
फ़्री में देखें
शर्तें लागू
सीज़न 1
8 एपिसोड
1. वाई2बे
टेम्पा बेज़ से मिलें: टेम्पा की लेस्बियन संस्कृति के केंद्र में करीबी दोस्तों का समूह। ब्रियाना और हेली वाई2के थीम पर जन्मदिन पार्टी की योजना बना रही हैं, लेकिन क्या उनकी मज़बूत प्रतिद्वंद्वी समर और मारिसा पार्टी बर्बाद करने का मौक़ा ढूँढ रही हैं? इस बीच, मस्त रहने वाली कप्पी वापस शहर आ गई है और जन्मदिन मनाने वाली शिवा के साथ फ़्लर्ट कर रही है, जबकि शिवा अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहती है।
40मिन
4 नव॰ 2021
2. सबसे प्यारी दोस्ती-यारी
वाई2के पार्टी के बाद छिपे हुए झगड़े सामने आ जाते हैं। ओलिविया के ज़्यादा पीकर बहकने के बाद उसकी पक्की सहेली मेल उसके बचाव को मजबूर है। मारिसा और समर का घर बन रहा है और उन्हें मारिसा के माता-पिता के साथ रहना पसंद नहीं है। कप्पी पूरे समूह को टिकी क्रूज़ पर ले जाने की योजना बनाती है।
45मिन
4 नव॰ 2021
3. बेज़ ओवरबोर्ड
ब्रियाना और हेली और समर और मारिसा के बीच प्रतिद्वंद्विता सॉफ़्टबॉल गेम में भी दिखती है और समूह के बाकी लोगों को अलग कर देती है। जॉर्डन अपने दादा-दादी को अपनी असलियत बताने के लिए शिवा की मदद माँगती है। समर मेल के हाथों अपनी और मारिसा की पेंटिंग बनवाने के लिए सहमत हो जाती है लेकिन उसे पता नहीं कि इसके लिए उन्हें कपड़े उतारने होंगे।
42मिन
4 नव॰ 2021
4. बेज़ की जंग
एक रात समर का हेली से सामना होता है और वह उसे ब्रियाना के बारे में कुछ चौंकाने वाली जानकारी देती है। नेली अपने परिवार के साथ के लिए तरसती है जो उसके खुलासा करने के बाद से उससे दूरी बनाए हुए है। मारिसा की माँ मारिसा और समर के लिए चीजों को मुश्किल बनाती जा रही हैं। ओलिविया को रोमांस के लिए कोई मिल गया है, लेकिन क्या यह बस कुछ ही समय के लिए है या मामला गंभीर है?
45मिन
4 नव॰ 2021
5. बे चुनें
ब्रियाना और हेली के साथ समर और मारिसा की दुश्मनी ने मित्र समूह में हलचल मचा दी है। कप्पी अपने तनाव को काबू में लाने की कोशिश करती है और समर के साथ हेली की बहस के दौरान उसे बीच में लाने के लिए हेली को खरी-खोटी सुनाती है। शिवा का दिल नई दोस्त रीड पर आ गया है, लेकिन बदले में मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। समर नेली को एक अल्टीमेटम देकर चौंका देती है।
45मिन
4 नव॰ 2021
6. मैं साथ हूँ, बे
समर और मारिसा तथा ब्रियाना और हेली के बीच लड़ाई से परेशान, मेल कप्पी के साथ दोस्ती करती है और एक ऐसा मज़ेदार दिन बिताने की योजना बनाती है जिसमें प्रमुख जोड़े न हों। मैक हेली को अपने धर्म के साथ फिर से जुड़ने में मदद करना चाहती है। मारिसा और समर जल्द से जल्द अपने नए घर में जाना चाहती हैं और मारिसा प्रपोज़ करने की योजना बनाना शुरू कर देती है।
42मिन
4 नव॰ 2021
7. पारिवारिक बे
कप्पी प्राइड के लिए योजना बनाती है जिसमें समूह के सभी सदस्यों के बीच तनाव के बावजूद उन्हें फिर से साथ लाना शामिल है। समर के माता-पिता उससे मिलने आते हैं और वह मारिसा के साथ अपना मूल अमेरिकी इतिहास साझा करती है। ओलिविया को अपनी माली हालत में सुधार लाने का आश्चर्यजनक तरीका मिलता है। ब्रियाना के माता-पिता के आने के बाद, हेली को ब्रियाना और शादी न करने की उसकी जिद के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलती है।
40मिन
4 नव॰ 2021
8. बे प्राइड
टेम्पा बे में प्राइड उत्सव शुरू हो गया है, लेकिन क्या समूह अपने मतभेदों को भूलकर उत्सव का आनंद ले पाएगा? मारिसा समर के लिए सगाई की सटीक योजना बनाने के लिए जॉर्डन की मदद लेती है - लेकिन क्या समर उस अगले कदम के लिए तैयार है? हेली अपने संबंधों के बारे में ब्रियाना से गंभीर सवाल करने लगती है।
47मिन
4 नव॰ 2021























