
Prime में शामिल हों
सीज़न 1
10 एपिसोड
1. ट्रूथ, डेयर एंड धमाल

1. ट्रूथ, डेयर एंड धमाल
आदर्श फैमिली ढोलकिया की चार जनरेशन एक छत के नीचे एक साथ रहती हैं। एक दिन हल्के फुलके ट्रूथ एंड डेयर गेम खेलते हुए पता चलता है कि संजॉय और टिस्का घर छोड़कर जाने वाले हैं। रमेश इस खबर से बुरी तरह टूट जाता है। सास और बहू दोनों के प्यार भरे रिश्ते में, हेमलता के रोक-टोक वाले स्वभाव के कारण थोड़ी सी अनबन हो जाती है।
2. हू स्टोल माई हैप्पीनेस

2. हू स्टोल माई हैप्पीनेस
हेमलता अपने छोटे बेटे सुरेश की केन्याई अमेरिकी महिला से शादी करने का कड़ा विरोध करती है। जैसे ही टिस्का और पल्लवी के बीच तनाव बढ़ता है, मनसुख दोनों के बीच हस्तक्षेप करके उनके मतभेद को दूर करते हैं। देर रात जब हेमलता टीवी देखती है तो उसे पता चलता है कि टिस्का की डिजाइन को एक फेमस फैशन डिजाइनर ने कॉपी कर लिया है। हेमलता को ये भी पता चलता है कि उसकी सास ने जो ज्वेलरी गिफ्ट की थी वो भी चोरी हो गई है।
3. कैच मी इफ यू कैन

3. कैच मी इफ यू कैन
रमेश संजू की बिज़नस पार्टनर डायना से मिलता है। इस बीच ढोलकिया फैमिली के घर में पुलिस आती है ज्वेलरी चोरी की जाँच करने। हेमलता की फेमस फैशन डिजाइनर के खिलाफ सोशल पोस्ट से टिस्का की ज़िंदगी में तूफान आ जाता है, इस हद तक कि वो टूट जाती है और अपने राज़ का खुलासा कर देती है।
4. पापा डू प्रीच, डोंट सिंग

4. पापा डू प्रीच, डोंट सिंग
जब टिस्का बताती है कि नेपोलियन ने उसे एक जॉब ऑफर किया है, रमेश उदास हो जाता है क्योंकि उसके बच्चे खुद से फैसले कर रहे हैं। मनसुख अपने फैमिली बॉन्ड को सुधारने के लिए ट्रिप पर जाने का सुझाव देता है। संजू रमेश और पल्लवी की एनीवर्सरी पर पल्लवी को सरप्राइज़ देने के लिए रमेश को मना लेता है। माथेरान में अपने मतभेदों को भुलाने की जगह ये लोग बहस में पड़ जाते हैं और आर्यन गायब हो जाता है।
5. टू गो ओर नॉट टू गो

5. टू गो ओर नॉट टू गो
संजू मान जाता है और पूरा परिवार दिल्ली में काम करने के लिए जा रही टिस्का का समर्थन करता है। टिस्का के चले जाने से, पल्लवी को कई घरेलू ज़िम्मेदारियाँ उठानी पड़ती हैं। इस बीच, सुरेश और क्वाम्बोका भारत आने का प्लान कर रहे हैं, जिससे हेमलता बहुत परेशान होती है। लेकिन जैसे ही वह क्वाम्बोका से मिलती है, वह पूरी तरह से बदल जाती है!
6. नंबर वन बहू

6. नंबर वन बहू
हेमलता क्वाम्बोका पर अभी भी मंत्रमुग्ध है। हेमलता का ऐसा व्यवहार पल्लवी को परेशान करता है। टिस्का बताती है कि वह मुंबई लौट रही है। जब परिवार करवाचौथ मनाता है, आयुषी बताती है कि वह शादी नहीं करना चाहती, जिससे रमेश निराश हो जाता है।
7. ए रिसेप्शन एंड ए डिसेप्शन

7. ए रिसेप्शन एंड ए डिसेप्शन
जतिन और फालू आयुषी को एक योग्य लड़के से मिलवाना चाहते हैं। लड़के के साथ आयुषी का मिलना दुखद साबित होता है, लेकिन रमेश अपनी बेटी के सपोर्ट में खड़ा है। परिवार संजू को टिस्का की खबर से सरप्राइज़ देने का फैसला करता है, लेकिन संजू के पास अपना खुद का एक सरप्राइज़ है।
8. ट्रेडिंग प्लेसेस

8. ट्रेडिंग प्लेसेस
टिस्का को बेड रेस्ट करने की सलाह है और परिवार के सभी लोग अपनी तरह से मदद करने का फैसला करते हैं। हेमलता का बड़बोलापन दुकान पर ग्राहकों को परेशान करता है और रमेश की पुराने टाइप की पसंद संजू और टिस्का के नए फ्लैट के इंटीरियर डिजाइन के साथ खिलवाड़ करती है। मनसुख को संजू पर बेवफाई का शक होता है और अंत में सच्चाई का पता चलता है।
9. हैप्पी फ़ैमिली कंडीशन अप्लाई

9. हैप्पी फ़ैमिली कंडीशन अप्लाई
पल्लवी अस्वस्थ है। पल्लवी को खोने की संभावना रमेश की सोच बदल देती है। जबकि टिस्का और संजू शिफ्ट नहीं होने का फैसला करते हैं, रमेश सोचते हैं कि अब समय आ गया है कि उनके बच्चे शिफ्ट हो जाए। परिवार टिस्का की गोद भराई का प्लान करता है।
10. द लास्ट सपर

10. द लास्ट सपर
सेलिब्रशन एक डरावने सपने में बदल जाता है और ढोलकियाज एक असंभव सी परिस्थिति में फँस जाते हैं। निश्चित तौर पर मृत्यु का सामना करते हुए, ये समय है कि वे अपने सबसे गहरे, अंधेरे रहस्यों को एक दूसरे के सामने उजागर करें।
हैप्पी फ़ैमिली कंडीशन अप्लाई
IMDb 6.6/1020231 सीज़नUHD
निर्माता और कलाकार
- निर्देशक
- निर्माता
- कलाकार
- स्टूडियो
कंटेंट एडवाइज़री
ऑडियो की भाषाएं
5.1
सबटाइटल
ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.















