

Peacock Premium Plus का फ़्री ट्रायल लें या खरीदें
22 एपिसोड
1. नुकसान की गिनती कैसे शुरू करें

1. नुकसान की गिनती कैसे शुरू करें
विल के अपार्टमेंट में आग लगने के बाद, क्रॉकेट, ईथन, और आर्चर पीड़ितों को बचाने के लिए मिलकर काम करते हैं। चार्ल्स और अस्पताल का नया सदस्य नेली मानसिक रूप से बीमार एक मरीज़ की मदद करते हैं। डिलन एक बड़ा फ़ैसला लेता है।
2. (फंस गए) विनाशकारी गेंद और तितली के बीच

2. (फंस गए) विनाशकारी गेंद और तितली के बीच
दवा और दूसरे ज़रूरी चिकित्सा सामानों की आपूर्ति में रुकावट का असर अस्पताल पर पड़ा। इस वजह से क्रॉकेट और सर्जरी के नए प्रशिक्षु डॉक्टर काई का दूसरे डॉक्टरों से टकराव हो जाता है। मैगी, बेन को कुछ राज़ बताती है। ईथन और आर्चर ए.एल.एस. के एक मरीज़ की मदद करते हैं।
3. छोटी लड़ाई जीतना, पर बड़ी लड़ाई में हार होती दिखना

3. छोटी लड़ाई जीतना, पर बड़ी लड़ाई में हार होती दिखना
चार्ल्स और नेली मानसिक रूप से बीमार एक मरीज़ के इलाज़ को लेकर भिड़ जाते हैं। हैना के अतीत से जुड़ी एक गर्भवती महिला का ईथन इलाज़ करता है। क्रॉकेट और वैनेसा एक ऐसे शख्स की मदद करते हैं जिसे जोखिम से भरे एक न्यूरोसर्जरी की ज़रूरत है।
4. जैसा शिक्षक वैसा छात्र

4. जैसा शिक्षक वैसा छात्र
जब एक सबवे ट्रेन पटरी से उतर जाती है, तो क्रॉकेट पीड़ितों की मदद के लिए आगे आता है। वैनेसा और विल को यह फ़ैसला लेना होगा कि क्या वे एक मरीज़ को बचाने के लिए अपनी नौकरी खतरे में डालने को तैयार हैं। एक गर्भवती मरीज़ को लेकर हैना और आर्चर झगड़ पड़ते हैं।
5. हाँ, यही वह दुनिया है जिसमें हम रहते हैं

5. हाँ, यही वह दुनिया है जिसमें हम रहते हैं
दवा और चिकित्सा के दूसरे सामानों की आपूर्ति कम होने से इमर्जेंसी डिपार्टमेंट का काम प्रभावित होता है, तभी वैनेसा को ड्रग्स देने वाला फिर से आ जाता है। हाल ही में हुई ट्रेन दुर्घटना के एक पीड़ित को प्रत्यारोपण की ज़रूरत है, इस वजह से क्रॉकेट को नए तरीके से सोचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। चार्ल्स और नेली भूलने की बीमारी से पीड़ित एक मरीज़ की मदद करते हैं।
6. माँ ने कहा था, ऐसे दिन आएँगे

6. माँ ने कहा था, ऐसे दिन आएँगे
अपनी नई प्रसिद्धि के साथ तालमेल बैठाने में लगा क्रॉकेट एक स्थानीय रेस्तरां मालिक का इलाज करने में विल की मदद करता है। ईथन, चार्ल्स, और गुडविन एक ऐसी माँ की मदद करते हैं जिसे डर है कि कहीं उसके बच्चे को चोट न पहुँच जाए। मैगी और वैनेसा एक ऐसे मरीज़ से झगड़ पड़ते हैं जो जल्द से जल्द काम पर वापस जाना चाहता है।
7. कपड़ों से इंसान की पहचान होती है… क्या सचमुच

7. कपड़ों से इंसान की पहचान होती है… क्या सचमुच
अस्पताल में कर्मचारियों को कपड़ों की कमी से जूझना पड़ रहा है। वे किसी तरह काम चला रहे हैं। आर्चर के बेटे की जान खतरे में है। क्रॉकेट और चार्ल्स मानसिक समस्या का सामना कर रहे किडनी प्रत्यारोपण के एक मरीज़ की मदद करते हैं। हैना और विल एक-दूसरे के करीब आते हैं।
8. तुम्हें पता नहीं, पर हर कोई अपनी लड़ाई लड़ रहा है

