
Prime में शामिल हों
सीज़न 1
6 एपिसोड
1. कंग पाओ चिकन

1. कंग पाओ चिकन
जूली राफ़्टर की ज़िंदगी एक कशमकश में फँस जाती है जब छह साल बाद शहर में अपने परिवार से मिलने पर राफ़्टर परिवार के बाकी सदस्यों के जीवन में चल रही परेशानियाँ सामने आती हैं और उसे अपनी कस्बे की खुशहाल ज़िंदगी को लेकर सोचना पड़ता है।
2. तकरार

2. तकरार
डेव जूली को बॉराडीना में रहने के लिए मनाने के इरादे से वहाँ वापस ले जाता है और रूबी शहर में अपने भाइयों के पास रुक जाती है और सोशल मीडिया पर जलवायु परिवर्तन की अगली सनसनी बन जाती है।
3. समस्या प्रबंधन

3. समस्या प्रबंधन
जब रेचल अपनी बहन रूबी को न्यू यॉर्क के अपने एक क्लाइंट के लिए युवा राजदूत बनाने के सिलसिले में घर लौटती है, उसे गर्भवती देखकर हर कोई भौंचक्का रह जाता है जिसके बाद सबकी ज़िंदगी की उलझनें और भी बढ़ जाती हैं।
4. परिवार का सबसे सुलझा हुआ सदस्य

4. परिवार का सबसे सुलझा हुआ सदस्य
बेन को लगता है कि परिवार के बाकी सदस्यों की बनिस्बत उसकी ज़िंदगी काफ़ी अच्छी है। लेकिन केसी ने अपने मन में एक बात दबा रखी है जो बेन की इस खुशफ़हमी को तहस-नहस कर देगी।
5. टक्कर

5. टक्कर
नेथन बॉराडीना के एक वेलनेस रिट्रीट में खुद से रूबरू होता है जहाँ रहकर उसे काफ़ी फ़ायदा भी होता है। दूसरी तरफ़, डेव के साथ रहने को लेकर जूली को अब किसी फ़ैसले पर पहुँचना होगा, और रूबी इंटरनेट के ट्रोल्स के खिलाफ़ मोर्चा खोल लेती है।
6. मुझे चिकोटी काटो, लिंडा

6. मुझे चिकोटी काटो, लिंडा
अंततः यह पता चलने के बाद कि उनके माता-पिता एक-दूसरे से अलग होने का मन बना रहे हैं, बेन और नेथन उनके आदर्श वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हैं।
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
अन्य फ़ॉर्मैट
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.
















