
सीज़न 1
10 एपिसोड
1. फेसेस ऑन बिलबोर्ड

1. फेसेस ऑन बिलबोर्ड
आरजे और बत्रा इंस्टीट्यूट के बीच कॉम्पिटिशन तब बढ़ जाता है जब साल के ऑल इंडिया रैंक्स आते हैं। इस विरोध का खामियाजा नए बैच के स्टूडेंट्स को भरना पड़ता है जो इस नई, नीरस ज़िंदगी में खुशी ढूँढने का संघर्ष कर रहे हैं।
2. व्हीलर-डीलर

2. व्हीलर-डीलर
एक बर्थ डे पार्टी में कुछ अनचाहे मेहमान आते हैं और पहली किस की खोज कुछ अनजान चुनौतियाँ लाती है। विधि को एहसास होता है कि अगर वो बत्रा इंस्टीट्यूट के प्रोफ़ेसर से नहीं पढ़ती है तो उसका ऑल इंडिया रैंक में टॉप टेन में आने का सपना अधूरा रह जाएगा। यहाँ बत्रा में, शशांक फैसला करता है कि उसे रतनराज जिंदल से जीतने के लिए कोई चाल चलनी पड़ेगी।
3. कोवैलेंट बॉन्डिंग

3. कोवैलेंट बॉन्डिंग
अखबार में छपा एक आर्टिकल शहर में हड़कंप मचा देता है और आरजे इंस्टीट्यूट बंद होने की कगार पर आ जाता है। रतनराज जिंदल को चेताया जाता है कि उसका एक गलत कदम इस शहर को आरजे नगर बनाने के उसके सपने को कुचल सकता है। प्यार बढ़ता है और आरजे इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स प्यार में ये भूल जाते हैं कि क्या गलत है और क्या सही।
4. द ए, बी, सी, डी गेम

4. द ए, बी, सी, डी गेम
जिंदल दो बड़े बदलाव करने की घोषणा करता है कि अब उसका इंस्टीट्यूट कैसे चलेगा, जिससे स्टूडेंट्स की आज़ादी पर खतरा आएगा। शनाया अपनी सच्चाई का सामना करती है और सोचती है कि उसका बचना उसके राज़ को छिपाये रखने पर निर्भर करता है, यहाँ तक कि सत्या से भी। सत्या उसका अजीब बर्ताव समझ नहीं पाता और वो चाह कर भी अनिल की हेल्प नहीं कर पता जब उसे उसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी। ।
5. बेल कर्व

5. बेल कर्व
अनिल आखिरी पल में गलती करने से बच जाता है लेकिन शनाया के लिए बहुत देर हो चुकी होती है जो कि अब अपने राज़ को छिपाने के लिए इंटरनेट पर हल ढूँढ रही है। तेजल पटेल अपने इंस्टीट्यूट में चर्चा का विषय बन जाती है जबकि शशांक बत्रा आरजे इंस्टीट्यूट पर हावी होने का सिलसिला जारी रखता है। जिंदल और बिन्नी साथ मिलकर अब तक की सबसे बड़ी लूट करने का प्लान करते हैं जो कि कोटा ने आज तक नहीं देखी होगी।
6. द लॉयल्टी टेस्ट्स

6. द लॉयल्टी टेस्ट्स
सत्या को अपनी ज़िंदगी की सबसे डरावनी कॉल आता है और उसे किसी अपने की जान बचाने के लिए एक चौंकाने वाली डील करने के लिए मजबूर किया जाता है। प्यार में और ज़्यादा उलझनें आती हैं जब तेजल से बहस के दौरान विधि को अनिल की फीलिंग्स का पता चलता है। शशांक अभी भी जिंदल के दिए झटके से जूझ रहा है जब उसे उसके स्टार टीचर के विश्वासघात के बारे में पता चलता है।
7. ब्रदर्स इन आर्म्स

7. ब्रदर्स इन आर्म्स
शशांक को एहसास होता है कि उसका भाई बेलगाम हो चुका है और अब वो फँसा हुआ है अपने खून के रिश्ते और अपने बिजनेस को बचाने के बीच। शनाया का एक वैन में बहुत डरावना अनुभव होता है, जिससे उसे एक बहुत गहरा सदमा पहुँचता है। शाह हॉस्टल के लड़के कॉरिडोर में घूम रहे एक चोर को ढूँढने की कोशिश करते हैं। कुछ लड़के हेल्प करने की बजाय उल्टा हिंसा का सहारा लेते हैं।
8. रेड हैंडेड

8. रेड हैंडेड
मयंक बत्रा अपने भाई के चंगुल से बचने की कोशिश करता है बिना ये जाने कि वो किसी बड़े जाल में फँसने वाला है। सत्या के दोस्त उसे छोड़ देते हैं, जबकि अनिल को नया साथी मिल जाता है जादुई गोलियों के रूप में। विधि इंस्टीट्यूट बदलने के लिए बेताब है, लेकिन उसके रास्ते की रुकावट कोई और नहीं बल्कि खुद रतनराज जिंदल है।
9. फ्री फॉलिंग

9. फ्री फॉलिंग
विधि के पैरेंट्स उसके इंस्टीट्यूट बदलने के प्लान से नाराज़ हैं। अनिल गोलियों के नशे में डूबा हुआ है। सत्या का शनाया के फ्यूचर प्लान से दिल टूट चुका है और राकेश पर उसके पुराने दुश्मन हमला कर देते हैं। आरजे और बत्रा का भविष्य बीच में ही लटक जाता है जब एक स्टूडेंट गलत कदम उठा लेता है।
10. द एंड। द बिगनिंग

10. द एंड। द बिगनिंग
रतनराज जिंदल को लगता है कि अब वो कभी हार नहीं सकता क्योंकि बिन्नी, शशांक और उसके सभी बच्चे खँड़हरों में पीछे ही रह गए हैं। जिंदल को उसके आरजे नगर बनाने के सपने को रोकने और कोचिंग की राजधानी को उसके गौरव के दिनों में वापस ले जाने से रोकने के लिए सभी ताकतों को एक साथ आना पड़ेगा।
क्रैश कोर्स
IMDb 7.3/1020221 सीज़नUHD
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.