8. तुम्हें पता नहीं, पर हर कोई अपनी लड़ाई लड़ रहा है
विल, क्रॉकेट, और पहले साल का प्रशिक्षण ले रहा डॉक्टर जस्टिन लियू दो मरीज़ों को एक-दूसरे से ज़रूरी अंग दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। हैना और नेली यौन उत्पीड़न की शिकार एक पीड़िता की मदद करते हैं। ईथन और आर्चर एक ऐसे मरीज़ का इलाज करते हैं जिसका केस एक धोखेबाज़ डॉक्टर का भंडाफोड़ कर सकता है। ग्रांट और मैगी पुराने दिनों की यादों में खो जाते हैं।
9. यह कुछ नया होने की शुरुआत है

9. यह कुछ नया होने की शुरुआत है
विल अपने मरीज़ की जान बचाने के लिए, क्रॉकेट और अस्पताल को नए मिले ओआर टू पॉइन्ट ओ की मदद लेता है। चार्ल्स अपने एक ऐसे बुज़ुर्ग मरीज़ की मदद करता है जो हाई स्कूल में पढ़ने वाली अपनी प्रेमिका की मौत के बाद सदमे में है। जैसे-जैसे उनकी शादी का दिन करीब आ रहा है, ईथन और एप्रिल के सामने कई बाधाएँ आ रही हैं।
10. छोटे बदलाव भी बेहतर नतीजे दे सकते हैं

10. छोटे बदलाव भी बेहतर नतीजे दे सकते हैं
चार्ल्स और नेली एक बुज़ुर्ग मरीज़ और उसके मानसिक रूप से बड़े न हो पाए पोते की मदद करते हैं। विल हृदय की बीमारी से पीड़ित हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक तैराक का इलाज करता है। क्रॉकेट ओ.आर. टू पॉइन्ट ओ का सर्जरी में इस्तेमाल करने पर राजी हो जाता है। हैना और डॉ. जस्टिन लियू एक मरीज़ की गर्भवती पत्नी की जंगल में जाकर तलाश करते हैं।
11. जैसा है स्वीकार करो, जब तक बदलता नहीं

11. जैसा है स्वीकार करो, जब तक बदलता नहीं
क्रॉकेट और चार्ल्स, जस्टिन के जिम के दोस्त का इलाज करते हैं। मैगी और विल मिलकर लूट-हत्या के एक संदिग्ध की मदद करते हैं। हैना और आर्चर अफ़ीम दुरुपयोग रोकने के लिए बने अस्पताल के नए ए.आई. प्रोग्राम का इस्तेमाल करते हैं।
12. धारणा बना लेने के नतीजे से हम सब वाकिफ़ है

12. धारणा बना लेने के नतीजे से हम सब वाकिफ़ है
गुडविन, मैगी, और क्रॉकेट दुर्घटना कर भाग जाने के मामले में पीड़ितों की मदद करते हैं। विल एक ऐसे मरीज़ के इलाज में जुटा है जिसे दौरे आते हैं। हैना और आर्चर की जैक डेटन से लड़ाई हो जाती है।
13. खराब से खराब हालात में भी कुछ अच्छा हो सकता है

13. खराब से खराब हालात में भी कुछ अच्छा हो सकता है
शिकागो में एक खतरनाक तूफ़ान आया है। विल, डॉक्टर ग्रेस सॉन्ग को अपनी ही तहकीकात से मिली जानकारी के ख़िलाफ़ जाकर मरीज़ की मदद करने को प्रेरित करता है। आर्चर की गर्भवती मरीज़ की मदद करने के लिए हैना तुरंत अस्पताल आती है। बेन के लिए मैगी की चिंता उसे खाती जा रही है।
14. दिन आज जैसा हो... तो छोटी सी आशा बड़ा सहारा बन जाती है

14. दिन आज जैसा हो... तो छोटी सी आशा बड़ा सहारा बन जाती है
क्रॉकेट, ओआर टू पॉइन्ट ओ की मदद लेकर एक मज़दूर के कटे हाथ को बचाने की कोशिश करता है। प्रशासन और कस्टोडियल वर्कर्स यूनियन के बीच बातचीत आगे न बढ़ पाने को लेकर चार्ल्स और गुडविन के बीच टकराव हो जाता है। हैना लड़ाई लड़ती है, ताकि एक माँ और उसका नवजात बच्चा साथ रह सके।
15. कभी-कभी सीमा से बाहर जाना ही पड़ता है

15. कभी-कभी सीमा से बाहर जाना ही पड़ता है
सफ़ाईकर्मियों की हड़ताल की वजह से अस्पताल में अव्यवस्था का आलम है। क्रॉकेट अपने परिवार के फ़ार्म में घायल हुई एक युवा लड़की का इलाज करता है। चार्ल्स और नेली का स्किज़ोफ़्रेनिक मरीज़ अस्पताल में लौट आता है। आर्चर को एक मरीज़ के पेट में कुछ सामान मिलता है।
16. जो दिख रहा है वह हमेशा वैसा ही नहीं होता

