जेम्स मे: ऑवर मैन इन
prime

जेम्स मे: ऑवर मैन इन

Prime में शामिल हों

शर्तें लागू

जेम्स मे जापान के बर्फ़ीले उत्तरी इलाके से लेकर उसके ख़ुशगवार दक्षिण इलाके तक का भ्रमण करने के इरादे से एक शानदार सफ़र पर निकलता है। वह वहाँ का प्रकृतिक सौंदर्य देखेगा, स्थानीय लोगों से मिलेगा और उगते सूरज की धरती को सही मायनों में समझने की कोशिश में नूडल्स भी खाएगा।
IMDb 8.2/1020203 सीज़न
डॉक्यूमेंट्रीह्यूमरसविदेशी
कलाकार: जेम्स मे
16+
6 एपिसोड
  • 1. शाबाश!

    1. शाबाश!

    जेम्स पूरे जापान का अपना शानदार सफ़र हक्काइडो के बर्फ़ीले उत्तरी द्वीप से शुरू करता है, जहाँ वह सीधे-सीधे डॉग स्लेडिंग की शारीरिक चुनौतियों से जूझता है, बर्फ़ की गेंदों की लड़ाई का खेल खेलता है और एक जापानी वेंडिंग मशीन से नूडल्स ऑर्डर करने की ज़बरदस्त जद्दोजहद करता है। इस सबके बावजूद, ऑक्टोपस का शिकार करने और समुराई तलवार बनाने की कला सीखने का वक्त निकल ही आता है।

    13+
    50मिन
    2 जन॰ 2020
  • 2. पत्ता गोभी पराँठा

    2. पत्ता गोभी पराँठा

    जेम्स हॉन्शू के मुख्य द्वीप और टोहोकू के ख़ूबसूरत इलाके में पहुँचता है। वह एक पर्वतीय अभियान से प्रेरणा पाना चाहता है और एक मिलनसार घुमंतू भिक्षु के साथ पानी में डुबकी लगाता है, एक विशालकाय रोबोट से जंग करता है, एक समुराई का रूप लेता है, कुछ स्थानीय जे-पॉप लोग उसे गोद ले लेते हैं, और उसके बाद वह दुनिया की सबसे अधिक ऐशोआराम वाली ट्रेन पर ख़ुद को और अपने मेज़बानों को शर्मिंदा करता है।

    7+
    47मिन
    2 जन॰ 2020
  • 3. डिओडोरेंट

    3. डिओडोरेंट

    फूल खिलने का मौसम है, और जेम्स अपने नए गाइड युजीरो के साथ टोक्यो की सड़कों पर निकल पड़ता है। जेम्स को पता चलता है कि यह अनूठा शहर जपान के विलक्षण व्यक्तियों और विचारों का गढ़ है। ट्रेन गिनने के जुनून, संगीतकारों और ज़बरदस्त आधुनिक उपकरणों से लेकर बिल्ली के प्रशंसकों, लिंग उत्सव और धमाकेदार कंप्यूटराइज़ड कला समारोहों तक के माध्यम से जेम्स यह समझने की कोशिश करता है कि जापान की ख़ासियत क्या है।

    51मिन
    2 जन॰ 2020
  • 4. ए बिम!

    4. ए बिम!

    उत्तर से दक्षिण जापान के इस शानदार सफ़र में, जेम्स हलचल से भरे टोक्यो से निकलता है और क्योटो के प्राचीन शहर की ओर सफ़र करता है। रास्ते में वह अपनी मोटरबाइक और जापानी कार चलाकर, माउंट फ़ूजी पर चित्रकारी करके, सुज़ूका एफ़1 सर्किट में गाड़ी चलाकर और एक गीशा से संगीत सीखकर अपने कई शौक पूरे करता है। उसके बाद समय होता है भविष्य की झलक देखने का, जिसमें एक उलझन में डूबा रोबोट जेम्स को क्योटो की सैर कराता है।

