़िरकार इवोन से संबंध तोड़ने के बाद, डेनिस भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण पारिवारिक घटना का सामना कर रहा है। लव ऐडिक्ट्स उसका साथ देने और उसके साथ खड़े होने का वादा करते हैं ताकि उसे उसकी पिछली गर्लफ़्रेंड की चालों से बचा सकें, लेकिन बदकिस्मती से, सब कुछ योजना के विपरीत होता है।
34मिन
29 नव॰ 2022
4. नग्न जलपरी

4. नग्न जलपरी
ज़ोई डेनिस को एक सिंगल्स कॉस्ट्यूम पार्टी ब्रंच में ले जाकर उसके टूटे दिल को बहलाने की कोशिश करती है, जहाँ सबके सामने अपना मज़ाक बनवाने का उसका डर सच हो जाता है। इस बीच, बेन, निले को बचाने की कोशिश करता है जब एक सेलिब्रिटी ग्राहक की बेटी के लिए आयोजित उसकी सीहोर्स पार्टी अफल हो जाती है।
33मिन
29 नव॰ 2022
5. डबल डेट और दूसरे रोमांच

5. डबल डेट और दूसरे रोमांच
जब ज़ोई को लगता है कि वह थेरेपी में “जीत” गई है, वह और निले अपनी शख्सियत की अदला-बदली करने का फ़ैसला करते हैं, और एक साथ डबल डेट पर जाते हैं। डेनिस भी थोड़ा बेन की तरह बनने की कोशिश करता है, और उसे टिंडर का जादू देखने को मिलता है और अपनी बॉस से जुड़ी एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ता है। इस दौरान, बेन पहली बार अपने एहसासों से जूझता है।
35मिन
29 नव॰ 2022
6. माँ और उनके मोती

6. माँ और उनके मोती
ऐडिक्ट्स अपने परिवार से जुड़ी अपनी समस्याओं का सामना करते हैं, जिसके चलते ज़ोई बहुत ही गलत समय पर अपनी माँ से दोबारा मिलती है। डेनिस और बेन, ज़ोई का साथ देने की कोशिश करते हैं, और निले वीकेंड पर लुइस को अपने माता-पिता से मिलाने ले जाती है। शहर से दूर उनका रूमानी समय वैसा नहीं जाता जैसा सोचा था, पर निले को एक परेशान करने वाले पारिवारिक रहस्य के बारे में पता चलता है।
34मिन
29 नव॰ 2022
7. द परफ़ेक्ट पोज़ीशन

7. द परफ़ेक्ट पोज़ीशन
बेन डेनिस के साथ रहने लगता है, और वे एक बड़ी हाउसवार्मिंग पार्टी देते हैं जो जल्द ही नियंत्रण से बाहर हो जाती है। जब लगता है हालात और नहीं बिगड़ सकते, एक बिन बुलाया मेहमान आ जाता है।
28मिन
29 नव॰ 2022
8. अगली सुबह

8. अगली सुबह
इस विनाशकारी पार्टी के अपने नतीजे निकलते हैं। अपनी खुद की बनाई एक बड़ी गड़बड़ी के बीच, ऐडिक्ट्स आन्या को खो देते हैं। ज़ोई के रहस्य सबके सामने आ जाते हैं, जिससे ऐडिक्ट्स अपनी दोस्ती ख़त्म करने का एलान कर देते हैं! क्या ज़ोई दूसरों के साथ अपने रिश्ते को बचा पाएगी और अपनी गलतियों की भरपाई कर पाएगी? क्या आन्या को मनाया जा सकता है कि लव ऐडिक्ट्स अभी भी थेरेपी के लायक हैं?
33मिन
29 नव॰ 2022