16. जो दिख रहा है वह हमेशा वैसा ही नहीं होता
विल और नेली एक ऐसे मरीज़ का इलाज करने की कोशिश करते हैं जिसे एक दुर्लभ बीमारी है। शिकागो अग्निशमन विभाग और अस्पताल के कर्मचारी एमआरआई सुइट में फंसे मानसिक रूप से बीमार एक पिता को निकालने में जुटे हैं। कुछ ऐसा होता है कि काई को विनम्र रहने की सीख मिलती है।
17. जानें कब तक डटे रहना है और कब पीछे हटना है

17. जानें कब तक डटे रहना है और कब पीछे हटना है
डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली एक टीम क्रॉकेट और अब्राम्स की ओर से की जा रही अभूतपूर्व सर्जरी को फ़िल्माने के लिए अस्पताल आती है। सभी कर्मचारियों की मदद की कोशिश के बावजूद, आर्चर अपनी किडनी की बीमारी के लिए मदद माँगने से इनकार कर देता है। विल को साथ काम करने वाली एक साथी से प्यार होने लगा है।
18. आसार अच्छे नहीं दिख रहे

18. आसार अच्छे नहीं दिख रहे
डॉ. ग्रेस सॉन्ग अपना पायलट प्रोग्राम लॉन्च करती है, इससे इमर्जेंसी डिपार्टमेंट को टेक्नॉलजी के इस्तेमाल में बहुत मदद मिलती है। आर्चर की सेहत उसका साथ नहीं दे रही और ऐसे में वह एक मरीज़ को लेकर जो लकवे का नाटक कर रहा है, चार्ल्स से भिड़ जाता है। हैना हृदय रोग से पीड़ित एक गर्भवती माँ की मदद करती है।
19. गौर से देखो, सच पता चल जाएगा

19. गौर से देखो, सच पता चल जाएगा
अस्पताल का भविष्य एक ऐसे बोर्ड सदस्य के वोट से तय होगा जो फ़ैसला लेने के लिए स्वस्थ नहीं। आर्चर एक ऐसी माँ की मदद करती है जिसे दुर्लभ स्टेम सेल की बीमारी है, वहीं हैना उस महिला की गर्भवती बेटी का इलाज करती है। चार्ल्स एक ऐसे सिज़ोफ़्रेनिक रोगी का इलाज करता है जिसे सुनने में बहुत ज़्यादा परेशानी आ रही है।
20. बदलाव की हवा चलने लगी है

20. बदलाव की हवा चलने लगी है
मैगी एक ऐसे मरीज़ के लिए चार्ल्स से लड़ती है जिसे अस्पतालों पर यकीन नहीं। क्रॉकेट और विल कैंसर के अपने मरीज़ को बचाने के लिए, अस्पताल की नई नीतियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते हैं। हैना और आर्चर अपने कुछ मरीज़ों से उनके बारे में चौंकाने वाली जानकारी जान लेते हैं और मरीज़ों को पता तक नहीं चलता।
21. अब बदलाव ज़रूरी सा लगने लगा है

21. अब बदलाव ज़रूरी सा लगने लगा है
एकतरफ़ जैक डेटन ओआर टू पॉइन्ट ओ को लॉन्च करने की तैयारी में लगा है, वहीं दूसरी तरफ़ क्रॉकेट और ग्रेस वह डेटा खोजने में लगे हैं जो डेटन की योजना पर पानी फेर दे। चार्ल्स एक ऐसे स्किज़ोफ़्रेनिक मरीज़ की मदद करता है जो एक समारोह को लेकर परेशान है। सैम अब्राम्स की पत्नी का हैना इलाज करती है और इसे लेकर वह अब्राम्स से लड़ जाती है।
22. क्या सचमुच एक रास्ते के बंद होने पर दूसरा खुल जाता है?

22. क्या सचमुच एक रास्ते के बंद होने पर दूसरा खुल जाता है?
कुछ ऐसी चौंकाने वाली जानकारी सामने आती है जिससे ओआर टू पॉइन्ट ओ का भविष्य और इसकी मदद से सर्जरी की जैक डेटन की योजना खतरे में पड़ जाती है। एक मरीज़ जो खतरे में है उसकी जान बचाने के लिए आर्चर कुछ भी करने को तैयार है। मैगी अस्पताल में उसके भविष्य पर सवाल उठाती है।
शिकागो मेड
IMDb 7.6/10201511 सीज़न
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
समीक्षाएं
- 0%
- 0%
- 0%
- 0%
- 0%
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.





