    52मिन
    2 जन॰ 2020
  • 5. पीच बॉय

    5. पीच बॉय

    जेम्स जापान के जीवंत और मस्ती भरे शहर ओसाका में पहुँचता है, जहाँ के कार्यक्रम में पचिनको जुए के हॉल, अद्भुत सड़क का खाना, और स्टैंड-अप कॉमेडी शामिल हैं। उसका भरोसेमंद गाइड युजीरो वापस लौटकर जेम्स का परिचय सूमो कुश्ती से कराता है, जिसके बाद जेम्स स्थानीय हीरो पीच बॉय के रहस्यों को जानने के लिए एक बुलेट ट्रेन से यात्रा करता है। उसके बाद बारी आती है हिरोशिमा और उसके ख़ूबसूरत मंदिर इत्सूकुशिमा की।

  • 6. आचारी आलूबुखारे

    6. आचारी आलूबुखारे

    जेम्स के उत्तर से दक्षिण तक के सफ़र के अंतिम पड़ाव में वह ख़ुद को शिकोकू और क्यूशू में पाता है – जो नीले समुद्र और अर्ध-उष्णकटिबंधीय रेतीले तटों के शानदार स्वर्ग कहलाने वाले जापान के सबसे बड़े दक्षिणी द्वीप हैं। यहाँ साइकिलिंग, तीरंदाज़ी, नूडल बनाना और मोटरबाइक निर्माण आदि सभी गतिविधियाँ पेश की जाएँगी, और इसके साथ जेम्स को एक डरावने बिजूका गाँव में अनंतकाल तक के लिए संरक्षित किया जाएगा।

  • जेम्स मे: ऑवर मैन इन
    डॉक्यूमेंट्रीह्यूमरसविदेशी
    IMDb 8.2/1020203 सीज़न
    जेम्स मे जापान के बर्फ़ीले उत्तरी इलाके से लेकर उसके ख़ुशगवार दक्षिण इलाके तक का भ्रमण करने के इरादे से एक शानदार सफ़र पर निकलता है। वह वहाँ का प्रकृतिक सौंदर्य देखेगा, स्थानीय लोगों से मिलेगा और उगते सूरज की धरती को सही मायनों में समझने की कोशिश में नूडल्स भी खाएगा।
    निर्माता और कलाकार
    निर्देशक
    टॉम व्हिटर
    निर्माता
    पल्म पिक्चर्स / न्यू एंटिटी
    कलाकार
    जेम्स मे
    स्टूडियो
    Amazon Studios
    समीक्षाएं
    4.3 out of 5 stars

    1,021 ग्लोबल रेटिंग

    1. 5 star
      78%
    2. 4 star
      5%
    3. 3 star
      2%
    4. 2 star
      4%
    5. 1 star
      11%
    सभी समीक्षाएं देखें
    कंटेंट एडवाइज़री
    16+
    नग्नताशराब का उपयोगअभद्र भाषायौन कंटेंट
    ऑडियो की भाषाएं
    5.1
    EnglishEnglish [Audio Description]English Dialogue Boost: MediumEnglish Dialogue Boost: HighDeutschEspañol (España)Español (Latinoamérica)FrançaisItalianoPolskiPortuguês (Brasil)Türkçe日本語
    सबटाइटल
    हिन्दीEnglish [CC]العربيةČeštinaDanskDeutschΕλληνικάEspañol (Latinoamérica)Español (España)SuomiFilipinoFrançaisעבריתMagyarIndonesiaItaliano日本語한국어MelayuNorsk BokmålNederlandsPolskiPortuguês (Brasil)Português (Portugal)RomânăРусскийSvenskaதமிழ்తెలుగుไทยTürkçe中文(简体)中文(繁體)
    ऑर्डर देकर या देखकर, आप हमारी शर्तों से सहमत होते हैं. Amazon.com Services LLC द्वारा बेचा जाता है.

    फ़ीडबैक

    सहायता