
खरीदने के लिए उपलब्ध
10 एपिसोड
1. रीब्रैंडिंग

1. रीब्रैंडिंग
एनएसए एजेंट रिबेका स्ट्राउड से मिली चेतावनी से अराकनेट में अफ़रा-तफ़री मच जाती है. इससे वैस सोच-विचार में पड़ जाता है कि कंपनी को फ़ंड देना ठीक होगा या नहीं. वहीं रोनाल्ड भी सोच में है कि दोस्तों से जुड़े रहना कितना ठीक होगा और एलएच7 गैंग से रह चुके जुड़ाव के बारे में सोचने लगता है. हालांकि इस बीच निक, कंपनी को नए मुकाम पर ले जाने की कोशिशों में लगा है.
2. स्वीट इक्विटी

2. स्वीट इक्विटी
एजेंट स्ट्राउड बताती है कि असल में एनएसए की पहुंच कहां-कहां तक है और यह कैसे अराकनेट के फ़ाउंडरों की ज़िंदगी तबाह कर देगी. रोनाल्ड तय नहीं कर पा रहा कि अराकनेट को सुरक्षित रखने के लिए एलएच7 की ताकत कैसे कम की जाए. इज़ी, क्यूबा में नई ज़िंदगी के मज़े ले रही है, लेकिन अचानक किसी से मुलाकात होने पर पिछली ज़िंदगी से पर्दा उठने का खतरा सामने आ जाता है.
3. गुरिल्ला

3. गुरिल्ला
जहां वैस, एजेंट स्ट्राउड से अपने बचे हुए कैश को छुपाने की कोशिश में लगा है, वहीं रोनाल्ड और निक साजिश में लगे हैं कि कंपनी के सीईओ कैसे बने रहें. इसी बीच इज़ी खुद को टेक माफ़िया के बीच पाती है यानी कि न चाहते हुए भी उसे अराकनेट के सबसे बड़े विरोधी से भिड़ना पड़ेगा.
4. डेप्रिशिएशन

4. डेप्रिशिएशन
एजेंट स्ट्राउड, इज़ी को उसकी ईमानदारी के बदले स्टेट ले आती है. वैस को किसी पुराने दुश्मन से हिसाब-किताब करने बार्सिलोना जाना होगा. जहां अराकनेट की तरक्की में आई कमी को ठीक करने के लिए निक किसी जादुई छड़ी की तलाश में है वहीं रोनाल्ड नैतिकता से जुड़ी कुछ समस्याएं निपटाने के लिए खतरनाक कदम उठाता है.
5. डाइवर्सिफ़िकेशन

5. डाइवर्सिफ़िकेशन
नए निवेशकों को रिझाने की कोशिश में वैस एक बड़ी पार्टी रखता है. एलएच7 के हथकंडों का खामियाज़ा फिर से रोनाल्ड के परिवार को ही भुगतना पड़ता है. कंपनी को बचाने के लिए निक एक गुप्त मिशन पर निकल पड़ता है. पिछली ज़िंदगी का हिस्सा रह चुके किसी व्यक्ति से मुलाकात मारा को भावनाओं के भंवर में ले जाती है. स्ट्राउड, इज़ी को वापस अराकनेट से जुड़ने के लिए कहती है.
6. ऑथेंटिकेशन

6. ऑथेंटिकेशन
अराकनेट की तरक्की में थोड़ी तेज़ी आती है, लेकिन निक की बौखलाहट बढ़ती जा रही है कि उसकी गुप्त योजना से पर्दा उठ जाएगा. जब वैस फ़ाइनांसिंग के लिए पुराने दोस्त को लाने का फ़ैसला करता है, तो मारा इसके ख़िलाफ़ उठ खड़ी होती है और एक खतरनाक राज़ से पर्दा उठाती है. इज़ी फिर से अराकनेट आ जाती है, लेकिन पुराने ज़ख़्म ताज़ा हो जाते हैं. एलएच7 और विरोधी क्रू के बीच लड़ाई के लिए रोनाल्ड ने कमर कस ली है.
7. लिमिटेड लायबिलिटी

7. लिमिटेड लायबिलिटी
अराकनेट को बहुत बुरी खबर मिलती है, जिससे कंपनी के भीतर नैतिकता की बहस चल पड़ती है, इससे न चाहते हुए भी रोनाल्ड को निक पर कार्रवाई करनी पड़ती है. खुद के दोहरे चरित्र से लड़ने के साथ ही, इज़ी, स्ट्राउड के असली मंसूबे उजागर करने की भी कोशिश करती है. वैस, मारा के साथ अपने रिश्ते ठीक करने की कोशिश करता है लेकिन साथ ही उसे गलत काम करने के लिए भी उकसाता है.
8. प्रॉफ़िट ऐंड लॉस

8. प्रॉफ़िट ऐंड लॉस
एलएच7 के साथ रोनाल्ड का जुड़ाव आखिर ज़ाहिर हो जाता है जिससे निक के साथ उसका रिश्ता और नाज़ुक हो जाता है. 10 करोड़ यूज़र का आंकड़ा बस पूरा होने ही वाला है, लेकिन खुद के फ़ायदे के लिए निक एक उथल-पुथल करने वाला फ़ैसला करता है. स्ट्राउड के आखिरी ऑर्डर इज़ी को चिंता में डाल देते हैं. मारा, खुद की कुटील पीआर रणनीति को पूरा करने में लग जाती है.
9. क्वेश्चनेबल कॉस्ट्स

9. क्वेश्चनेबल कॉस्ट्स
रोनाल्ड अपनी ज़िंदगी का सबसे मुश्किल फ़ैसला लेने की जद्दोजहद में लग जाता है. इज़ी के होश उड़ जाते हैं जब उसका बनाया वायरस अराकनेट पर ही अटैक कर देता है. जब मारा को पता चलता है कि निक ने रोनाल्ड के साथ क्या किया है, तो उनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर पहुंच जाता है. वैस को होने वाली सज़ा के बारे में सुनकर निक पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है.
10. ट्रेडिंग अप

10. ट्रेडिंग अप
रोनाल्ड को डर है कि बदला लेने के लिए बदनाम एलएच7 फिर से हमला कर सकता है. मारा का मंसूबा आखिरकार कामयाब होता है यानी वैस और निक को कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए. बिखरे तार समेटने के लिए स्ट्राउड एक बार फिर सामने आती है, जिससे कि सीज़न का फ़ाइनल एपिसोड बहुत ज़बरदस्त बनता है.
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.












