मैरियस जोसिपोविक कौन है? ख़ुद मैरियस भी यह जानना चाहेगा। उसे बर्नहार्ड परिवार की तरफ़ एक खिंचाव महसूस होता है। मगर वह उस परिवार का हिस्सा नहीं है। वह एक ठग है। एक आम इंसान जैसा बनने का मौका काफ़ी लुभावना है। साथ ही यह मौका उसे बहुत डराता भी है। इस सीज़न में स्नीकी पीट के परिवार का हर सदस्य अपनी पहचान के मायने तलाश करता है। यह एक ख़तरनाक सफ़र है। वे लोग अपनी पहचान या फिर अपनी ज़िंदगी खो सकते हैं।