मदद

विज्ञापन के बिना Prime Video क्या है?

विज्ञापन के बिना Prime Video में, आप Prime Video की ज़्यादातर फ़िल्में और टीवी शो बिना विज्ञापन के देख सकते हैं.

विज्ञापन के बिना Prime Video में, आपको सब्सक्रिप्शन के ज़रिए विज्ञापन के बिना स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है. इस सब्सकिप्शन को कभी भी कैंसल किया जा सकता है. आपके सब्सक्रिप्शन के तहत, आपके अकाउंट में मौजूद सभी Prime Video प्रोफ़ाइलों से विज्ञापन हट जाते हैं.

नोट: विज्ञापन के बिना Prime Video, भारत को छोड़कर अन्य सभी देशों में फ़िलहाल सिर्फ़ मासिक सब्सक्रिप्शन के तौर पर उपलब्ध है. भारत में यह सालाना सब्सक्रिप्शन के तौर पर भी उपलब्ध है.

कुछ कॉन्टेंट में विज्ञापन दिखाए जाते रहेंगे, जैसे कि विज्ञापन के साथ मुफ़्त में दिखाए जाने वाले प्रोग्राम, लाइव टीवी और स्पोर्ट्स इवेंट. आप शो के डीटेल पेज पर, "मुफ़्त में देखें" या "विज्ञापनों के साथ" लेबल देखकर, विज्ञापन के साथ मुफ़्त में दिखाए जाने वाले कॉन्टेंट की पहचान कर सकते हैं.

और मदद पाने के लिए, यहां जाएं: