डील
नियंत्रण क्षेत्र से बाहर निकले डाइनोसॉरों द्वारा मनोरंजन उद्यान और आलीशान रिज़ॉर्ट, जुरासिक वर्ल्ड को नष्ट किये तीन साल बीत चुके है। इंसान आयला नुबलार छोड़ चुके हैं और अब वहाँ बचे हुए डाइनोसॉर हैं जो जंगल में रहकर अपना जीवन-यापन करते हैं। द्वीप के सुप्त ज्वालामुखी के दुबारा सक्रिय होने पर, ओवन और क्लेअर बचे हुए डाइनोसॉरों को विलुप्त होने से बचाने के लिए एक अभियान शुरू करते हैं।