
Prime में शामिल हों
शर्तें लागू
सीज़न 1
8 एपिसोड
1. एपिसोड 1

1. एपिसोड 1
1997 में, डे-संग और उसकी मां, म्युंग-सुक, ने अपनी एक छोटी-सी किराने की दुकान में एक नकली नोट चलाने वाले को पकड़ लिया था और उन्हें बहादुर नागरिकों के रूप में सम्मानित किया गया था। फ़िलहाल, सिविल सर्विस की परीक्षा में फ़ेल होने के बाद, डे-संग उसी दुकान में इन्टर्नशिप करने आता है जो अब एक सुपरमार्केट का आकार ले चुकी है लेकिन कारोबार मंदा है।
1 घंटा 1 मिनट
26 अप्रैल 2022
2. एपिसोड 2

2. एपिसोड 2
उस गिरजाघर में, जहां बो-यॉन की चप्पल मिली थी, डे-संग को एक महत्वपूर्ण सुराग मिलता है। उसे यह भी एहसास होता है कि क्युंग-आ के दरवाज़े पर लटके हुए उसके शॉपिंग बैग्स में मार्ट में बिकने वाला सामान है। इसके बाद वह ग्राहकों की शॉपिंग लिस्ट के ज़रिए दबे पांव पीछा करने वाले की तलाश शुरू करता है।
1 घंटा 8 मिनट
27 अप्रैल 2022
3. एपिसोड 3

3. एपिसोड 3
ननचक्स के राज़ का पर्दाफ़ाश होने के साथ ही इलाके में उथल-पुथल बढ़ जाती है। इसी दौरान, बो-यॉन की हत्या के मामले में पांच हज़ार वॉन को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरु होती है, लेकिन कोई सबूत नहीं मिलता है। डे-संग, जिसे फ़िश पर शक होता है, उसका पीछा करता है और एक चौंकाने वाली सच्चाई का पता लगाता है।
1 घंटा 3 मिनट
3 मई 2022
4. एपिसोड 4

4. एपिसोड 4
जी-वूंग को जब पता चला कि पांच हज़ार वॉन घटनास्थल पर मौजूद नहीं था तो वह डे-संग पर शक़ करना शुरु करता है। जब डे-संग के फ़िंगरप्रिन्ट क्युंग-आ के मर्डर सीन पर मिलते हैं तो उसे तुरंत गिरफ़्तार कर लिया जाता है। अब उसे बेगुनाह साबित करने और एम.एस. मार्ट को बदनामी से बचाने के लिए असली हत्यारे को ढूंढना ज़रूरी हो जाता है।
1 घंटा 2 मिनट
4 मई 2022
5. एपिसोड 5

5. एपिसोड 5
यूल जब जल्दबाज़ी में कहीं जा रही होती है तब अचानक पांच हज़ार वॉन सामने आ जाता है। जब डे-संग और म्युंग-सुक यूल को खोजना चालू करते हैं, तब उन्हें चून-ग्यू के बरताव पर शक होता है। इसी बीच, वेजी और मीट के बीच तनाव बहुत बढ़ जाता है, और वेजी को एक संकट का सामना करना पड़ता है।
1 घंटा 1 मिनट
10 मई 2022
6. एपिसोड 6

6. एपिसोड 6
एक और क़त्ल से इलाक़े के लोग दहशत में आ जाते हैं। जी-वूंग को अभी भी डे-संग पर शक है, और कोई उसके ख़िलाफ़ एक झूठी पुलिस रिपोर्ट तक कर देता है। अब डे-संग को मार्ट में काम करने वाले हर किसी पर शक होने लगता है। इसी बीच, उसे पता चलता है यूल के साथ हिंसा की जा रही है।
59मिन
11 मई 2022
7. एपिसोड 7

7. एपिसोड 7
चून-ग्यू कुछ सामान ख़रीदने के लिए एम.एस. मार्ट जाता है। वह अपनी बीमार पत्नी का हवाला देता है, पर डे-संग उस पर शक करने लगता है। चून-ग्यू के संदेहास्पद व्यवहार के बारे में डे-संग की चिंताओं को को जी-वूंग दूर करता है। लेकिन डे-संग जब यूल को खोज रहा होता है तब उसकी मुलाक़ात दुबारा चून-ग्यू से हो जाती है।
1 घंटा 1 मिनट
17 मई 2022
8. अंतिम एपिसोड

8. अंतिम एपिसोड
डे-संग पर जी-वूंग का क़त्ल करने की कोशिश का आरोप लगता है। यूल और चून-ग्यू दोनों गायब हो जाते हैं, और मामला वहीं अटक गया है। आ-ही फ़ैसला करती है कि जब तक डे-संग को यूल नहीं मिल जाती, वह अपना समय पुराने केसेज़ पर लगाएगी। चून-ग्यू को ढूंढ निकालने के लिए डे-संग, आ-ही और म्युंग-सुक, तीनों मिलकर एक टीम बनाते हैं।
1 घंटा 7 मिनट
18 मई 2022

















