
Prime में शामिल हों
शर्तें लागू
सीज़न 1
8 एपिसोड
1. फ़्लेयुर डे लिस

1. फ़्लेयुर डे लिस
एक रात बंदरगाह पर, मरीना क्युइरोगा, एक योग्य अविवाहित महिला और शहर के पुलिस चीफ की बहन जो अनजाने में एक पुरुष को एक महिला को छुरा घोंपते देख लेती है। यह घटना मरीना के भीतर के छिपे हुए जासूस को जगा देती है और अपने वफादार बटलर हेक्टर की मदद से, वह इस क़त्ल की जांच करना शुरू कर देती है।
52मिन
15 सित॰ 2022
2. बेल्ला लोलिता

2. बेल्ला लोलिता
हत्यारे द्वारा मरीना को धमकी देने के बाद, आर्टुरो अपनी बहन की सुरक्षा के साथ ही उसकी जासूसी रोकने के लिये अपनी मां के घर में उसे सुरक्षित रखता है। लेकिन मरीना और हेक्टर भागने की कोशिश करते हैं और बेले एपोक में जा पहुँचते हैं है, यह एक थिएटर है जहां उनका मानना है कि हत्यारा छिपा हो सकता है।
45मिन
15 सित॰ 2022
3. दि ब्लू हाउस

3. दि ब्लू हाउस
हत्यारा पुलिस से बचने में कामयाब हो जाता है और आर्टुरो को यह मानने के लिए मजबूर होना पड़ता है कि वास्तव में आम जनता के लिए खतरनाक कोई हत्यारा शहर में घूम रहा है । इस बीच, मरीना और हेक्टर को एक नया सुराग मिलता है जो उन्हें दो महिलाओं तक ले जाता है जो कि गंभीर खतरे में हैं। उनकी तलाश महिला क्वार्टर में जाकर समाप्त होती हैं, जहां उनका आमना सामना हत्यारे से होता है।
41मिन
15 सित॰ 2022
4. मास्क्ड पार्टी

4. मास्क्ड पार्टी
हत्यारे को हिरासत में लेने के बाद मरीना को ऐसा लगता है कि उसे अपना पुलिस बनने का सपना छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, लेकिन कास्टानो के कारण ये मामला फिर से खुल जाता है. साथ ही वे इस नतीजे पर पहुंचते हैं कि हत्यारा अभी भी आज़ाद है और पुलिस उसे पकड़ने की योजना बनाती है जिसमें वह हाउस ऑफ वॉटर के ग्राहकों के लिए एक नकाबपोश पार्टी की मेजबानी करते हैं।
44मिन
15 सित॰ 2022
5. दि लास्ट ट्रेन

5. दि लास्ट ट्रेन
मरीना का उस हत्यारे द्वारा अपहरण कर लिया जाता है, लेकिन वह उसके चंगुल से भागने में सफल हो जाती है, हालांकि भागने में वह बुरी तरह ज़ख़्मी हो जाती है। पाब्लो की मदद से, हेक्टर को हाउस ऑफ वॉटर के कलाकार के बारे में पता चलता है, और वे हत्यारे की पहचान के बारे में पूछने के लिए उसे ढूंढने का फैसला करते हैं।
43मिन
15 सित॰ 2022
6. दि लास्ट गर्ल

6. दि लास्ट गर्ल
अब वे जानते हैं कि हत्यारे का अगला शिकार कहां है, तो हत्यारे के पहुंचने से पहले वो उसके पास पहुंचते हैं. जैसे ही मरीना उसका विश्वास हासिल करने लगती है, नकाबपोश हत्यारा उसके सामने आ जाता है। मरीना मार्गो को बचाने की कोशिश करती है और उसे सुरक्षित रखने का वादा करती है। लेकिन मरीना को पता चल जाता है कि लोग वो नहीं होते जो असल में दिखते हैं और इसलिए उसे अपने आसपास के लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
43मिन
15 सित॰ 2022
7. दि डेमोन ऑफ़ वेंजेन्स

7. दि डेमोन ऑफ़ वेंजेन्स
मरीना ने पाब्लो की कार में हत्यारे के मुखौटे का देखा और उसका सामना किया। हाथापाई में कार पेड़ से टकरा जाती है। दो दिन बाद होश आने पर वो पाब्लो को अपने पास देखती है, वो उसे समझाने की कोशिश करता है कि वह निर्दोष है। पास रखे मुखौटे को देख वे समझ जाते हैं कि केवल एक ही व्यक्ति इसे बना सकता है। पर वह मानसिक रोगियों के अस्पताल में रहता है और उस तक पहुँचने के लिए उन्हें कास्टैनो की मदद की ज़रूरत होगी।
46मिन
15 सित॰ 2022
8. फ़ैमिली सीक्रेट्स

8. फ़ैमिली सीक्रेट्स
यह पता लगाने के बाद कि हत्याएं ओरेन्स में तीस साल पहले हुई थीं, मरीना, रामिरेज़ और पाब्लो लिली के फूल वाले हत्यारे की असली पहचान और सुराग खोजने के लिए वहां जाते हैं; उन्हें कभी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि हत्यारा हर समय उनके करीब रहा है और उन्हें इसका कभी संदेह भी नहीं हुआ।
48मिन
15 सित॰ 2022















