
साइनफ़ेल्ड
खरीदने के लिए उपलब्ध
22 एपिसोड
1. लेख

1. लेख
एक ऊँचे दर्जे की मालिश मुफ्त पाने के लिये जैरी अपने एक दन्त चिकित्सक दोस्त को एक नोट पर दस्तख़त करने के लिये कहता है जिस पर लिखा है कि जैरी, जॉर्ज और इलेन को एक चिकित्सीय कारणों से एक शारिरिक चिकित्सक से इलाज की ज़रूरत है। जब बाद में डॉक्टर पर इन्शयोरेन्स के धोखे का शक आता है, तो जैरी के लिये अपने दोस्त की ख्याती और कैरियर बचाने का कोई रास्ता खोजना ज़रूरी हो जाता है।
22मिन
17 सित॰ 1991
2. सच्चाई

2. सच्चाई
एक नयी गर्लफ़्रेंड के साथ एक कष्टदायी शाम के बाद जॉर्ज उसे कहता है कि उन्हें मिलना बन्द कर देना चाहिये। फिर वो उसकी बात मानने की ग़लती करता है जब वो कारण जानने पर ज़ोर देती है। इसी बीच इलेन अपने होंठ काट रही होती है जब क्रेमर का उसकी कमरे की साथी के साथ प्रणय गर्म होने लगता है।
22मिन
24 सित॰ 1991
3. कलम

3. कलम
जैरी और इलेन फ्लोरिडा में जैरी के माता पिता से मिलने जाते हैं, जहाँ उसके पिता को उनके साथी अधिकारियों की संस्था सम्मानित कर रही है। रात के खाने पर जैरी अन्तरिक्ष यात्रियों के एक विशेष पेन की सराहना करता है जो एक सदस्य के पास है। जब जैरी इसे उपहार के तौर पर स्वीकार कर लेता है, तो वो अपने माता पिता के साथ तनाव का पहाड़ शुरू कर लेता है, जिन्हें लगता है कि जैरी को मना कर देना चाहिये था।
22मिन
1 अक्टू॰ 1991
4. कुत्ता

4. कुत्ता
जैरी घर पर फंस जाता है जब उसे एक घूमने वाले शिकारी कुत्ते की देखभाल के लिये कहा जाता है। जैरी के आस पास ना होने से जॉर्ज और इलेन पाते हैं कि उन दोनों में बहुत कम समानता है। इसी बीच क्रेमर ज़ोर देकर केहता है कि उसके और उसकी गर्लफ़्रेंड के बीच सब कुछ खत्म है और वो ये रिश्ता खत्म करने वाला है।
22मिन
8 अक्टू॰ 1991
5. लाइब्रेरी

5. लाइब्रेरी
दि लाइब्रेरी जैरी से 1971 की पुरानी विलंबित किताब के बारे में सम्पर्क करती है। क्रेमर के हिसाब से 20 साल के लिये 5 सैंट प्रतिदिन जुरमाने के हिसाब से क़ीमत 50000$ तक आ सकती थी। अतीत मेंएक नज़र डाल कर जब जैरी और जॉर्ज किशोर थे और हाई स्कूल में थे, जैरी याद करने की कोशिश करता है कि उसने वो किताब आख़िर कब लौटाई थी।
22मिन
15 अक्टू॰ 1991
6. पार्किंग गैराज

6. पार्किंग गैराज
जैरी और उसके दोस्त पार्किंग गैराज में खो जाते हैं।
22मिन
29 अक्टू॰ 1991
7. दिकैफ़े

7. दिकैफ़े
ये देखकर कि पड़ोस के एक छोटे कैफे में बहुत कम लोग खाने के लिये रुकते हैं जैरी को उसके मालिक के लिये बहुत बुरा लगता है और वो व्यापार बढ़ाने के तरीके सुझाने जाता है - जिससे रेस्टोरेंट का काम और भी खराब हो जाता है। इसी बीच, जॉर्ज अपनी गर्लफ़्रेंड के शोध प्रोजैक्ट के लिये एक आई.क्यू. टेस्ट लेने को राजी हो जाता है और फिर डरता है कि उसे पता चल जायेगा कि वो उतना चुस्त नहीं है जितना वो कहता रहा है कि वो है।
22मिन
5 नव॰ 1991
8. टेप

