
8 एपिसोड
1. मबरूक

1. मबरूक
अपने दोस्तों और परिवार के बीच फ़ारा अपनी बहन साफ़िया और उसके दूल्हे मैक्सीम की शादी का इंतज़ाम करने की पूरी कोशिश करती है। इस दौरान, उनकी नानी रानिया रसोई से बाहर आकर शादी में शामिल होने से इनकार कर देती हैं। यह पारिवारिक हंगामा रोकने के लिए फ़ारा कुछ भी करने को तैयार है।
2. भूख का सामना

2. भूख का सामना
हालाँकि मैक्सीम ने शादी के बाद अपनी नई मज़हबी राह पूरी तरह अपना ली है, मगर साफ़िया अपनी बहन से बेहद नाराज़ है। फ़ारा जानती है कि अगर अपने पारिवारिक घर में लौटना है तो उसे अपनी गलती सुधारनी होगी। पर उसने जितना सोचा था, यह उससे कहीं ज़्यादा मुश्किल काम निकला, खासकर रमज़ान के महीने में, जब कम से कम इस बार वह सही तरीके से रोज़े रखना चाहती है।
3. किवी सिंड्रोम

3. किवी सिंड्रोम
नसीम और शेरीफ़ा के बीच मामला संजीदा हो रहा है, जिसके कारण फ़ारा को जलन होने लगी है। मरियम उसे समझाती है कि उसे नसीम को अपने दिल की बात बता देनी चाहिए क्योंकि हो सकता है कि उसे दोबारा यह मौका न मिले। मगर पहले उसे डेमियन के साथ जंकयार्ड जाकर कबाड़ हो चुके अपने फूड ट्रक को वापस लाना होगा।
4. एक दो तीन

4. एक दो तीन
फ़ारा शाम को फ़्रांस और अल्जीरिया का मैच अपने दोस्तों के साथ देखने से हिचकिचा रही है। वह मैच उसे याद दिलाता है कि उसकी माँ नजेत, जिसे 1975 की एक नवयुवती के रूप में दिखाया गया है, कैसे उसके पिता कादर से मिली थी। यह अतीत में झाँकने का और वर्तमान की समस्याओं को समझने का एक मौका है।
5. मुर्गी या अंडा

5. मुर्गी या अंडा
देर रात डेमियन को रानिया रसोई के फ़र्श पर पड़ी हुई मिलती हैं। जब वह अस्पताल में भर्ती थीं, तो उनसे मिलने आने वाले वाले लोगों के लिए वह पुराने हिसाब चुकता करने का मौका बन गया। सच का सामना होने पर फ़ारा ने फ़ैसला किया कि वह अपने पिता को ढूँढ़ने जाएगी जो उन्हें छोड़कर चले गए थे।
6. ओरान द रेडिएंट

6. ओरान द रेडिएंट
फ़ारा और साफ़िया ओरान में हैं, उनके पास रानिया का ब्रेड बनाने वाला पारंपरिक बरतन ढूँढ़ने के लिए बस दो दिन का समय है। फ़ारा यह समय अल्जीरिया में अपने परिवार और देश को करीब से जानने में इस्तेमाल करती है, जिससे साफ़िया चिढ़ जाती है क्योंकि वह वापस लौटने के लिए बेताब है। पर हालात तब बदल जाते हैं जब उनकी मुलाकात आरिस से होती है जो उनका स्थानीय गाइड बन जाता है।
7. अमेज़िग पीपल

7. अमेज़िग पीपल
साफ़िया ने फ़ारा को आरिस के साथ कबीलिया के रास्ते से जाने के लिए मना लिया है क्योंकि उसने वादा किया है कि उन्हें वहीं पर रानिया के पुराने बेकिंग डिश जैसा बरतन मिलेगा। हालाँकि नज़ारे बहुत सुंदर हैं, मगर साफ़िया अपने कबाइल गाइड को लेकर बहुत उलझन में है। पर इन दोनों बहनों को लेकर आखिर उसका क्या इरादा है?
8. इदिर बिल्ली

8. इदिर बिल्ली
फ़्रांस पहुँचते-पहुँचते फ़ारा और साफ़िया पहले ही बेहाल हैं और फिर उन्हें वहाँ पहुँचते ही रानिया के अंतिम संस्कार में जाना पड़ता है। पूरा खानदान अलोई परिवार के घर मौजूद है, जहाँ फ़ारा के कंधों पर सारा दारोमदार आ गया है। अपनी नानी के सम्मान में उसे ज़िंदगी में पहली बार एक ज़िम्मेदारी उठानी होगी।
मिस्कीना ला पोवरे
IMDb 6.2/1020222 सीज़नHDRUHD
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.