8. टेप
जैरी पागलपन से उस रहस्यमयी स्त्री को पहचानने की कोशिश करता है जो गुमनामी से उसके उस टेप रिकॉर्डर पर शरारती सुझाव फ़ुसफुसा गयी थी जिसे वो अपने हास्य कार्यक्रम को रिकॉर्ड करने के लिये प्रयोग करता था। लेकिन जब इलेन जॉर्ज को ये बताती है कि वो आवाज़ उसकी थी तो वो उसे एक ज़्यादा कामुक नज़र से देखता है! उसे प्रभावित करने की आशा में वो बाल बढ़ने की गारन्टी वाला एक पुराना चाइनीज़ शरबत खरीदता है।
22मिन
12 नव॰ 1991
9. नाक की सर्जरी

9. नाक की सर्जरी
जैरी अपनी कामेच्छा और दिमाग के बीच फंस जाता है जब वो बहस करता है कि उसे एक कामुक, सुन्दर लेकिन आत्म केन्द्रित और नासमझ अभिनेत्री के साथ घूमना जारी रखना चाहिये या नहीं। इसी बीच, जॉर्ज एक उस स्त्री के असानान्य रूप से बड़े नाक को ताकने से नहीं रुक पाता जो अन्यथा बड़ी आकर्षक है और जिससे वो मिलता रहा है।
22मिन
19 नव॰ 1991
10. असहाय

10. असहाय
जॉर्ज के अपनी मित्र के साथ घर जाने के बाद जैरी और इलेन एक पार्टी में फंसे रह जाते हैं।
23मिन
26 नव॰ 1991
11. दूसरा हिस्सा

11. दूसरा हिस्सा
इलेन के जैरी को एक बूढ़े आदमी के साथ घूमने के फ़ायदे बताने के तुरंत बाद ही इलेन अपने ६६ वर्षीय प्रेमी से रिश्ता तोड़ने का फ़ैसला कर लेती है - एक विभाजन जो उस समय और पेचीदा हो जाता है जब उसे जैरी के अपार्टमेंट के सामने दिल का दौरा पड़ जाता है। मामला और खराब हो जाता है जब जॉर्ज अपनी कार पार्किंग की नयी नौकरी में विफ़ल हो जाता है, जिससे ट्रैफिक और एक आती हुई एम्बुलेंस के लिये बाधा पैदा हो जाती है।
23मिन
3 दिस॰ 1991
12. लाल बिंदु

12. लाल बिंदु
जैरी की ग़लती से इलेन और उसके ब्वॉयफ़्रेंड, जो एक सुधरता हुआ शराबी है, का रिश्ता टूट जाता है, जब वो फ़िर से पीना शुरू कर देता है। जॉर्ज एक नयी नौकरी दिलाने के लिये, रियायती दाम पर लिया गया एक कश्मीरी स्वेटर उसके लिये खरीद कर, इलेन को अपना आभार दिखाना चाहता है - ये आशा करते हुए कि वो कपड़े में एक छोटी सी त्रुटि देख नहीं पायेगी।
23मिन
10 दिस॰ 1991
13. सबवे

13. सबवे
दि सबवे पर चढ़ना जैरी और उसके दोस्तों के लिये उत्तेजना और हताशा भरा दोनों साबित होता है।
23मिन
7 जन॰ 1992
14. पेज़ डिस्पेन्सर

14. पेज़ डिस्पेन्सर
जैरी का व्यावहारिक चुटकुला जॉर्ज और उसकी नयी गर्लफ़्रेंड के बीच समस्याएं पैदा करता है।
23मिन
14 जन॰ 1992
15. आत्महत्या

15. आत्महत्या
जैरी कुढ़ता है कि उसका विसर्पी पड़ोसी कोमा से जाग जायेगा और जान जायेगा कि वो उस बिमार आदमी की कामुक गर्लफ़्रेंड के साथ घूमता रहा है। इसी बीच, एक अल्सर टेस्ट की तैयारी करने के लिये व्रत करने के बाद भूख से इलेन का दिमाग खराब हो रहा है, और जॉर्ज एक मनौवैज्ञानिक से अपने जहाज़ दुर्घटना के दर के बारे में मश्वरा करने के लिये कैरिबियन में छुट्टियां स्थगित कर देता है।
23मिन
28 जन॰ 1992
16. साथ लाने की योजना

16. साथ लाने की योजना
अपनी बेहतर धारणा के विपरीत, जैरी और इलेन एक बेरोज़गार, प्रेमिका रहित और शायद नाउम्मीद जॉर्ज के लिये जोड़ी बनने वाले बनने का फ़ैसला करते हैं, उसको इलेन की एक अकेली सहेली से मिलवा देते हैं।
23मिन
4 फ़र॰ 1992
17. प्रेमी I और II

17. प्रेमी I और II
अपना एक हास्य नाटक पेश करने के दौरान जैरी की भेंट भूतपूर्व न्यू यॉर्क आल स्टार मेट और अपने पसंदीदा बेसबॉल खिलाड़ियों में से एक, कीथ हर्नांडेज़(खुद) से होती है। लेकिन जैरी खुद को अपने नये दोस्त के समय के लिये इलेन से होड़ करता पाता है, जो कीथ को अच्छी लगी है। और बेशर्म जॉर्ज अपने बेरोज़गारी भत्तों को बढ़ाने के लिये, एक नौकरशाह की सधारण दिखने वाली बेटी के साथ घूमने समेत, कुछ भी करेगा।
47मिन
11 फ़र॰ 1992
18. लीमो

18. लीमो
जब एयरपोर्ट पर जॉर्ज की कार खराब हो जाती है, तो जैरी एक प्रतीक्षारत लीमो के चालक को आराम से ये समझा देता है कि जिन्हें वो लेने आया है वे वही हैं। हालाँकि ये चालाकी भरी चाल अशुभ बन जाती है, जब उन्हें पता चलता है कि असली ग्राहक एक नया नाज़ी है-और वो एक रैली की तरफ़ जा रहे हैं जहाँ हिंसक प्रदर्शनकारी अपने शिकार को दबोचने के लिये आतुर हैं।
23मिन
25 फ़र॰ 1992
19. भला इंसान

19. भला इंसान
जैरी एक टअक्कर मार कर भागने का हादसा देखता है और चालक को ढूंढ निकालता है, लेकिन उसकी अच्छी नीयत भटक जाती है जब वो देखता है कि वो एक सुन्दर स्त्री है-और उसके साथ घूमने जाने के लिये तैयार है। इसी बीच, जॉर्ज शहर छोड़ कर भाग जाता है जब उसका प्रेम सम्बंध एक लड़ाके पति की बीवी से हो जाता है जिसके बदले की कोई सीमा नहीं है।
23मिन
3 मार्च 1992
20. पत्र

20. पत्र
जैरी की नयी गर्लफ़्रेंड उसके दोस्तों जॉर्ज, इलेन और क्रेमर को यैंकीस के बेसबॉल मैच में सबसे अच्छी वीआईपी सीटें देती है। लेकिन जब इस तिकड़ी को एक मामूली विवाद की वजह से बाहर फ़ेंक दिया जाता है, जैरी अपने दोस्तों का साथ देता है और उस स्त्री से नाता तोड़ लेता है-जब तक कि वो उसे एक चोरी किये गद्य के टुकड़े से वापस नहीं खींच लेती।
24मिन
24 मार्च 1992
21. पार्किंग की जगह

21. पार्किंग की जगह
जैसे जैरी टीवी पर बॉक्सिंग मैच देखने बैठता है जॉर्ज और इलेन उसकी मांगी हुइ कार के साथ वापस लौटते हैं और एक ख्याली कहानी बनाते हैं कि उसमें से झनझनाहट की आवाज़ क्यूँ आ रही है। साथ ही लापरवाह जॉर्ज एक समानांतर कार पार्क करने वाले से ज्यामितिय कोणों के बारे में बहस करता है जो उसके उसी कीमती जगह पर अधिकार को चुनौती देता है।
23मिन
21 अप्रैल 1992
22. चाबियां

22. चाबियां
जब क्रेमर कुछ ज़्यादा ही बार बार आने लगता है, तो जैरी मांग करता है कि वो उसके अतिरिक्त चाबियों का सेट वापस कर दे जो उसने उसे उधार दिया था, इससे उनकी खुले द्वार वाली दोस्ती लगभग खत्म हो जाती है। परेशान और अति उत्तेजित, क्रेमर पश्चिम को कैलिफोर्निआ की ओर चला जाता है और नये और रोचक लोगों से मिलता है।
23मिन
5 मई 1992












